बाजार अभी नहीं समझ पाया इन 5 कंपनियों की ताकत! मार्केट कैप से भारी है ऑर्डर बुक, देखें ये स्मॉलकैप शेयर

शेयर बाजार में किसी कंपनी की भविष्य की कमाई का सबसे बड़ा संकेत उसकी ऑर्डर बुक होती है. कुछ स्मॉलकैप कंपनियों का ऑर्डर बुक उनके कुल मार्केट कैप से कई गुना बड़ा है, जो आने वाले वर्षों में मजबूत रेवेन्यू और संभावित मल्टीबैगर रिटर्न का संकेत देता है. ऐसे ही 5 शेयर हैं, जिन पर निवेशकों की नजर बनी हुई है.

Small Multibagger Stock Image Credit: Money9 Live

शेयर बाजार में किसी कंपनी की भविष्य की ग्रोथ को भांपने का सबसे अचूक पैमाना है उसका ‘ऑर्डर बुक’. अगर कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक है, तो इसका सीधा मतलब है कि आने वाले सालों में उसकी कमाई बिल्कुल पक्की है. दिलचस्प बात यह है कि जब किसी स्मॉलकैप कंपनी का ऑर्डर बुक उसके कुल मार्केट कैप (Market Cap) से भी बड़ा हो जाता है, तो समझ लीजिए कि बाजार अभी उसकी असली ताकत को आंक नहीं पाया है.

इक्विटीमास्टर के डेटा के अनुसार, ऐसे शेयरों में भविष्य में बंपर रिटर्न देने की जबरदस्त क्षमता होती है. आइए नजर डालते हैं ऐसे ही 5 चुनिंदा स्मॉलकैप स्टॉक्स पर, जिनका ऑर्डर बुक उनके मार्केट कैप पर भारी पड़ रहा है.

  1. Genus Power Infrastructure Share

स्मार्ट मीटर बनाने वाली यह देश की दिग्गज कंपनी है, जिसके पास करीब 30% मार्केट शेयर है.

  • मार्च 2026 तक कंपनी का ऑर्डर बुक ₹251.7 अरब था, जबकि इसका मार्केट कैप करीब ₹98.6 अरब है.
  • कंपनी का ऑर्डर-बुक-टू-रेवेन्यू रेशियो 5.31 है, जो अगले 5 साल से ज्यादा की सुरक्षित कमाई को दर्शाता है. Q4FY26 में इसका शुद्ध लाभ (PAT) बढ़कर ₹1,678 मिलियन हो गया.
  1. H.G. Infra Engineering

सड़क और बुनियादी ढांचा क्षेत्र की यह कंपनी अब रेलवे, मेट्रो और सोलर प्रोजेक्ट्स में भी तेजी से हाथ आजमा रही है.

  • 31 मार्च 2026 तक कंपनी के पास ₹101.5 अरब का ऑर्डर बुक था, जो इसके ₹37.6 अरब के मार्केट कैप से कहीं ज्यादा है. बाद में मिले नए ऑर्डर्स के साथ यह आंकड़ा ₹157.4 अरब तक पहुंच गया है.
  • इसका रेशियो 2.7 है, यानी अगले 2-3 साल का काम तय है. हालांकि, मार्च तिमाही (Q4FY26) में कंपनी का मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के ₹1,470 मिलियन से घटकर ₹841 मिलियन रह गया.
  1. Skipper Limited Share

यह कंपनी पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रक्चर्स के साथ-साथ पाइप्स और फिटिंग्स बनाने के काम में जुटी है.

  • वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का ऑर्डर बुक रिकॉर्ड ₹85 अरब पर पहुंच गया, जबकि इसका मार्केट कैप करीब ₹61.4 अरब है.
  • 1.53 के रेशियो के साथ इसके पास 2 साल की रेवेन्यू विजिबिलिटी है. Q4FY26 में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा और मुनाफा (PAT) बढ़कर ₹756 मिलियन हो गया.
  1. Patel Engineering

टनल, हाइड्रो प्रोजेक्ट्स और सिंचाई से जुड़े सिविल कंस्ट्रक्शन में इस कंपनी को 75 सालों का लंबा अनुभव है.

  • वित्त वर्ष 2026 के अंत में कंपनी का कुल ऑर्डर बुक ₹151.2 अरब था, जबकि इसका मार्केट कैप महज ₹30.6 अरब है.
  • 3 के ऑर्डर-बुक-टू-रेवेन्यू रेशियो के साथ कंपनी के पास अगले 3 साल के लिए काम की कोई कमी नहीं है. हालांकि, Q4FY26 में इसका मुनाफा मामूली घटकर ₹319 मिलियन रहा.

यह भी पढ़ें: Nifty Outlook: निफ्टी 24200 के पास अटका, क्या अब बाजार की चाल 24,450 तक जाएगी? एक्सपर्ट्स ने बताए सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

  1. Transrail Lighting

यह ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और पोल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में एक जाना-माना नाम है, जो दुनिया के 63 देशों में अपनी सेवाएं दे रही है.

  • FY26 के अंत तक कंपनी का ऑर्डर बुक (L1 ऑर्डर्स सहित) ₹163 अरब था, जबकि इसका करंट मार्केट कैप ₹68.2 अरब है.
  • 2.37 के रेशियो के साथ कंपनी के पास अगले 2 से 3 साल के लिए रेवेन्यू की मजबूत विजिबिलिटी है. मार्च तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट ₹998 मिलियन दर्ज किया गया.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.