Data Center से Defence तक, बड़ी कमाई की तैयारी में ये 3 मिडकैप स्टॉक्स, मजबूत ऑर्डर बुक से फोकस में शेयर, रखें नजर
शेयर बाजार में कुछ मिडकैप कंपनियां अपने बड़े विस्तार योजनाओं के कारण निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं. HFCL ऑप्टिकल फाइबर और डिफेंस कारोबार में क्षमता बढ़ा रही है. Shyam Metallics ने 2700 करोड़ रुपये के निवेश से स्पेशलिटी स्टील कारोबार को मजबूत करने की योजना बनाई है.

Midcap Stocks: अगर आप किसी ऐसे कंपनी की तलाश में है तो जो भविष्य में तेजी से कारोबार बढ़ाने की क्षमता रखती हों. इस समय कुछ मिडकैप कंपनियां अपने बड़े विस्तार योजनाओं के कारण चर्चा में हैं. HFCL, Shyam Metallics और Anant Raj ऐसी तीन कंपनियां हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों में कारोबार बढ़ाने के लिए बड़ा निवेश कर रही हैं. कोई डिफेंस और टेलीकॉम में विस्तार कर रही है तो कोई स्पेशलिटी स्टील और डाटा सेंटर कारोबार पर दांव लगा रही है. इन कंपनियों की योजनाएं आने वाले वर्षों में उनकी इनकम और मुनाफे को नई दिशा दे सकती हैं.
HFCL
HFCL देश की प्रमुख ऑप्टिकल फाइबर केबल कंपनियों में शामिल है. कंपनी जून 2026 तक अपनी ऑप्टिकल फाइबर केबल उत्पादन क्षमता को 43 मिलियन एफकेएम तक पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी पहले ही ऑप्टिकल फाइबर उत्पादन क्षमता को 14 मिलियन एफकेएम से बढ़ाकर 28 मिलियन एफकेएम कर चुकी है. कंपनी के ऑप्टिकल फाइबर और कनेक्टिविटी साल्यूशन कारोबार का ऑर्डर बुक 13483 करोड़ रुपये का है. डिफेंस इक्विपमेंट कारोबार में 2230 करोड़ रुपये के ऑर्डर मौजूद हैं. इसके अलावा ईपीसी और सिंचाई परियोजना कारोबार में 6620 करोड़ रुपये तथा टेलीकॉम इक्विपमेंच कारोबार में 804 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है.
Shyam Metallics
Shyam Metallics ने अपने विस्तार कार्यक्रम के तहत 2700 करोड़ रुपये के नए कैपटल निवेश को मंजूरी दी है. कंपनी इस निवेश का उपयोग वैल्यू एडेड और स्पेशलिटी स्टील कारोबार को मजबूत करने में करेगी. कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी की इनकम में सालाना आधार पर 27 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई. वहीं मुनाफे में करीब 42 फीसदी का उछाल देखने को मिला है.
यह भी पढ़ें- AI कूलिंग स्टॉक नया सितारा, KRN बनाम Aeroflex में कौन बनेगा सिकंदर, जानें इनके फाइनेंशियल, ग्रोथ प्लान और शेयर रिटर्न
Anant Raj
Anant Raj अब रियल एस्टेट के साथ साथ डाटा सेंटर और क्लाउड सर्विस के सेक्टर में तेजी से विस्तार कर रही है. कंपनी के पास मानेसर में 21 मेगावाट और पंचकूला में 7 मेगावाट आईटी लोड क्षमता चालू है. मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की इनकम में करीब 20 फीसदी और मुनाफे में 25 फीसदी से अधिक की ग्रोथ हुई है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.