नतीजों से पहले जानें किन शेयरों में 33% तक रिटर्न की उम्मीद?
9 जुलाई से Q1FY27 यानी जून तिमाही के नतीजों का सीजन शुरू हो रहा है. आईटी दिग्गज टीसीएस के नतीजों के साथ इसकी शुरुआत होगी. घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने जून तिमाही में लार्जकैप कंपनियों की बिक्री में 17%, मिडकैप में 15% और स्मॉलकैप में 16% की सालाना बढ़त का अनुमान लगाया है. मोतीलाल ओसवाल ने निफ्टी से बाहर के नौ ऐसे शेयर चुने हैं जिनमें नतीजों से पहले तगड़ी कमाई और आकर्षक अपसाइड की उम्मीद है.
इस लिस्ट में TVS Motor (22% अपसाइड), Radico Khaitan (15% अपसाइड), Indian Hotels (17% अपसाइड), RBL Bank (11% अपसाइड) और Dixon Technologies (22% अपसाइड) शामिल हैं. इसके अलावा, Coforge (27% अपसाइड), Kirloskar Oil Engines (17% अपसाइड), Arvind Fashions (33% अपसाइड) और Delhivery (16% अपसाइड) भी इस सूची का हिस्सा हैं.