घाटे से मुनाफे में लौटी यह कंपनी, गोली की रफ्तार से भागे शेयर, कमाई भी हुई दोगुनी; रखें नजर

MRPL ने जून तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन किया. कंपनी की ऑपरेशनल इनकम बढ़कर 41,608.96 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 20,988.53 करोड़ रुपये के मुकाबले 98.2 प्रतिशत ज्यादा है. टोटल इनकम भी बढ़कर 41,679.85 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 21,026.69 करोड़ रुपये थी.

दमदार रिजल्ट Image Credit: money9live.com

शेयर बाजार में गुरुवार को मजबूती के बीच Mangalore Refinery and Petrochemicals Limited (MRPL) के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कंपनी के जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे आने के बाद शेयर करीब 9.30 प्रतिशत चढ़कर 172.11 रुपये तक पहुंच गया. जून तिमाही में कंपनी की आय लगभग दोगुनी हो गई है. इसके साथ ही कंपनी घाटे से मुनाफे में लौटी है, जिसका असर कंपनी के शेयरों में देखने को मिला है.

जून तिमाही में आय लगभग दोगुनी

MRPL ने जून तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन किया. कंपनी की ऑपरेशनल इनकम बढ़कर 41,608.96 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 20,988.53 करोड़ रुपये के मुकाबले 98.2 प्रतिशत ज्यादा है. टोटल इनकम भी बढ़कर 41,679.85 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 21,026.69 करोड़ रुपये थी.

घाटे से मुनाफे में लौटी कंपनी

कंपनी ने इस तिमाही में बड़ा बदलाव दिखाते हुए 1,245.67 करोड़ रुपये का कर पूर्व मुनाफा (PBT) दर्ज किया. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 401.59 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. वहीं, कंपनी का नेट प्रॉफिट 945.68 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 270.66 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. प्रति शेयर आय (EPS) भी बढ़कर 5.40 रुपये हो गई, जो पिछले साल 1.54 रुपये प्रति शेयर के नुकसान के मुकाबले काफी बेहतर रही.

रिफाइनरी का प्रदर्शन भी मजबूत रहा

MRPL ने जून तिमाही के दौरान 4.43 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) कच्चे तेल और अन्य फीडस्टॉक की प्रोसेसिंग की, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 3.52 MMT था. इससे साफ है कि कंपनी की रिफाइनरी क्षमता का बेहतर उपयोग हुआ और परिचालन प्रदर्शन मजबूत रहा.

क्लीन एनर्जी पर भी फोकस

MRPL को Used Cooking Oil (UCO) से Sustainable Aviation Fuel (SAF) बनाने के लिए ISCC CORSIA सर्टिफिकेशन मिला है. यह कंपनी की स्वच्छ ऊर्जा और कम कार्बन ईंधन की दिशा में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. साथ ही, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) ने कंपनी को स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार के तहत भी सम्मानित किया है.

कंपनी के बारे में

Mangalore Refinery and Petrochemicals Limited (MRPL), ONGC की सब्सिडियरी कंपनी है और यह कर्नाटक के मैंगलुरु में आधुनिक रिफाइनरी का संचालन करती है. कंपनी कच्चे तेल की रिफाइनिंग, पेट्रोलियम उत्पादों की मार्केटिंग और पेट्रोकेमिकल कारोबार में सक्रिय है.

इसे भी पढ़ें- टाटा ग्रुप के इस शेयर में मचा कोहराम! निवेशकों के डूबे ₹1182 करोड़, जानें अभी और कितना टूटेगा स्टॉक?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.