MSCI ने 4 भारतीय शेयरों को इंडेक्स में किया शामिल, SBI कार्ड्स बाहर; जानें- कब से लागू होंगे बदलाव

MSCI ने कहा कि ये बदलाव 31 अगस्त को ट्रेडिंग बंद होने के बाद लागू होंगे और 1 सितंबर से प्रभावी होंगे. MSCI इंडिया इंडेक्स को भारतीय इक्विटी मार्केट के लार्ज-कैप और मिड-कैप सेगमेंट को दिखाने के लिए बनाया गया है. MSCI के अनुसार, यह भारत के इक्विटी मार्केट का लगभग 85 फीसदी हिस्सा कवर करता है.

MSCI में शामिल हुए ये स्टॉक. Image Credit: @Money9live

ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर MSCI ने अगस्त 2026 की अपनी समीक्षा के तहत लॉरस लैब्स, लेन्सकार्ट सॉल्यूशंस, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस और Groww की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स को MSCI इंडिया इंडेक्स में शामिल किया है. एस्ट्रल, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज और SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज को इंडेक्स से हटा दिया गया है.

कब से लागू होंगे बदलाव?

MSCI ने कहा कि ये बदलाव 31 अगस्त को ट्रेडिंग बंद होने के बाद लागू होंगे और 1 सितंबर से प्रभावी होंगे. जिन कंपनियों को शामिल किया गया है, वे फार्मास्यूटिकल्स, आईवियर रिटेल, पावर ट्रांसमिशन और डिजिटल इन्वेस्टिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़ी हैं.

लिस्टिंग के 10 महीने के भीतर एंट्री

Lenskart और Groww भी भारत की हाल ही में लिस्ट हुई बड़ी कंपनियों में शामिल हैं. Lenskart ने 10 नवंबर, 2025 को शेयर बाजार में एंट्री की, जबकि Billionbrains Garage Ventures दो दिन बाद लिस्ट हुई. लिस्टिंग के 10 महीनों के अंदर ही ये दोनों कंपनियां MSCI India Index में शामिल हो गईं.

चार शेयरों के शामिल होने और तीन के बाहर निकलने से, MSCI इंडिया इंडेक्स में शामिल कंपनियों की संख्या 165 से बढ़कर 166 हो जाएगी.

MSCI इंडेक्स में कौन से भारतीय स्टॉक शामिल किए गए हैं?

  • लॉरस लैब्स (Laurus Labs)
  • लेंसकार्ट सॉल्यूशंस (Lenskart Solutions)
  • अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions)
  • बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स (Billionbrains Garage Ventures) – जो Groww की पैरेंट कंपनी है.

कौन से स्टॉक हटाए गए हैं?

  • एस्ट्रल (Astral)
  • बालकृष्ण इंडस्ट्रीज (Balkrishna Industries)
  • SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (SBI Cards and Payment Services)

MSCI में शामिल होने का क्या महत्व है?

MSCI इंडिया इंडेक्स को भारतीय इक्विटी मार्केट के लार्ज-कैप और मिड-कैप सेगमेंट को दिखाने के लिए बनाया गया है. MSCI के अनुसार, यह भारत के इक्विटी मार्केट का लगभग 85 फीसदी हिस्सा कवर करता है.

इस बेंचमार्क को वे ग्लोबल निवेशक और फंड फॉलो करते हैं जो भारतीय इक्विटी में निवेश करना चाहते हैं. पैसिव फंड और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) जो इस इंडेक्स को ट्रैक करते हैं, वे इंडेक्स में बदलाव होने पर अपनी होल्डिंग्स में एडजस्टमेंट कर सकते हैं.

अगस्त रिव्यू की घोषणा 12 अगस्त को की गई थी. इंडेक्स में बदलाव के बाद नया कंपोजिशन 31 अगस्त को ट्रेडिंग खत्म होने पर एडजस्टमेंट के साथ 1 सितंबर से लागू हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर, फोकस में रहेंगे अल्ट्राटेक, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, अपोलो हॉस्पिटल्स और इरकॉन के शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Loading...
Unable to load recommendations.