2026 में इन 3 छुटकू शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल, 5 महीनों में 714% तक उछले स्टॉक, रखें नजर
2026 में शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद कुछ कंपनियों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर चौंका दिया. खासकर स्मॉलकैप शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. Kartik Investments Trust, Shree Salasar Investments और Magnus Steel जैसी कंपनियों के शेयर महज 5 महीनों में 714% तक उछल गए, जिससे निवेशकों की संपत्ति कई गुना बढ़ गई.

Multibagger Stocks of 2026: 2026 में शेयर बाजार ने निवेशकों को जबरदस्त उतार-चढ़ाव का अनुभव कराया है. कभी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली, तो कभी चुनिंदा शेयरों ने रॉकेट जैसी तेजी से सबको चौंका दिया. इस रोलर-कोस्टर माहौल के बीच कुछ स्टॉक्स निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं. खास बात यह रही कि Kartik Investments Trust Ltd, Magnus Steel and Infra Ltd और Steelco Gujarat Ltd जैसे शेयरों ने महज चार महीनों में 700 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न देकर बाजार में तहलका मचा दिया.
Magnus Steel and Infra Ltd
इस कंपनी के शेयर 212 रुपये के आसपास कारोबार कर रहे हैं. 2026 में अब तक इसमें 480 फीसदी से अधिक की तेजी आई है.
Steelco Gujarat Ltd
Steelco Gujarat के शेयर 162 रुपये के आसपास कारोबार कर रहे हैं. 2026 में अब तक इसमें 356 फीसदी की तेजी आई है.
यह भी पढ़ें: 62% सस्ता मिल रहा आशीष कचोलिया का यह शेयर, 100% बढ़ा मुनाफा, कंपनी पर कर्ज लगभग जीरो
Kartik Investments Trust Ltd
Kartik Investments के शेयर में इस साल अब तक जबरदस्त तेजी आई है. शुक्रवार को बाजार बंद होने तक इसके शेयर 10,230 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. 2026 में अब तक इस कंपनी के स्टॉक में 714 फीसदी की तेजी आई है.
यह भी पढ़ें: मधुसूदन केला का नया दांव, इन 4 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; 1 महीने में 80% तक उछले शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.