मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली इन 3 कंपनियों पर रखें नजर, 5 साल में 725% की तेजी, दमदार है ग्रोथ प्लान, फिर दौड़ेंगे ये शेयर?

इन्फ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी और पावर सेक्टर में बढ़ते निवेश का फायदा वायर और केबल कंपनियों को मिल रहा है. Polycab India, Havells India और KEI Industries ने पिछले पांच साल में 422% से 725% तक का शानदार रिटर्न दिया है. अब ये कंपनियां उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए बड़े निवेश कर रही हैं, जिससे आगे भी ग्रोथ की उम्मीद बनी हुई है.

केबल स्टॉक Image Credit:

Wire & Cable Stocks: भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर, पावर ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी और रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ते निवेश का सबसे बड़ा फायदा वायर और केबल उद्योग को मिलता दिख रहा है. तेजी से बढ़ते शहरीकरण और बिजली नेटवर्क के विस्तार से इस सेक्टर की कंपनियों के लिए नए अवसर बन रहे हैं. उद्योग से जुड़े अनुमान बताते हैं कि भारत का वायर और केबल बाजार 2033 तक करीब 11 अरब डॉलर का हो सकता है. ऐसे में कई बड़ी कंपनियां उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नए प्लांट लगाने पर हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं 3 ऐसे शेयरों के बारे में, जिन पर 2026 में निवेशकों की नजर रह सकती है.

Polycab India: FY30 तक बड़ा ग्लोबल प्लान

देश की सबसे बड़ी वायर और केबल निर्माता कंपनी Polycab India ने FY30 तक खुद को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा है. कंपनी अगले पांच सालों में 6,000 करोड़ से 8,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी. यह निवेश नई क्षमता बढ़ाने, प्रीमियम प्रोडक्ट्स और अंतरराष्ट्रीय कारोबार को विस्तार देने पर होगा.

Polycab India का वित्तीय प्रदर्शन

FY26 के आंकड़ेवैल्यू
बिक्री (Sales)₹28,884 करोड़
ऑपरेटिंग प्रॉफिट₹4,013 करोड़
ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (OPM)14%
टैक्स से पहले मुनाफा (PBT)₹3,613 करोड़
नेट प्रॉफिट (Net Profit)₹2,708 करोड़
प्रति शेयर कमाई (EPS)₹177.48
डिविडेंड पेआउट26%
सोर्स-SCREENER

कंपनी के फंडामेंटल्स

फिलहाल, Polycab India का मार्केट कैप करीब 1.52 लाख करोड़ रुपये है. 19 जून के क्लोजिंग के अनुसार कंपनी का शेयर 10,083 रुपये पर बंद हुआ. पिछले 52 हफ्तों में शेयर ने 10,121 रुपये का हाई और 5,975 रुपये का लो लेवल छुआ है. कंपनी का P/E रेशियो 60.4, बुक वैल्यू 798 रुपये, ROCE 33.2% और ROE 23% है. वहीं, कंपनी 0.47% डिविडेंड यील्ड देती है और इसके शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है.

कैसी है शेयर की चाल?

Polycab India के शेयरों का प्रदर्शन भी दमदार रहा है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने करीब 4% का रिटर्न दिया है. तीन महीने में यह 39% चढ़ा है, जबकि एक साल में निवेशकों को 73.10% का रिटर्न मिला है. वहीं, पिछले पांच साल में कंपनी का शेयर 422.49% उछलकर मल्टीबैगर साबित हुआ है.

Havells India

Havells India वायर एवं केबल के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कारोबार में भी मजबूत मौजूदगी रखती है. कंपनी Tumakuru और Alwar में केबल निर्माण क्षमता बढ़ा रही है. इसके अलावा FY27 में करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश नए रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर और प्लांट अपग्रेड पर किया जाएगा. FY26 में कंपनी का राजस्व 3.3% बढ़कर 22,466 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 14.5% बढ़कर 1,705 करोड़ रुपये रहा.

कंपनी के फंडामेंटल्स

फिलहाल Havells India का मार्केट कैप करीब 73,784 करोड़ रुपये है. 19 जून के क्लोजिंग के अनुसार कंपनी का शेयर 1,176 रुपये पर बंद हुआ. पिछले 52 हफ्तों में शेयर ने 1,623 रुपये का हाई और 1,124 रुपये का लो बनाए हैं. कंपनी का P/E रेशियो 43.6 है, जबकि बुक वैल्यू 151 रुपये है. वहीं, ROCE 24.9% और ROE 19% हैं.

कैसी है शेयर की चाल?

पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर 20 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं अपने ऑल टाइम में 72,287.69 फीसदी का रिटर्न दिया है.

KEI Industries

KEI Industries 60 से अधिक देशों में अपने प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करती है. कंपनी अहमदाबाद के साणंद में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर रही है, जिससे एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (EHV) केबल कारोबार और निर्यात क्षमता बढ़ेगी. साथ ही मौजूदा प्लांट्स का भी विस्तार किया जा रहा है. FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 20.7% बढ़कर 11,746 करोड़ रुपये और EBITDA 30.6% बढ़ा.

कंपनी के फंडामेंटल्स

KEI Industries का मार्केट कैप करीब 53,833 करोड़ रुपये है. 19 जून के क्लोजिंग के अनुसार कंपनी का शेयर 5,631 रुपये पर बंद हुआ. पिछले 52 हफ्तों में शेयर ने 5,685 रुपये का हाई और 3,504 रुपये का लो बनाया है. कंपनी का P/E रेशियो 58.6 है, जबकि बुक वैल्यू 697 रुपये है. वहीं, ROCE 20.1% और ROE 14.8% है. कंपनी 0.08% का डिविडेंड यील्ड देती है और इसके शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है.

KEI Industries के शेयरों ने अलग-अलग अवधि में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले एक महीने में शेयर 9.40% चढ़ा है. वहीं, तीन महीने में इसने 32% का रिटर्न दिया है. बीते एक साल में शेयर 56% उछला है, जबकि लंबी अवधि में पिछले पांच साल के दौरान इसने 725% का दमदार रिटर्न देकर निवेशकों का पैसा कई गुना बढ़ाया है.

इसे भी पढ़ें- BEL, HAL समेत इस स्टॉक पर रखें नजर, 2.54 लाख करोड़ रुपये तक है मजबूत ऑर्डर बुक; जानें शेयरों का हाल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.