TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Bonus Share : 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 फ्री शेयर, 196% उछला मुनाफा, 671% तक का रिटर्न दे चुकी है कंपनी

Kotyark Industries शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. कंपनी ने 10:1 बोनस इश्यू का ऐलान किया है, यानी हर 1 शेयर पर 10 नए शेयर मुफ्त मिलेंगे. खास बात यह है कि पिछले 5 साल में शेयर 671% चढ़ चुका है. वहीं, हालिया तिमाही में मुनाफा 196% उछला है. ऐसे में जानिए इस बोनस शेयर और कंपनी की पूरी कहानी.

bonus share Image Credit: @AI/Money9live

Kotyark Industries Bonus Share : Kotyark Industries के शेयर एक बार फिर निवेशकों के बीच चर्चा में है. कंपनी ने 10:1 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है, यानी हर 1 शेयर पर 10 नए शेयर मुफ्त मिलेंगे. लेकिन क्या सिर्फ बोनस ही इस शेयर को खास बनाता है? पिछले 5 साल में इसने निवेशकों को 671 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है, जबकि हालिया तिमाही में रेवेन्यू घटने के बावजूद मुनाफे में 196 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आखिर क्या है इस कंपनी की पूरी कहानी, बोनस इश्यू से किसे फायदा होगा और क्या आगे भी शेयर में दम बाकी है? आइए जानते हैं इस शेयर से जुड़ी हर अहम जानकारी.

एक के बदले मिलेंगे 10 नए शेयर

कोटयार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 10:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने की घोषणा की है. इसका मतलब है कि निवेशकों को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर के बदले 10 अतिरिक्त शेयर मुफ्त में मिलेंगे. उदाहरण के लिए, यदि किसी निवेशक के पास 100 शेयर हैं, तो उसे 1000 बोनस शेयर अतिरिक्त मिलेंगे और उसके कुल शेयर 1100 हो जाएंगे. इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट 24 जून 2026 निर्धारित की गई है. रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होंगे, वे इस बोनस का लाभ पाने के पात्र होंगे.

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹411 करोड़
पी/ई अनुपात (TTM)21.22
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)2.27
उद्योग पी/ई (Industry P/E)56.22
डेट-टू-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity)0.36
ROE10.39%
प्रति शेयर आय (EPS – TTM)18.84
डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield)1.25%
बुक वैल्यू (Book Value)175.83
फेस वैल्यू (Face Value)10
Source – Groww

शेयर की चाल

  • CMP – ₹393.30 (19 जून तक)
  • 1 महीने में – 16 फीसदी की गिरावट
  • 6 महीने में – 48 फीसदी की तेजी
  • 1 साल में – 16 फीसदी भागा
  • 5 साल में – 671 फीसदी का उछाल

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो मार्च तिमाही में उसके राजस्व (Revenue) में 38 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, इसी अवधि में कंपनी के मुनाफे में जोरदार उछाल देखने को मिला. मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ (Profit) 196 फीसदी बढ़कर 9.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

वहीं, दिसंबर तिमाही में कंपनी का राजस्व 413 फीसदी और मुनाफा 110 फीसदी बढ़ा था. हालांकि, पूरे वित्त वर्ष 2025 की बात करें तो कंपनी का मुनाफा 35 फीसदी घट गया, जबकि राजस्व में मामूली 6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

यह भी पढ़ें: एक दिन में इस शेयर ने कराई ₹387 करोड़ की कमाई, 6 महीने में पैसा डबल, FII बढ़ा रहे हैं हिस्सेदारी, रखें नजर