Q4 में Mutual Funds ने इन शेयरों में बढ़ाई होल्डिंग, Adani Power से Ola Electric तक कई स्टॉक फोकस में, रखें नजर
जानकारों के मुताबिक, फंड हाउस उन कंपनियों पर दांव बढ़ा रहे हैं जहां आने वाले समय में मजबूत ग्रोथ, सेक्टर रिकवरी और लंबी अवधि के अवसर दिख रहे हैं. आइए जानते हैं उन शेयरों के बारे में जिनमें Q4FY26 के दौरान म्यूचुअल फंड्स ने हिस्सेदारी बढ़ाई.

अप्रैल 2026 तिमाही के दौरान म्यूचुअल फंड्स ने कई सेक्टरों से जुड़े शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. खासकर पावर, टेलीकॉम, EV और बैंकिंग सेक्टर की कंपनियों में संस्थागत खरीदारी बढ़ने से निवेशकों का ध्यान इन स्टॉक्स पर गया है. जानकारों के मुताबिक, फंड हाउस उन कंपनियों पर दांव बढ़ा रहे हैं जहां आने वाले समय में मजबूत ग्रोथ, सेक्टर रिकवरी और लंबी अवधि के अवसर दिख रहे हैं. आइए जानते हैं उन शेयरों के बारे में जिनमें Q4FY26 के दौरान म्यूचुअल फंड्स ने हिस्सेदारी बढ़ाई.
Ola Electric Mobility
- Ola Electric Mobility भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों में शामिल है. कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी टेक्नोलॉजी और EV इकोसिस्टम पर तेजी से काम कर रही है. कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, बैटरी सेल और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में भी विस्तार कर रही है ताकि भारत के तेजी से बढ़ते EV बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर सके.
- कंपनी का मार्केट कैप करीब 15,667 करोड़ रुपये है. इसका शेयर लगभग 35.5 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो इसके 52 हफ्ते के हाई 71.2 रुपये से करीब 50 प्रतिशत नीचे है.
- Q4FY26 में म्यूचुअल फंड्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हुए होल्डिंग 22.7 करोड़ शेयर से बढ़ाकर 24.6 करोड़ शेयर कर दी. यानी फंड्स ने करीब 1.9 करोड़ नए शेयर खरीदे.
Vodafone Idea
Vodafone Idea देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल है. कंपनी 4G नेटवर्क विस्तार, नेटवर्क क्षमता सुधार और सब्सक्राइबर बेस मजबूत करने पर फोकस कर रही है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,48,647 करोड़ रुपये है. इसका शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई 13.9 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था.
म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 620 करोड़ शेयर से बढ़कर 628.2 करोड़ शेयर हो गई. यानी फंड्स ने Q4 में करीब 8.2 करोड़ शेयर जोड़े.
Adani Power
Adani Power भारत की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर कंपनियों में से एक है. कंपनी कई राज्यों में बिजली सप्लाई करती है और बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए अपनी उत्पादन क्षमता लगातार बढ़ा रही है. करीब 4,33,616 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर करीब 225 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो इसके 52 हफ्ते के हाई 234 रुपये से लगभग 4.7 प्रतिशत नीचे है.
म्यूचुअल फंड्स ने Q4FY26 में कंपनी में 2.6 करोड़ अतिरिक्त शेयर खरीदे. इसके बाद कुल होल्डिंग बढ़कर 72.3 करोड़ शेयर हो गई, जो पहले 69.7 करोड़ शेयर थी.
Bandhan Bank
Bandhan Bank एक निजी क्षेत्र का बैंक है, जो माइक्रोफाइनेंस, रिटेल बैंकिंग और ग्रामीण लेंडिंग में मजबूत पकड़ रखता है. बैंक छोटे कारोबारियों, ग्रामीण ग्राहकों और माइक्रो एंटरप्रेन्योर्स को वित्तीय सेवाएं देने पर फोकस करता है और लगातार अपना नेटवर्क बढ़ा रहा है. करीब 31,068 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाला यह शेयर करीब 193 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो इसके 52 हफ्ते के हाई 213 रुपये से करीब 9.3 प्रतिशत नीचे है.
म्यूचुअल फंड्स ने बैंक में अपनी हिस्सेदारी 25.3 करोड़ शेयर से बढ़ाकर 28 करोड़ शेयर कर दी. यानी Q4 के दौरान करीब 2.7 करोड़ शेयर जोड़े गए.
इसे भी पढ़ें- इस कंपनी को मिला ₹175 करोड़ का नया ऑर्डर, शेयर में आई तेजी, 3 साल में दे चुका 700% से ज्यादा का रिटर्न
नोट-ऊपर लिखें शेयरों का भाव 21 मई को लिया गया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.