Ola Electric Q4 Results: घाटा तो घटा लेकिन कमाई आधी से ज्यादा टूटी, EV कंपनी की बिक्री में बड़ी गिरावट
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ola Electric के Q4FY26 नतीजों में घाटा कम हुआ है, लेकिन कंपनी की कमाई और बिक्री दोनों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. कंपनी का रेवेन्यू 57% तक टूट गया है..
Ola Electric Q4 Results 2026: देश की दिग्गज इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. कंपनी को इस तिमाही में दोहरे मोर्चे पर नतीजे मिले हैं-. एक तरफ जहां ओला का शुद्ध घाटा (Net Loss) सालाना आधार पर काफी कम हुआ है, वहीं दूसरी तरफ बिक्री में आई कमजोरी के चलते रेवेन्यू (Revenue) में भारी गिरावट दर्ज की गई है.
घाटा हुआ कम, पर रेवेन्यू को लगा झटका
जारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2026 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:
- नेट लॉस (घाटा): कंपनी का समेकित शुद्ध घाटा 42.5% घटकर ₹500 करोड़ रह गया। पिछले साल की समान तिमाही (Q4FY25) में कंपनी को ₹870 करोड़ का भारी घाटा हुआ था. वहीं, पिछली तिमाही (Q3FY26) में यह घाटा ₹487 करोड़ था.
- रेवेन्यू: ओला इलेक्ट्रिक का ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 56.62% (लगभग 57%) टूटकर ₹265 करोड़ पर आ गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹611 करोड़ था.
EBITDA लॉस में सुधार और पॉजिटिव कैश फ्लो
कम रेवेन्यू के बावजूद कॉस्ट कंट्रोल (लागत कटौती) और कम प्रोविजन्स के चलते कंपनी के कामकाजी घाटे में सुधार हुआ है:
- EBITDA लॉस: चौथी तिमाही में यह घटकर ₹281 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹695 करोड़ था.
- पॉजिटिव कैश फ्लो: कंपनी ने बताया कि मजबूत ग्रॉस मार्जिन (38.5%), कम ओपेक्स और PLI स्कीम से मिले पैसों के दम पर जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग कैश फ्लो (CFO) पहली बार ₹91 करोड़ पॉजिटिव रहा.
बिक्री में आई बड़ी गिरावट
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में स्वीकार किया कि चौथी तिमाही कम वॉल्यूम (कम बिक्री) वाली तिमाही रही. विश्लेषकों के अनुमानों के मुताबिक, मार्च तिमाही में कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर 56% से अधिक गिरकर करीब 22,528 यूनिट्स रह गई, जो पिछले साल की चौथी तिमाही में 51,375 यूनिट्स थी. कंपनी इसे अपने बिजनेस मॉडल का एक ‘स्ट्रक्चरल रीसेट’ मान रही है.
यह भी पढ़ें: 1,84,484 रुपये टूट चुकी है चांदी, 44000 लुढ़का है सोना भी…देखिए फिसल कर कहां आ गई है कीमत
शेयर बाजार का रिएक्शन
नतीजों की घोषणा से पहले बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में तेजी देखी गई. दिन के कारोबार के दौरान स्टॉक में 3% से ज्यादा का उछाल आया. हालांकि, बाजार बंद होने तक ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 1 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ ₹37 के स्तर पर बंद हुआ.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: Sensex 363 अंक चढ़ा, Nifty 23850 के ऊपर बंद; मेटल्स और फाइनेंशियल सर्विस शेयरों में तेजी
Sensex में 2 मिनट में 4,000 पॉइंट का उतार-चढ़ाव, आखिरी घंटों में क्यों मचा हड़कंप
IFCI Share में 12% उछाल, NSE IPO की चर्चा से शेयर ने बनाया 52 हफ्ते का नया हाई
