Adani Power बना नया पावर किंग… NTPC को छोड़ा पीछे, 2026 में अबतक 50% उछला शेयर; जानें क्यों

Adani Power अब भारत की सबसे वैल्यूएबल लिस्टेड पावर कंपनी बन गई है. कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹4.24 लाख करोड़ पहुंच गया है, जो NTPC के ₹3.9 लाख करोड़ मार्केट कैप से ज्यादा है. दिलचस्प बात यह है कि Adani Power अब पूरे Adani Group की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी भी बन गई है.

अडानी पावर Image Credit: TV9 Bharatvarsh & canva

Adani Power ने साल 2026 में शेयर बाजार में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. कंपनी का शेयर इस साल करीब 50 प्रतिशत तक चढ़ चुका है. इसी तेजी के साथ Adani Power अब भारत की सबसे वैल्यूएबल लिस्टेड पावर कंपनी बन गई है. कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹4.24 लाख करोड़ पहुंच गया है, जो NTPC के ₹3.9 लाख करोड़ मार्केट कैप से ज्यादा है.

दिलचस्प बात यह है कि Adani Power अब पूरे Adani Group की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी भी बन गई है. मजबूत कमाई, बिजली की बढ़ती मांग, ऊंचा प्लांट लोड फैक्टर और संस्थागत निवेशकों की बढ़ती हिस्सेदारी ने इस शेयर को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है.

कितनी आगे निकली Adani Power

Adani Power की वैल्यूएशन अब कई बड़ी पावर कंपनियों के संयुक्त मार्केट कैप से भी ज्यादा हो गई है. कंपनी अकेले Tata Power, JSW Energy, Torrent Power और CESC की कुल वैल्यूएशन से ज्यादा वैल्यू रखती है. NTPC के पास 80 GW से ज्यादा पावर क्षमता है, जो Adani Power की 18.2 GW क्षमता से करीब 4 गुना ज्यादा है. इसके बावजूद बाजार Adani Power को ज्यादा वैल्यू दे रहा है. इसकी वजह कंपनी की तेज ग्रोथ और ज्यादा मुनाफे की उम्मीद है.

कंपनीमार्केट वैल्यू (मार्केट कैप)
Adani Power₹4.24 लाख करोड़
NTPC₹3.90 लाख करोड़
Tata Power₹1.40 लाख करोड़
JSW Energy₹98,000 करोड़
Torrent Power₹85,000 करोड़
CESC₹24,000 करोड़

ब्रोकरेज फर्म्स क्यों हैं बुलिश

ET के हवाले से ग्लोबल ब्रोकरेज Jefferies ने Adani Power पर अपना टारगेट प्राइस ₹185 से बढ़ाकर ₹255 कर दिया है.
ब्रोकरेज का कहना है कि अगले 3 से 4 साल में बिजली की मांग तेजी से बढ़ सकती है. इसके अलावा नए Power Purchase Agreements यानी PPA करीब ₹6 प्रति यूनिट के रेट पर साइन हुए हैं, जो पहले ₹5.5 से कम थे. इससे कंपनी की कमाई बढ़ने की उम्मीद है.

बिजली की बढ़ती मांग से फायदा

  • भारत में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है.
  • रिकॉर्ड गर्मी, AI और Data Centres का बढ़ता इस्तेमाल, इंडस्ट्रियल ग्रोथ और इलेक्ट्रिफिकेशन जैसे कारणों से बिजली की जरूरत बढ़ती जा रही है.
  • ऐसे माहौल में Thermal Power कंपनियों की अहमियत फिर बढ़ गई है.
  • Adani Power को इसका बड़ा फायदा मिल रहा है.

कंपनी की सबसे बड़ी ताकत

कंपनी का Plant Load Factor यानी PLF करीब 75 से 85 प्रतिशत के बीच बताया जा रहा है. हाई PLF का मतलब है कि कंपनी अपने प्लांट्स का ज्यादा इस्तेमाल कर रही है और इससे मुनाफा तेजी से बढ़ सकता है. पिछले 6 तिमाहियों में Adani Power में Mutual Funds और बड़े संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी है. Mutual Fund होल्डिंग दिसंबर 2024 के 1.6 प्रतिशत से बढ़कर मार्च 2026 में 3.62 प्रतिशत पहुंच गई. यह दिखाता है कि बड़े निवेशकों का भरोसा कंपनी पर मजबूत हो रहा है.

शेयरों का कैसा रहा प्रदर्शन

समय अवधिशेयर में बढ़तप्रतिशत बढ़त
1 महीना51.67 अंक की तेजी30.04%
3 महीने74.08 अंक की तेजी49.52%
6 महीने72.01 अंक की तेजी47.53%
1 साल114.56 अंक की तेजी105.11%
3 साल175.13 अंक की तेजी366.38%
5 साल203.91 अंक की तेजी1,040.89%
सोर्स: Groww

क्या हैं जोखिम

कोयले की सप्लाई में दिक्कत, बिजली दरों में बदलाव, कर्ज का दबाव और Renewable Energy से बढ़ती कॉम्पिटिशन भविष्य में चुनौती बन सकती है. फिर भी फिलहाल बाजार में Adani Power को लेकर निवेशकों का उत्साह मजबूत बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: हर साल कितना सोना खरीदते हैं भारतीय? ये है ज्वेलरी-ETF-Digital Gold का हिसाब..जानें मोदी की अपील का साइड इफेक्ट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.