अडानी ग्रुप में निवेश का प्लान? जानें इस तिमाही 9 में से किसने दिखाया सबसे ज्यादा दम, मुनाफे में 10180% तक की भारी बढ़त

Adani Group के Q4 FY26 नतीजों में मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला है. जहां Adani Ports, Power और Green Energy ने मजबूत ग्रोथ दिखाई, वहीं Adani Enterprises और ACC के मुनाफे पर दबाव दिखा, ऐसे में निवेशकों के लिए कौन से Adani स्टॉक बेहतर हैं, यह जानना जरूरी है.

कौन से हैं अडानी के बेस्ट स्टॉक? Image Credit: Money9 Live

Best Adani Stocks 2026: दिग्गज भारतीय कारोबारी समूह ‘अडानी ग्रुप’ ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. ये नतीजे निवेशकों के लिए किसी ‘मिलेजुले सस्पेंस’ से कम नहीं हैं. जहां एक ओर पोर्ट्स, पावर और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सेक्टर्स में ग्रुप की रफ्तार देखते ही बन रही है, वहीं फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज और एसीसी (ACC) के आंकड़ों ने कुछ चिंताएं भी पैदा की हैं.

अगर आप अडानी ग्रुप के शेयरों में दांव लगाने की सोच रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए बहुत काम की है. यहां हम विश्लेषण करेंगे कि किस कंपनी ने अपनी सेल्स और प्रॉफिट से बाजार को चौंकाया है और कहां पर ‘दबाव’ साफ दिख रहा है.

अडानी पावर और ग्रीन एनर्जी

इस तिमाही के असली ‘हीरो’ पावर और रिन्यूएबल सेक्टर रहे हैं. अडानी पावर ने मुनाफे के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है.

  • Adani Power: कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 64% उछलकर 4,271 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यह ग्रुप की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में से एक बनकर उभरी है.
  • Adani Green Energy: यहां तो आंकड़ों ने सबको हैरान कर दिया. पिछली तिमाही (Q3) के मुकाबले मुनाफे में 10,180% की भारी बढ़त देखी गई. सालाना आधार पर भी मुनाफा 34% बढ़कर 514 करोड़ रुपये रहा.

अडानी पोर्ट्स

लॉजिस्टिक्स और ट्रेड की लाइफलाइन मानी जाने वाली Adani Ports ने एक बार फिर अपनी स्थिरता साबित की है. कंपनी का रेवेन्यू करीब 26% बढ़ा है और मुनाफा भी 9% की बढ़त के साथ 3,308 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. निवेशकों के लिए यह एक ‘सेफ बेट’ की तरह नजर आ रही है.

अडानी एंटरप्राइजेज और ACC

ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी, अडानी एंटरप्राइजेस के लिए यह तिमाही चुनौतीपूर्ण रही. भारी भरकम रेवेन्यू के बावजूद कंपनी को 167 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल इसी समय कंपनी 4,015 करोड़ के मुनाफे में थी. इसी तरह, सीमेंट सेक्टर की दिग्गज ACC Limited के मुनाफे में भी 68% की भारी गिरावट आई है.

इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के ‘छुपे रुस्तम’

इस बार ग्रुप से जुड़ी कुछ अन्य निर्माण कंपनियों ने भी शानदार रिटर्न की उम्मीद जगाई है:

  • Cemindia Projects (ITD Cementation): इस कंपनी के शेयर में एक ही दिन में 20% का अपर सर्किट देखने को मिला. इसका मुनाफा 114% की ग्रोथ के साथ 242 करोड़ रुपये रहा.
  • PSP Projects: निर्माण क्षेत्र की इस छोटी कंपनी ने अपने मुनाफे में 250% की ग्रोथ दर्ज की है, जो संकेत है कि इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में तेजी का फायदा इसे मिल रहा है.

Adani Total Gas

अडानी टोटल गैस और एनर्जी सॉल्यूशंसगैस और बिजली ट्रांसमिशन बिजनेस में बहुत बड़ी छलांग तो नहीं दिखी, लेकिन स्थिरता बनी हुई है. अडानी टोटल गैस का मुनाफा मामूली 4.70% बढ़ा है, वहीं अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा भी करीब 1.26% की बढ़त के साथ स्थिर है. हालांकि, शेयर बाजार में इन कंपनियों के प्रति थोड़ा सतर्क रुख देखा गया, जिससे इनके शेयरों में 3% से 5% की गिरावट आई.

यह भी पढ़ें: स्मार्ट मनी की एंट्री! सिंगापुर सरकार ने इन 2 स्टॉक में खरीदी ₹2,329 करोड़ की हिस्सेदारी, क्या ये बनेंगे अगला मल्टीबैगर?

एक नजर में Q4 FY26 का रिपोर्ट कार्ड

नीचे दी गई टेबल से आप समझ सकते हैं कि किस कंपनी ने रेवेन्यू और मुनाफे में बाजी मारी है:

कंपनी का नामरेवेन्यू (करोड़)रेवेन्यू ग्रोथ (YOY)नेट प्रॉफिट/लॉस (करोड़)मुनाफे में ग्रोथ (YOY)5 वर्षों में रिटर्न (फीसदी)
Adani Power₹14,223-0.10%₹4,271+64.33%1,047.10%
Adani Ports₹10,738+26.51%₹3,308+9.42%112.52%
Adani Enterprises ₹32,439+20.30%(₹167) घाटा-104.16%38.03%
Adani Green Energy₹3,502+13.96%₹514+34.20%16.87%
Adani Energy Solutions₹7,443+16.75%₹723+1.26%23.14%
Adani Total Gas₹1,549+15.94%₹156+4.70%– 49.94%
ACC Limited₹7,146+16.86%₹238-68.31%-25.62%
Cemindia Projects₹2,973+17.42%₹242+114.15%1,029.16%
PSP Projects₹1,115+65.68%₹21+250.00%83.59%
सोर्स- ट्रेडब्रेन

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.