FIFA वर्ल्ड कप 2026 और चिलचिलाती गर्मी से बढ़ेगा इस बेवरेज स्टॉक का पारा, शेयरों में 20% उछाल का दावा, 14 देशों में साम्राज्य
FIFA वर्ल्ड कप 2026 और गर्मी के सीजन के चलते Varun Beverages की डिमांड में तेज बढ़ोतरी की उम्मीद है. मजबूत Q1 नतीजों और ग्लोबल ग्रोथ के दम पर ब्रोकरेज Emkay ने स्टॉक पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस को बढ़ा दिया है.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 सिर्फ फुटबॉल का मैदान नहीं, बल्कि ब्रांड्स के लिए कमाई का महाकुंभ होने वाला है. पेप्सिको (PepsiCo) का स्नैक ब्रांड ‘लेज’ (Lay’s) इस टूर्नामेंट का आधिकारिक प्रायोजक है. भारत में इसका सीधा फायदा पेप्सिको की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी वरुण बेवरेजेज लिमिटेड (VBL) को मिलने की उम्मीद है. चिलचिलाती गर्मी और वर्ल्ड कप का रोमांच मिलकर कंपनी की डिमांड में जबरदस्त इजाफा कर सकते हैं.
इन्हीं मजबूत संकेतों को देखते हुए दिग्गज ब्रोकरेज फर्म एमके (Emkay Global) ने वरुण बेवरेजेज पर अपना भरोसा बरकरार रखा है. एमके ने न केवल स्टॉक पर ‘BUY’ रेटिंग दी है, बल्कि इसके टारगेट प्राइस को करीब 15% बढ़ाकर 620 रुपये (पहले 540 रुपये) कर दिया है. यानी मौजूदा कीमत से अभी शेयरों में 20 फीसदी की तेजी बाकी है.

दमदार नतीजे और मजबूत ग्रोथ
Q1 के नतीजों ने बाजार को चौंकाया है. कंपनी का रेवेन्यू 18% बढ़कर 65 अरब रुपये पर पहुंच गया है, जो अनुमान से 6% ज्यादा है. इस ग्रोथ के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारोबार (37% वृद्धि) और भारत के घरेलू मार्केट (11% वृद्धि) का बड़ा हाथ रहा है.
ग्रोथ के मुख्य आंकड़े:
- कुल वॉल्यूम ग्रोथ में 16.3% की सालाना बढ़ोतरी.
- इंटरनेशनल वॉल्यूम में 21.4% का उछाल.
- इंडिया वॉल्यूम में 14.4% की वृद्धि.
- EBITDA में करीब 21% की मजबूत ग्रोथ के साथ मार्जिन में 60 बेसिस प्वाइंट्स का सुधार हुआ है.
इन वजहों से बढ़ेगा मुनाफा
एमके की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने कच्चे माल की महंगाई और भू-राजनीतिक जोखिमों से निपटने के लिए पहले ही 6 महीने का स्टॉक जमा कर लिया है. इसके अलावा, ‘स्टिंग क्लासिक’ और ‘ए-रश’ जैसे नए लॉन्च को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. नॉन-कार्बोनेटेड बेवरेज (NCB) सेगमेंट में डेयरी (60-70%) और ट्रॉपिकाना पेट बोतलों (>100%) ने भी रफ्तार पकड़ी है. कंपनी 14 देशों में ऑपरेशनल है.
| विवरण (Rs mn) | CY25 | CY26E | CY27E |
| कुल रेवेन्यू | 216,854 | 261,228 | 298,252 |
| EBITDA | 50,494 | 60,376 | 68,781 |
| Adjusted PAT | 30,365 | 35,475 | 42,428 |
| EPS (Rs) | 9.0 | 10.5 | 12.5 |
यह भी पढ़ें: Nifty Outlook 4 May: 24,300 पर अटका निफ्टी, चुनाव नतीजों के बीच क्या होगी बाजार की दिशा? जानें एक्सपर्ट्स प्लान
क्या है जोखिम?
कंपनी अपनी क्षमता विस्तार और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर भारी निवेश कर रही है. CY26 में कंपनी का लक्ष्य करीब 5 लाख नए आउटलेट्स जोड़ने का है. हालांकि, रिपोर्ट में एक चेतावनी भी दी गई है. गैसोलीन की कीमतों में बढ़ोतरी से लॉजिस्टिक्स लागत बढ़ सकती है, जो भविष्य में मार्जिन के लिए एकमात्र बड़ी चुनौती दिख रही है.
एमके का मानना है कि बेहतर क्लाइमेट और वर्ल्ड कप जैसे इवेंट्स के चलते CY26 में वरुण बेवरेजेज की ग्रोथ काफी ऊंची रह सकती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ब्रेकआउट के बाद दौड़ सकते हैं ये 3 शेयर, ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की सलाह; जानें टारगेट प्राइस
Paytm में होंगी 4,000 भर्तियां, AI पर कंपनी का जोर; 3.91 फीसदी चढ़े शेयर
10,000 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर बुक, 5 साल में 580% रिटर्न; क्या Olectra Greentech के लिए FY27 बनेगा गेमचेंजर?
