इंश्योरेंस सेक्टर में 100% FDI का रास्ता साफ, LIC पर लागू होगा ये नियम, सोमवार को इन शेयरों पर रखें नजर
सरकार ने बीमा सेक्टर में 100% FDI को मंजूरी देकर बड़ा दरवाजा खोल दिया है, लेकिन LIC को इससे बाहर रखा गया है. इस फैसले के बाद शेयरों में गिरावट और निवेशकों की चिंता ने बाजार में नए सवाल खड़े कर दिए हैं.
सरकार ने बीमा कंपनियों में 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को ‘ऑटोमैटिक रूट’ के जरिए मंजूरी दे दी है. इस बड़े फैसले का सीधा मकसद सेक्टर में विदेशी पूंजी को बढ़ावा देना और बाजार में कंपटीशन बढ़ाना है.निवेशकों की नजरें इस खबर के बीच अब उन शेयरों पर हैं जिन्हें सोमवार को इस फैसले से फायदा होगा और साथ ही LIC के लिए बनाए गए अलग नियमों पर टिकी हैं.
LIC के लिए नियम अलग
जहां एक तरफ प्राइवेट बीमा कंपनियों के लिए रास्ते खोल दिए गए हैं, वहीं देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के लिए लक्ष्मण रेखा अभी भी खिंची हुई है. LIC में विदेशी निवेश की सीमा अभी भी 20% (ऑटोमैटिक रूट) पर ही सीमित रखी गई है.
LIC के शेयरों में बीते दो सत्रों में तेज गिरावट देखने को मिली है. 29 अप्रैल को कंपनी के शेयर 820 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे और 30 अप्रैल को ये 797 रुपये पर आ गए. यानी इन दो दिनों में कंपनी के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा गिर गए.
मैनेजमेंट में ‘इंडियन’ होना अनिवार्य
सरकार ने दरवाजे तो खोले हैं, लेकिन लगाम अपने हाथ में रखी है. नए नियमों के मुताबिक, जिस भी बीमा कंपनी में विदेशी निवेश होगा, वहां के मैनेजमेंट में एक भारतीय का होना अनिवार्य है. कंपनी के चेयरपर्सन, मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) या CEO में से कम से कम एक व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिए.
यह भी पढ़ें: नोएडा में इस दिन लगेगी लोक अदालत, मिनटों में निपटेंगे मामले, ई-चालान से लेकर प्रॉपर्टी विवाद तक का मिलेगा समाधान
सिर्फ बीमा कंपनियां ही नहीं, बल्कि इस इकोसिस्टम से जुड़े अन्य खिलाड़ियों के लिए भी 100% FDI का रास्ता साफ हो गया है. इसमें शामिल हैं:
- इंश्योरेंस ब्रोकर्स और री-इंश्योरेंस ब्रोकर्स.
- कंसल्टेंट्स और कॉर्पोरेट एजेंट्स.
- थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर्स (TPA) और सर्वेयर्स.
सरकार के इस कदम से बीमा सेक्टर में तकनीकी सुधार और नई पूंजी आने की उम्मीद है, लेकिन LIC को इस दायरे से बाहर रखने और शेयरों में आई गिरावट ने बाजार के जानकारों को सतर्क कर दिया है.
किन शेयरों पर रखें फोकस?
बीमा क्षेत्र में 100% FDI (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) के इस ऐतिहासिक फैसले का असर केवल LIC तक सीमित नहीं रहेगा. शेयर बाजार में लिस्टेड कई दिग्गज प्राइवेट बीमा कंपनियां और उनके निवेशक इस बदलाव से बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं.
- लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर (Life Insurance Stocks)
प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनियों को भविष्य में ग्लोबल पार्टनर्स से ज्यादा पूंजी जुटाने और तकनीक साझा करने में आसानी होगी:
- HDFC Life Insurance: यह देश की अग्रणी प्राइवेट बीमा कंपनियों में से एक है. 100% FDI के बाद कंपनी में विदेशी प्रमोटर्स की हिस्सेदारी बढ़ने या नए ग्लोबल निवेशकों के आने के रास्ते खुलेंगे.
- SBI Life Insurance: SBI द्वारा समर्थित होने के बावजूद, विदेशी निवेश की सीमा बढ़ने से इसके वैल्युएशन पर सकारात्मक असर पड़ सकता है.
- ICICI Prudential Life Insurance: विदेशी निवेशकों के बीच यह स्टॉक पहले से ही लोकप्रिय है, अब कैपिटल इनफ्लो की संभावना और बढ़ गई है.
- Max Financial Services (Max Life): मैक्स लाइफ में पहले से ही विदेशी निवेश को लेकर काफी हलचल रहती है, यह फैसला कंपनी के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है.
- जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस (General & Health Insurance)
नॉन-लाइफ सेक्टर में भी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ेगी:
- ICICI Lombard General Insurance: जनरल इंश्योरेंस में यह मार्केट लीडर है. विदेशी कंपनियों के साथ गठबंधन से स्टॉक में तेजी आ सकती है.
- Star Health and Allied Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस की बढ़ती मांग के बीच, विदेशी पूंजी कंपनी को अपना नेटवर्क विस्तार करने में मदद करेगी.
- New India Assurance (NIACL) & GIC RE: हालांकि ये सरकारी कंपनियां हैं, लेकिन सेक्टर में बढ़ती लिक्विडिटी और नई प्रतिस्पर्धा का असर इनके शेयरों के सेंटीमेंट पर भी पड़ता है.
- इंटरमीडियरीज और ब्रोकर्स (Insurance Intermediaries)
खबर के मुताबिक, 100% FDI को इंटरमीडियरीज के लिए भी बढ़ाया गया है. इससे इन कंपनियों को फायदा होगा:
- PB Fintech (Policybazaar): पॉलिसीबाजार जैसे प्लेटफार्म्स के लिए विदेशी निवेश जुटाना अब और आसान होगा, जो उनके विस्तार और तकनीक के लिए महत्वपूर्ण है.
Latest Stories
पश्चिम एशिया संकट का असर, 34 साल बाद इस एयरलाइन ने बंद किया कारोबार, फ्यूल क्राइसिस बना काल
बेंगलुरु में बिजली महंगी, मई से बढ़ेगा बिल; जानें कितना देना होगा ज्यादा
1 हफ्ते में ₹5000 महंगी हुई चांदी, सोना हुआ सस्ता, 24-22-18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट, जानें अपने शहर के भाव
