मधुसूदन केला ने Q4 में लगाए 4 नए दांव, एक ने तो दिया 125% तक का रिटर्न; क्या आपने खरीदे?

दलाल स्ट्रीट के दिग्गज निवेशक माधुसूदन केला के पोर्टफोलियो में मार्च 2026 तिमाही में मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला. कुछ शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया. इनमें Subam Papers, Rashi Peripherals, Indiabulls और SG Finserve जैसे स्टॉक्स में मजबूत तेजी दिखी, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है.

Madhusudan Kela Stocks Image Credit: Canva/ Money9

Madhusudan Kela Portfolio: शेयर बाजार में बड़े निवेशकों के पोर्टफोलियो पर हमेशा निवेशकों की नजर रहती है. इसी कड़ी में दिग्गज निवेशक मधूसुदन केला का पोर्टफोलियो एक बार फिर चर्चा में है. मार्च 2026 तिमाही के ताजा आंकड़ों में उनके पोर्टफोलियो की तस्वीर काफी मिश्रित नजर आई है, जहां कुछ शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया.

Subam Papers

इस शेयर ने पिछले एक साल में 125 फीसदी की तेज रफ्तार से छलांग लगाई है. वहीं 5 साल में 47 फीसदी का रिटर्न दिया है. मार्च 2026 तक केला की इसमें 7.04 फीसदी हिस्सेदारी थी, जिसकी वैल्यू करीब 40 करोड़ रुपये है. खास बात यह है कि यह Q4 में उनके पोर्टफोलियो में शामिल नया स्टॉक है.

फंडामेंटल्स वैल्यू
Market Cap₹577 Cr
ROE10.61%
P/E Ratio (TTM)21.57
EPS (TTM)9.73
P/B Ratio1.50
Dividend Yield0.00%
Industry P/E22.18
Book Value139.89
Debt to Equity0.68
Face Value10
सोर्स- groww

30 अप्रैल 2026 को Subam Papers का शेयर 209.90 रुपये प्रति शेयर पर 1.34 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप 577 करोड़ रुपये है.

Rashi Peripherals

इस स्टॉक ने एक साल में 63 फीसदी की तेजी दिखाई और 282 रुपये से बढ़कर 458.25 रुपये तक पहुंच गया. मार्च 2026 तक इसमें उनकी 2.44 फीसदी हिस्सेदारी रही, जिसकी मौजूदा वैल्यू करीब 74 करोड़ रुपये है. कंपनी के शेयर ने पांच साल में 42 फीसदी का रिटर्न दिया है.

फंडामेंटल्सवैल्यू
Market Cap₹3,022 Cr
ROE10.94%
P/E Ratio (TTM)12.17
EPS (TTM)37.67
P/B Ratio1.63
Dividend Yield0.22%
Industry P/E56.13
Book Value281.40
Debt to Equity0.52
Face Value5
सोर्स- groww

30 अप्रैल 2026 को Rashi Peripherals का शेयर 458.25 रुपये प्रति शेयर पर 1.97 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप 3022 करोड़ रुपये है.

Indiabulls

इस शेयर में भी केला ने मार्च तिमाही में नई एंट्री ली. पिछले एक साल में यह 13 रुपये से बढ़कर 19 रुपये तक पहुंचा, यानी करीब 50 फीसदी की तेजी दर्ज की. वहीं तीन महीनों में कंपनी के शेयर ने 79 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसमें उनकी 2.22 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू लगभग 102 करोड़ रुपये आंकी गई है.

फंडामेंटल्स वैल्यू
Market Cap₹4,579 Cr
ROE10.93%
P/E Ratio (TTM)13.22
EPS (TTM)1.49
P/B Ratio1.48
Dividend Yield0.00%
Industry P/E26.18
Book Value13.34
Debt to Equity0.15
Face Value2
सोर्स- groww

30 अप्रैल 2026 को कंपनी का शेयर 19.73 रुपये पर 9.9 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल 4579 करोड़ रुपये है.

SG Finserve

इस स्टॉक ने एक साल में 43 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं पांच साल में 39 फीसदी की बढ़त दर्ज की और 396 रुपये से बढ़कर 567 रुपये तक पहुंच गया. मार्च 2026 तक इसमें केला की 1.46 फीसदी हिस्सेदारी थी, जिसकी वैल्यू करीब 54 करोड़ रुपये है.

फंडामेंटल्सवैल्यू
Market Cap₹3,735 Cr
ROE8.74%
P/E Ratio (TTM)29.26
EPS (TTM)19.37
P/B Ratio2.51
Dividend Yield0.00%
Industry P/E23.87
Book Value225.88
Debt to Equity1.85
Face Value10
सोर्स- groww

30 अप्रैल 2026 को कंपनी का शेयर 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 567.80 रुपये प्रति शेयर पर रहा. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 3735 करोड़ रुपये है.

इसे भी पढ़ें- Bajaj Finance vs Jio Financial: एक में BUY… दूसरे में REDUCE, ब्रोकरेज से समझें Q4 नतीजों के बाद किसमें दम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.