HAL–BHEL नहीं… ये है भारत का ‘हिडन डिफेंस जेम’, 5 साल में दिया 3200% तक रिटर्न, ₹1 लाख बना ₹33.5 लाख
शेयर बाजार में डिफेंस सेक्टर का नाम लेते ही Hindustan Aeronautics Limited, Bharat Heavy Electricals Limited और Data Patterns (India) Limited जैसी दिग्गज कंपनियां याद आती हैं. लेकिन इसी सेक्टर में AXISCADES Technologies Ltd जैसी कम चर्चित कंपनी ने 5 साल में 3,200% से ज्यादा रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया है.
Defence Stocks: शेयर बाजार में डिफेंस सेक्टर की बात होते ही निवेशकों के मन में Hindustan Aeronautics Limited, Bharat Heavy Electricals Limited और Data Patterns (India) Limited जैसी दिग्गज और स्थापित कंपनियों के नाम सबसे पहले आते हैं. हालांकि, इसी सेक्टर में कुछ मिड-साइज और कम चर्चित कंपनियां भी हैं, जो सुर्खियों से दूर रहते हुए मजबूत बिजनेस मॉडल और ग्रोथ स्ट्रैटेजी के दम पर निवेशकों को दमदार रिटर्न दे रही हैं. ऐसी ही एक कंपनी AXISCADES Technologies Ltd है, जिसने पिछले 5 वर्षों में 3,247% से अधिक का रिटर्न देकर खुद को एक मल्टीबैगर स्टॉक के रूप में स्थापित किया है.
5 साल में जबरदस्त रिटर्न
इस कंपनी का शेयर 30 अप्रैल 2021 को करीब ₹60 था, जो अब बढ़कर ₹2,000 के पार पहुंच गया है. अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले ₹1 लाख लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू करीब ₹33.5 लाख हो जाती.
- CMP – ₹2,008.50 (30 April 2026)
- 1 महीने में – 23 फीसदी की तेजी
- 6 महीने में – 24 फीसदी का रिटर्न
- 1 साल में – 150 फीसदी का उछाल
- 3 साल में – 527 फीसदी की तेजी
कंपनी का बिजनेस और कामकाज
AXISCADES एक टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग सॉल्यूशन कंपनी है, जो एयरोस्पेस, डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और AI जैसे सेक्टर में काम करती है. कंपनी के पास भारत के अलावा अमेरिका, यूरोप और 17 अन्य देशों में भी मजबूत नेटवर्क है और 3000 से ज्यादा प्रोफेशनल्स काम कर रहे हैं. कंपनी की कमाई का बड़ा हिस्सा डिफेंस और एयरोस्पेस से आता है, जो तेजी से बढ़ रहा है. ड्रोन, रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और मिसाइल टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में कंपनी की मजबूत पकड़ है, जिससे भविष्य में भी ग्रोथ की उम्मीद है.
मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन और विस्तार योजना
कंपनी के पास करीब ₹14,000 करोड़ का ऑर्डर पाइपलाइन है, जिसे अगले 4 साल में पूरा करना है. इसके अलावा, कंपनी नए डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी बना रही है, जिससे उत्पादन क्षमता और बढ़ेगी. कारोबार बढ़ने से शेयरधारकों के मुनाफे भी बढ़ सकते हैं.
कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?
कंपनी की आय, मुनाफा और मार्जिन लगातार बढ़ रहे हैं.
- रेवेन्यू में सालाना 25% की बढ़त
- मुनाफे में 87% की छलांग
- EBITDA मार्जिन में भी सुधार
- कंपनी का लक्ष्य आने वाले समय में मार्जिन को 20% से बढ़ाकर 25% तक ले जाना है.
AXISCADES Technologies ने निवेशकों के लिए जबरदस्त वेल्थ क्रिएशन किया है. डिफेंस सेक्टर की बढ़ती मांग, मजबूत ऑर्डर बुक और नई रणनीति इसे भविष्य में भी एक हाई-ग्रोथ कंपनी बना सकती है.
इसे भी पढ़ें- Bajaj Finance vs Jio Financial: एक में BUY… दूसरे में REDUCE, ब्रोकरेज से समझें Q4 नतीजों के बाद किसमें दम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Garden Reach vs Mazagon Dock: किसमें है कमाई का दम, ज्यादा डिविडेंड देने के बाद भी पीछे रहा यह PSU
इंश्योरेंस सेक्टर में 100% FDI का रास्ता साफ, LIC पर लागू होगा ये नियम, सोमवार को इन शेयरों पर रखें नजर
मधुसूदन केला ने Q4 में लगाए 4 नए दांव, एक ने तो दिया 125% तक का रिटर्न; क्या आपने खरीदे?
