1 हफ्ते में ₹5000 महंगी हुई चांदी, सोना हुआ सस्ता, 24-22-18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट, जानें अपने शहर के भाव

बीते एक हफ्ते में सोने और चांदी की कीमतों में उलटा रुख देखने को मिला है. जहां सोना ₹1,260 सस्ता होकर ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब आ गया, वहीं चांदी ₹5,000 से ज्यादा महंगी होकर ₹2.51 लाख प्रति किलोग्राम पहुंच गई. इस उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों और खरीदारों की नजरें बाजार पर टिकी हैं.

Gold Silver Price Weekly Image Credit: Canva/ Money9

Gold Silver Price Weekly: सोने और चांदी की कीमतों में बीते एक हफ्ते के दौरान बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जिसने निवेशकों और खरीदारों दोनों का ध्यान खींचा है. जहां सोना ₹1,260 सस्ता होकर ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया, वहीं चांदी ने जोरदार तेजी दिखाते हुए ₹5,000 से ज्यादा की छलांग लगाई और ₹2.51 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई. बाजार में यह उतार-चढ़ाव वैश्विक संकेतों और मांग में बदलाव का असर माना जा रहा है. ऐसे में आम लोगों के लिए भी खरीदारी और निवेश का फैसला अब और अहम हो गया है.

1 हफ्ते में सोना ₹1,260 सस्ता

बीते एक हफ्ते में सोने की कीमत में 1,260 रुपये की गिरावट आई है. सप्ताह के शुरुआत में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,53,070 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 2 मई यानी शनिवार को घटकर 1,51,810 रुपये हो गया. 29 अप्रैल को सोने के भाव ने गोता लगाया और 1.50 लाख के स्तर के नीचे पहुंच गया था. बाद में कीमती धातुओं में फिर तेजी आई.

₹5,000 महंगी हुई चांदी

एक ओर सोने की कीमत में बीते हफ्ते गिरावट दर्ज की गई है, तो वहीं दूसरी ओर चांदी की चमक बढ़ी है. बीते हफ्ते चांदी की कीमत में 5,060 रुपये की तेजी आई है. 26 अप्रैल को 999 फाइन सिल्वर 2,46,110 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था, तो वहीं 2 मई को यह बढ़कर 2,51,170 रुपये पर पहुंच गया.

आपके शहर में क्या है सोने का भाव?  (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24K आज22K आज18K आज
चेन्नई₹15,185₹13,919₹11,609
मुंबई₹15,037₹13,784₹11,278
दिल्ली₹15,042₹13,799₹11,283
कोलकाता₹15,037₹13,784₹11,278
बैंगलोर₹15,037₹13,784₹11,278
हैदराबाद₹15,037₹13,784₹11,278
केरल₹15,037₹13,784₹11,278
पुणे₹15,037₹13,784₹11,278
वडोदरा₹15,042₹13,789₹11,283
अहमदाबाद₹15,042₹13,789₹11,283
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी का रेट? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹2,649₹26,490₹2,64,900
मुंबई₹2,551₹25,510₹2,55,100
दिल्ली₹2,551₹25,510₹2,55,100
कोलकाता₹2,551₹25,510₹2,55,100
बैंगलोर₹2,551₹25,510₹2,55,100
हैदराबाद₹2,649₹26,490₹2,64,900
केरल₹2,649₹26,490₹2,64,900
पुणे₹2,551₹25,510₹2,55,100
वडोदरा₹2,551₹25,510₹2,55,100
अहमदाबाद₹2,551₹25,510₹2,55,100
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, 24-22-18 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव, जानें अपने शहर के रेट