ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली इस कंपनी का 24.44% बढ़ा मुनाफा, ऑर्डर बुक दमदार, 5 साल में 101% उछले शेयर
ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी Sona BLW Precision Forgings ने हालिया प्रदर्शन से निवेशकों का ध्यान खींचा है. कंपनी का मुनाफा 24.44% बढ़ा है, जो मजबूत मांग और बेहतर परिचालन क्षमता को दर्शाता है. इसकी ऑर्डर बुक भी दमदार बनी हुई है. खास बात यह है कि पिछले 5 वर्षों में कंपनी का स्टॉक 101% उछल चुका है.
Sona BLW Precision Forgings: ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी Sona BLW Precision Forgings Ltd ने अपने ताजा तिमाही नतीजों से बाजार का ध्यान खींचा है. कंपनी ने न सिर्फ शानदार मुनाफा दर्ज किया है, बल्कि उसका ऑर्डर बुक भी मजबूत बना हुआ है. खास बात यह है कि कंपनी की ग्रोथ में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और नॉन-ऑटो बिजनेस का बड़ा योगदान रहा है.
कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?
| तिमाही | रेवेन्यू (₹ करोड़) | मुनाफा (₹ करोड़) |
|---|---|---|
| मार्च 2025 | 921 करोड़ | 164 करोड़ |
| जून 2025 | 895 करोड़ | 122 करोड़ |
| सितंबर 2025 | 1160 करोड़ | 170 करोड़ |
| दिसंबर 2025 | 1226 करोड़ | 150 करोड़ |
| मार्च 2026 | 1,291 (+5.31%) करोड़ | 187 (+24.44%) करोड़ |
शेयर का हाल
- CMP – ₹607.25
- 1 महीने में – 23 फीसदी की तेजी
- 1 साल में – 29 फीसदी का उछाल
- 3 साल में – 25 फीसदी की तेजी
- 5 साल में – 101 फीसदी का उछाल
इसे भी पढ़ें- क्रैश हुए Vedanta के शेयर! भारी गिरावट के पीछे क्या है सच? जानिए पूरा मामला
मजबूत और बदलता हुआ बिजनेस मिक्स
कंपनी का रेवेन्यू अलग-अलग देशों और सेक्टर से आता है. इसमें भारत का योगदान बढ़कर 51% हो गया जो पहले 29% था. नॉर्थ अमेरिका में हिस्सेदारी घटकर 27% रह गया है. यूरोप और एशिया के बाजार हिस्सेदारी में भी कमी आई है. इससे साफ है कि कंपनी अब घरेलू बाजार पर ज्यादा ध्यान दे रही है.
दमदार है ऑर्डर बुक और EV पर फोकस
कंपनी का कुल ऑर्डर बुक ₹23,700 करोड़ का है. इसमें अलग-अलग सेगमेंट की हिस्सेदारी है.
- ₹16,600 करोड़ (70%) ऑर्डर EV से जुड़े हैं.
- ₹5,800 करोड़ (24%) नॉन-EV से जुड़े हैं.
- ₹1,300 करोड़ (5%) रेलवे सेक्टर से जुड़े हैं.
यह बताता है कि कंपनी भविष्य की टेक्नोलॉजी और नए सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रही है. कुल मिलाकर, कंपनी के मजबूत नतीजे, बढ़ता ऑर्डर बुक और EV सेक्टर में पकड़ इसे निवेशकों के लिए एक दिलचस्प स्टॉक बना रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- Suzlon Energy vs Inox Wind: कौन सा शेयर देगा बेहतर रिटर्न? टारगेट और परफॉर्मेंस का पूरा हिसाब
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Dividend-Bonus: अगले हफ्ते ये 15 कंपनियां दे रही ₹270 तक डिविडेंड, फ्री में 6 शेयर मिलेंगे, चेक करें रिकॉर्ड डेट
डिविडेंड से मालामाल हुए विजय केडिया! 1 साल में कमाए ₹3.81 करोड़, वैभव ग्लोबल ने कराई तगड़ी कमाई
वेदांता के शेयर एक साल में हुए लगभग डबल, नई कंपनियों की लिस्टिंग की कब तक उम्मीद?
