Crude महंगा तो पेंट भी महंगा… Berger समेत कई कंपनियां बढ़ाने जा रही कीमतें; घर रंगना पड़ेगा जेब पर भारी
Berger Paints ने बताया है कि वह 5 मई 2026 से अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में 3 से 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगा. कंपनी का कहना है कि कच्चे माल की लागत लगातार बढ़ रही है, इसलिए यह कदम उठाना जरूरी हो गया है. यह कोई पहली बार नहीं है. पिछले एक महीने में यह तीसरी बार है जब कंपनी ने कीमतें बढ़ाई हैं.
Berger Paints Price Increase: घर बनाना हो या दीवारों को नया रंग देना, पेंट हर घर की जरूरत है. लेकिन अब यह जरूरत आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है. पेंट कंपनियां एक बार फिर कीमतें बढ़ाने जा रही हैं. इसकी वजह है कच्चे माल की बढ़ती कीमतें, जो सीधे तौर पर क्रूड ऑयल से जुड़ी होती हैं.
दुनिया भर में चल रहे तनाव, खासकर ईरान से जुड़े हालात, ने सप्लाई पर असर डाला है और लागत बढ़ा दी है. ऐसे में कंपनियां अपने खर्च को संभालने के लिए दाम बढ़ाने का फैसला ले रही हैं. Berger Paints ने 5 मई से नई कीमतें लागू करने का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही अन्य बड़ी कंपनियां भी इसी रास्ते पर चल सकती हैं.
Berger Paints का फैसला
NDTV के हवाले से Berger Paints ने बताया है कि वह 5 मई 2026 से अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में 3 से 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगा. कंपनी का कहना है कि कच्चे माल की लागत लगातार बढ़ रही है, इसलिए यह कदम उठाना जरूरी हो गया है. यह कोई पहली बार नहीं है. पिछले एक महीने में यह तीसरी बार है जब कंपनी ने कीमतें बढ़ाई हैं. इससे पहले 30 मार्च और 9 अप्रैल को भी दाम बढ़ाए गए थे. इससे साफ है कि लागत का दबाव लगातार बना हुआ है.
अन्य कंपनियां भी बढ़ा सकती हैं कीमतें
सिर्फ Berger Paints ही नहीं, बल्कि Asian Paints, Kansai Nerolac, Birla Opus और AkzoNobel जैसी कंपनियां भी 5 मई से कीमतें बढ़ा सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कंपनियां भी 5 प्रतिशत तक दाम बढ़ा सकती हैं. पेंट बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई कच्चे माल क्रूड ऑयल से जुड़े होते हैं. जैसे सॉल्वेंट, रेजिन और अन्य केमिकल. जब क्रूड ऑयल महंगा होता है, तो इनकी कीमत भी बढ़ जाती है. पेंट कंपनियों की कुल लागत का लगभग 40 से 50 प्रतिशत हिस्सा इसी पर निर्भर करता है.
डिमांड पर क्या असर होगा
कंपनियों का कहना है कि मांग में अभी सुधार हो रहा है और बाजार इन बढ़ी हुई कीमतों को संभाल सकता है. यानी फिलहाल ग्राहकों की खरीदारी पर बड़ा असर नहीं दिख रहा है. अगर कच्चे माल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो आगे भी पेंट महंगा हो सकता है. फिलहाल कंपनियां अपने मुनाफे को बचाने के लिए कीमतों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी कर रही हैं. ग्राहकों को आने वाले समय में और महंगाई के लिए तैयार रहना पड़ सकता है.
Latest Stories
अमेरिका की सबसे बड़ी तेल कंपनियों का मुनाफा घटा, रिकॉर्ड स्तर पर गैसोलीन की कीमतें, जानें- क्यों है चिंता की वजह
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.82 अरब डॉलर घटकर 698.49 अरब डॉलर पर आया, गोल्ड रिजर्व में भी गिरावट
₹200 में लाखों क्रिप्टो कॉइन… Shiba Inu, Pepe और Bonk में कितना है दम? जानें पूरी कुंडली
