सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, 24-22-18 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव, जानें अपने शहर के रेट

आज सोने और चांदी के दामों में अलग-अलग बाजारों में मिला जुला रुख देखने को मिल रहा है. घरेलू बाजार में कीमतों में हल्की गिरावट आई है, जबकि MCX पर 30 अप्रौल को और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज दोनों धातुओं में मामूली तेजी दर्ज की गई है. ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के लिए बाजार की चाल पर नजर रखना जरूरी हो गया है.

Gold Silver Price Today 1 May 2026 Image Credit: Canva/ Money9

Gold Silver Price Today (1 May 2026): आज सोने और चांदी की कीमतों में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अलग-अलग रुझान देखने को मिल रहे हैं. जहां एक ओर स्थानीय बाजार में सोने और चांदी के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं दूसरी ओर MCX पर दोनों धातुओं की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिल रही है. इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में बढ़त का रुख बना हुआ है. ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बाजार की चाल लगातार बदल रही है और आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

क्या है सोने-चांदी के भाव? (Gold-Silver Price in Hindi)

आज सोने और चांदी के दामों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. Good Returns के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,52,350 प्रति 10 ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,39,650 प्रति 10 ग्राम पर है. 18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,426 प्रति ग्राम है, जो ₹29 घट गई है. अगर चांदी की बात करें तो चांदी ₹249.90 प्रति ग्राम मिल रही है, जिसमें ₹0.10 की गिरावट हुई है, जबकि 1 किलो चांदी का भाव ₹2,49,900 है, जो ₹100 कम हुआ है. कुल मिलाकर आज सोने और चांदी दोनों के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है.

MCX पर रेट

MCX पर 30 अप्रैल को सोने और चांदी के दामों में हल्की बढ़त देखने को मिली थी. सोना 05 जून 2026 के लिए ₹1,51,225 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जिसमें लगभग 0.08% की बढ़ोतरी हुई. वहीं चांदी (सिल्वर) 03 जुलाई 2026 के लिए ₹2,44,638 प्रति किलो के स्तर पर है और इसमें करीब 0.07% की तेजी देखी गई. कुल मिलाकर आज MCX पर सोने और चांदी दोनों के दामों में मामूली उछाल दर्ज किया गया है.

MCX – 30 April 2026

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम में उछाल आया है. सोना 0.11 फीसदी महंगा होकर 4,622.05 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.76 फीसदी महंगी होकर 74.15 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई.

आपके शहर में सोने का रेट (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24K आज22K आज18K आज
चेन्नई₹15,383₹14,101₹11,776
मुंबई₹15,067₹13,811₹11,300
दिल्ली₹15,082₹13,826₹11,315
कोलकाता₹15,067₹13,811₹11,300
बेंगलुरु₹15,067₹13,811₹11,300
हैदराबाद₹15,067₹13,811₹11,300
केरल₹15,067₹13,811₹11,300
पुणे₹15,067₹13,811₹11,300
वडोदरा₹15,072₹13,816₹11,305
अहमदाबाद₹15,072₹13,816₹11,305
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी की कीमत  (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹2,701₹27,010₹2,70,100
मुंबई₹2,499₹24,990₹2,49,900
दिल्ली₹2,499₹24,990₹2,49,900
कोलकाता₹2,499₹24,990₹2,49,900
बेंगलुरु₹2,499₹24,990₹2,49,900
हैदराबाद₹2,701₹27,010₹2,70,100
केरल₹2,701₹27,010₹2,70,100
पुणे₹2,499₹24,990₹2,49,900
वडोदरा₹2,499₹24,990₹2,49,900
अहमदाबाद₹2,499₹24,990₹2,49,900
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: ₹20 से भी सस्ते शेयरों में LIC की एंट्री, इन 5 पेनी स्टॉक्स में खरीदी हिस्सेदारी, क्या है बड़ा मौका?