1 लाख रुपये से 34.46 लाख रुपये! 2008 से Covid Crash तक बाजार ने दिए कई बड़े झटके, फिर भी मिला बंपर रिटर्न

Nifty 100 में 2003 में लगाए गए 1 लाख रुपये जून 2026 तक बढ़कर 34.46 लाख रुपये हो गए. UTI Mutual Fund के आंकड़ों के मुताबिक इस निवेश पर 16.2 फीसदी का CAGR मिला. इस दौरान 2008 Global Financial Crisis में Nifty 100 TRI 61 फीसदी गिरा, जबकि 2020 Covid Crash में 38 फीसदी की गिरावट आई.

शेयर बाजार Image Credit: money9live/OpenAI

Nifty 100 TRI: शेयर बाजार में गिरावट निवेशकों के लिए अक्सर डर और घबराहट लेकर आती है. लेकिन लंबी अवधि में बाजार की यही गिरावट निवेश के सफर का हिस्सा बन जाती है. Nifty 100 के करीब 2 दशक के प्रदर्शन के आंकड़े इसकी बड़ी मिसाल पेश करते हैं. UTI Mutual Fund के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2003 में Nifty 100 TRI में लगाए गए 1 लाख रुपये का निवेश जून 2026 तक बढ़कर 34.46 लाख रुपये हो गया. इस दौरान निवेशक को 2008 का Global Financial Crisis, 2011 का Euro Debt Crisis, 2016 की Demonetisation से जुड़ी गिरावट, 2020 का Covid Crash और 2025 की बड़ी बाजार गिरावट जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

1 लाख रुपये कैसे बने 34.46 लाख रुपये?

Nifty 100 TRI यानी Total Return Index में शेयरों की कीमतों के साथ Dividend से मिलने वाले रिटर्न को भी शामिल किया जाता है. UTI Mutual Fund के अध्ययन के मुताबिक, वर्ष 2003 में लगाए गए 1 लाख रुपये पर जून 2026 तक 16.2 फीसदी का CAGR मिला और निवेश की वैल्यू 34.46 लाख रुपये हो गई.

कई बार टूटा बाजार

इस सफर में बाजार कई बार बुरी तरह टूटा. वर्ष 2008 में Global Financial Crisis के दौरान Nifty 100 TRI में करीब 61 फीसदी की गिरावट आई. उस समय करीब 8.1 लाख रुपये का निवेश घटकर लगभग 3.2 लाख रुपये रह गया. इसके बाद 2011 में Euro Debt Crisis के दौरान इंडेक्स करीब 29 फीसदी गिरा. उस समय निवेश की अनुमानित वैल्यू 9.7 लाख रुपये से घटकर 6.9 लाख रुपये रह गई.

Covid Crash में 38 फीसदी की गिरावट

वर्ष 2020 का Covid Crash भी निवेशकों के लिए बेहद मुश्किल दौर था. इस दौरान Nifty 100 TRI करीब 38 फीसदी गिर गया. गिरावट से पहले 1 लाख रुपये के शुरुआती निवेश की अनुमानित वैल्यू करीब 20 लाख रुपये तक पहुंच चुकी थी, लेकिन Crash के बाद यह घटकर लगभग 12.4 लाख रुपये रह गई.

इसके बावजूद लंबी अवधि में बाजार ने फिर रिकवरी की. वर्ष 2023 में एक और Global Correction के दौरान Nifty 100 TRI करीब 17 फीसदी गिरा. वहीं 2025 में US Tariffs और West Asia Conflict के बीच भी करीब 17 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. इसके बावजूद जून 2026 तक निवेश की वैल्यू 34.46 लाख रुपये पहुंच गई.

यह भी पढ़ें: Pinaka Rocket का बढ़ता दबदबा! इन 2 डिफेंस स्टॉक को मिल सकता है बड़ा फायदा; रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Loading...
Unable to load recommendations.