Opening Bell: RBI MPC के फैसले से पहले सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 22,650 के नीचे

Opening Bell: दो दिन की राहत भरी तेजी बाद, बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में फिर से बिकवाली शुरू हो गई और सुबह के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई. अब सबकी नजरें RBI की MPC के नतीजों पर टिकी हैं, क्योंकि निवेशकों को अनुमान है कि सेंट्रल बैंक ब्याज दरें बढ़ाएगा.

शेयर बाजार. Image Credit: Tv9

Opening Bell: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच, 7 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला और निफ्टी 22700 के नीचे आ गया. सेंसेक्स 449.50 अंक या 0.62 फीसदी गिरकर 72,618.31 पर और निफ्टी 161.40 अंक या 0.71 फीसदी गिरकर 22,614.70 पर खुला. लगभग 971 शेयरों में बढ़त हुई, 1379 शेयरों में गिरावट आई और 181 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में डॉ. रेड्डीज लैब्स, भारती एयरटेल, सिप्ला और कोल इंडिया शामिल थे, जबकि गिरावट वाले शेयरों में टाइटन कंपनी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एशियन पेंट्स और एमएंडएम शामिल थे.

30 शेयरों वाले सेंसेक्स में टाइटन सबसे अधिक गिरावट वाला शेयर रहा. Q2 के बिजनेस अपडेट के बाद इसमें 3.5% की गिरावट आई. एशियन पेंट्स, M&M, मारुति, BEL और बजाज फिनसर्व भी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस ही ऐसे शेयर थे जिनमें बढ़त देखी गई.

सेक्टोरल इंडेक्स

सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी मीडिया को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे. निफ्टी ऑटो और निफ्टी मेटल, दोनों में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई.

रुपया हुआ कमजोर

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसले से पहले शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे गिरकर 96.45 पर आ गया.

बाजार में क्यों आई गिरावट?

इससे पहले दो दिनों तक बाजार में तेजी रही थी, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसले से पहले सावधानी के कारण गिरावट देखी गई. ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.01 प्रतिशत बढ़कर 101.6 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

RBI के फैसले पर नजर

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा, ‘ब्रेंट क्रूड फिर से 101 डॉलर के ऊपर पहुंच गया है और FPI की निकासी में किसी बदलाव के संकेत नहीं हैं. घरेलू लिक्विडिटी और दूसरी तिमाही (Q2) के अच्छे नतीजों की उम्मीदें बाजार को सहारा दे रही हैं. आज बाजार की नजर RBI गवर्नर के मॉनेटरी पॉलिसी से जुड़े रुख और संदेश पर होगी.’

यह भी पढ़ें: RBI MPC Meeting: महंगाई के बीच आज RBI ले सकता है बड़ा फैसला, 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ सकता है रेपो रेट