Opening Bell: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 25300 के पार; इंडिगो-अडानी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी

Opening Bell: निफ्टी50 और सेंसेक्स में तेजी आई, क्योंकि तेल की कीमतों में गिरावट जारी रही और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में AI-ट्रेड को समेटने (अनवाइंडिंग) की प्रक्रिया से निवेश का फ्लो बढ़ा.

शेयर मार्केट में तेजी. Image Credit: Canva/ Money9

Opening Bell: कमजोर वैश्विक बाजारों के बीच, 17 नवंबर को भारतीय इंडेक्स गिरावट के साथ खुले. BSE सेंसेक्स 232 अंक या 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 82,337 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी 50 इंडेक्स 46 अंक या 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 25,337 पर कारोबार कर रहा है.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से एशियन पेंट्स, इंडिगो, HUL, मारुति और अडानी पोर्ट्स सबसे ज्यादा फायदे में रहे. वहीं, टेक महिंद्रा, HCL टेक, इंफोसिस, एयरटेल और पावर ग्रिड नुकसान में रहे.

सेक्टोरल इंडेक्स

सेक्टर के मोर्चे पर निफ्टी बैंक इंडेक्स बाजार खुलने पर 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 61,875 के नए 52-वीक के हाई लेवल पर पहुंच गया, निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1 फीसदी से अधिक की तेजी आई.

यह भी पढ़ें: रतन टाटा के छोटे भाई जिमी ने नोएल पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- Tata Sons पर कब्जा करने की हो रही कोशिश