पतंजलि फूड्स ने किया इतने रुपये के डिविडेंड का ऐलान, जानें- कब है रिकॉर्ड डेट

Patanjali Foods Dividend: कंपनी ने इससे पहले 31 मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष के दौरान, FY26 के लिए प्रति शेयर 1.75 रुपये का पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था और उसका भुगतान भी किया था. आगे पतंजलि फूड्स को उम्मीद है कि FY26 का अंत मजबूत रहेगा. इसे GST 2.0 सुधारों जैसे अनुकूल मैक्रो-इकोनॉमिक फैक्टर्स का सहारा मिलेगा.

पतंजलि फूड्स Image Credit: Patanjali Foods

Patanjali Foods Dividend: पतंजलि फूड्स ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 1.75 रुपये के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया. कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि यह फेस वैल्यू का 87.5% है और इसका पेमेंट 20 मई 2026 को या उससे पहले किया जाएगा. बोर्ड ने दूसरे अंतरिम डिविडेंड को पाने के लिए योग्य शेयरधारकों को तय करने के लिए 25 अप्रैल 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया है.

कंपनी ने इससे पहले 31 मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष के दौरान, FY26 के लिए प्रति शेयर 1.75 रुपये का पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था और उसका भुगतान भी किया था.

शेयर की कीमतों में उछाल

इस डेवलपमेंट के बाद पतंजलि फूड्स के शेयर की कीमत 1 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई. पिछले छह महीनों में स्टॉक 21 फीसदी टूटा है और YTD (साल-दर-साल) आधार पर लगभग 16 फीसदी नीचे है.

वित्तीय प्रदर्शन

Q3 में कंपनी ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाई. उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के 371 करोड़ रुपये से 60 फीसदी बढ़कर 594 करोड़ रुपये हो गया.

ऑपरेशन्स से होने वाली कमाई साल-दर-साल 17 फीसदी बढ़कर 10,484 करोड़ रुपये हो गई, जबकि Q3FY25 में यह 8,997 करोड़ रुपये थी. यह कंपनी की Q3 और FY26 के पहले 9 महीनों, दोनों के लिए अब तक की सबसे ज्यादा कमाई है.

खपत को मिल सकता है बढ़ावा

आगे पतंजलि फूड्स को उम्मीद है कि FY26 का अंत मजबूत रहेगा. इसे GST 2.0 सुधारों जैसे अनुकूल मैक्रो-इकोनॉमिक फैक्टर्स का सहारा मिलेगा. इन सुधारों से बड़े पैक की कीमतों में कटौती और छोटे पैक में मात्रा (ग्रामेज) बढ़ाने के जरिए खपत को बढ़ावा मिल सकता है.

GST बदलाव का दिखेगा असर

खाने के तेल वाले सेगमेंट पर GST में हुए बदलावों का कोई असर पड़ने की उम्मीद नहीं है. कंपनी को यह भी उम्मीद है कि महंगाई में कमी और टैक्स सुधारों की वजह से शहरी इलाकों में मांग बढ़ेगी, जबकि खरीफ की अच्छी फसल के चलते ग्रामीण इलाकों में मांग मजबूत बनी रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: मिड कैप IT कंपनियां करेंगी जोरदार प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी शेयरों पर दांव लगाने की सलाह; जानें- टारगेट प्राइस

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

कमजोर बाजार में छिपे मल्टीबैगर! इन सेक्टर्स के स्टॉक्स ने 3 महीने में 60% से 100% तक दिया रिटर्न; आपके पास कितने?

RIL के लिए काम करेगी ₹163 करोड़ M Cap वाली ये कंपनी, मिला बड़ा आर्डर; 5 साल में 1089% चढ़े शेयर

Closing Bell: निफ्टी 24550 के ऊपर और सेंसेक्स में 753 अंकों की बढ़त के साथ बंद, FMCG-रियल्टी और बैंक के शेयर चमके

डेटा सेंटर बूम शुरू! इन 3 कंपनियों के पास मजबूत ऑर्डर बुक, क्या बन सकते हैं अगले मल्टीबैगर? चेक करें फंडामेंटल्स

6% से ज्यादा उछला ये FMCG स्टॉक, दमदार Q3 नतीजे से आई रैली; कंपनी ने डिविडेंड का भी किया ऐलान

मिड कैप IT कंपनियां करेंगी जोरदार प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी शेयरों पर दांव लगाने की सलाह; जानें- टारगेट प्राइस