Dividend Stock: हर शेयर पर ₹48 का डिविडेंड, 22 अप्रैल है रिकॉर्ड डेट

फार्मा कंपनी Sanofi India Limited ने ₹48 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान कर निवेशकों का ध्यान खींचा है. हालिया समय में शेयर में गिरावट रही है, लेकिन यह डिविडेंड निवेशकों के लिए राहत और आकर्षक रिटर्न का संकेत माना जा रहा है.

Sanofi India Limited Image Credit: Canva/ Money9

Sanofi India Limited Dividend Stocks: फार्मा सेक्टर की दिग्गज Sanofi India Limited एक बार फिर निवेशकों के बीच चर्चा में है. कंपनी ने ₹48 प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है, जिससे शेयरधारकों को मजबूत रिटर्न मिलने की उम्मीद बढ़ी है. हालांकि, शेयर की हालिया गिरावट और उतार-चढ़ाव के बीच यह घोषणा निवेशकों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है. अब नजर एक्स-डेट पर है, जो तय करेगा कि इस डिविडेंड का फायदा किन निवेशकों को मिलेगा.

1 शेयर पर ₹48 का डिविडेंड

Sanofi India Limited ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹48 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है. यह फैसला कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और निवेशकों को स्थिर रिटर्न देने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इस डिविडेंड के लिए एक्स-डेट 22 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है. यानी इस दिन से पहले तक जिन निवेशकों के पास कंपनी क शेयर होंगे उन्हें ही इसका लाभ मिल सकता है.

शेयर का हाल

शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी के शेयर 3,559.80 रुपये पर कारोबार करते हुए बंद हुआ. बीते एक हफ्ते में 2.7 फीसदी, एक महीने में 4.61 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. वहीं 3 महीने में शेयर 14 फीसदी, 6 महीने में 24 फीसदी, एक साल में 43 फीसदी से अधिक टूटे हैं. कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई (₹10524.95) से करीब 65 फीसदी कम भाव पर मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: मधुसूदन केला का नया दांव, Aptech में खरीदे 6.17 लाख नए शेयर, 78% सस्ता मिल रहा स्टॉक, डेट-फ्री है कंपनी

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹8,198 करोड़
पी/ई अनुपात (TTM)25.09
पी/बी अनुपात10.94
इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E)40.60
डेट-इक्विटी रेश्यो (Debt to Equity)0.02
आरओई (ROE)43.61%
ईपीएस (TTM)141.86
लाभांश प्रतिफल (Dividend Yield)3.45%
बुक वैल्यू (Book Value)325.33
फेस वैल्यू (Face Value)10
सोर्स – ग्रो

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

रेवेन्यू

  • दिसंबर 2025 – ₹423 करोड़
  • सितंबर 2025 – ₹480 करोड़
  • जून 2025 – ₹415 करोड़
  • मार्च 2025 – ₹539 करोड़

मुनाफा

  • दिसंबर 2025 – ₹61.70 करोड़
  • सितंबर 2025 – ₹76 करोड़
  • जून 2025 – ₹69.50 करोड़
  • मार्च 2025 – ₹120 करोड़

यह भी पढ़ें: Dividend-Bonus: अगले हफ्ते डिविडेंड-बोनस शेयरों की बारिश, मिलेंगे 1 पर 4 फ्री शेयर, जानें फायदा उठाने का आखिरी मौका

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.