AI की रेस में दौड़ रहे ये 3 स्टॉक! 220% तक दिया रिटर्न, ऑर्डर बुक और कमाई दोनों में तगड़ा दम; रखें नजर

Artificial Intelligence का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ AI आधारित समाधान देने वाली भारतीय कंपनियां भी मजबूत ग्रोथ दर्ज कर रही हैं. Saksoft, RateGain Travel Technologies और Netweb Technologies ने कारोबार, ऑर्डर बुक और मुनाफे में अच्छी बढ़त दिखाई है. ऐसे में ये तीनों शेयर निवेशकों की वॉचलिस्ट में जगह बना सकते हैं.

एआई स्टॉक Image Credit: AI

AI Stocks: भारत समेत दुनिया भर में Artificial Intelligence का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. कारोबार को ऑटोमेशन, डेटा एनालिटिक्स और जनरेटिव AI की मदद से अधिक स्मार्ट बनाया जा रहा है. इसी बदलाव को देखते हुए भारत सरकार ने 2024 में IndiaAI Mission की शुरुआत की थी. इसके बाद AI से जुड़ी कंपनियों के कारोबार में भी तेजी देखने को मिल रही है.

बड़ी IT कंपनियों के अलावा कई मिडकैप टेक कंपनियां भी AI आधारित समाधान देकर अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं. इनमें Saksoft, RateGain Travel Technologies और Netweb Technologies प्रमुख नाम हैं. आइए जानते हैं इनके शेयर का हाल.

Saksoft लिमिटेड

Saksoft डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, क्लाउड, डेटा एनालिटिक्स और AI आधारित सेवाएं देने वाली कंपनी है. कंपनी बैंकिंग, लॉजिस्टिक्स और कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में काम करती है. कंपनी अपने ग्राहकों के लिए AI आधारित समाधान और कस्टम AI मॉडल तैयार कर रही है. इसी वजह से उसे नए प्रोजेक्ट मिल रहे हैं और पुराने ग्राहकों से भी कारोबार बढ़ रहा है. वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू पहली बार 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया.

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की बिक्री बढ़कर 248.8 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 239.9 करोड़ रुपये थी. वहीं नेट प्रॉफिट 30 करोड़ रुपये से बढ़कर 35.9 करोड़ रुपये हो गया.

कंपनी के शेयर का हाल ?

फिलहाल Saksoft Ltd का मार्केट कैप 2343 करोड़ रुपये है. कंपनी का शेयर 3 अगस्त को 4:01 बजे 4.40 फीसदी की बढ़त के साथ 177 रुपये पर कारोबार कर रहा था. शेयर का 52 हफ्तों का हाई लेवल 230 रुपये और लो लेवल 108 रुपये है. कंपनी का P/E रेशियो 17.1, बुक वैल्यू 58.8 रुपये और डिविडेंड यील्ड 0.57% है. वहीं, ROE 19.6% और ROCE 25.5% दर्ज किया गया है.

5 साल में दिया 220 फीसदी का रिटर्न

कंपनी के शेयर ने सिर्फ एक हफ्ते में 4 फीसदी का रिटर्न दिया है. पिछले तीन महीनों में इसमें 26 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. हालांकि, एक साल पहले कंपनी का शेयर दबाव में कारोबार करता दिखा था, लेकिन लंबी अवधि में इसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले 5 साल में कंपनी का शेयर 220 फीसदी चढ़ा है.

RateGain Travel Technologies

RateGain Travel Technologies ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए AI आधारित सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराती है. कंपनी के 100 से ज्यादा देशों में 13400 से अधिक ग्राहक हैं. दुनिया की कई बड़ी होटल चेन और एयरलाइंस इसकी सेवाओं का इस्तेमाल करती हैं. हाल ही में कंपनी ने Agentic ARI और RateIQ जैसे AI आधारित प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं. इनके जरिए होटल और एयरलाइंस अपने रेट और बुकिंग को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं.

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की बिक्री 260.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 715.6 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि अधिग्रहण से जुड़े खर्चों की वजह से मुनाफे का मार्जिन कुछ घटा, लेकिन नेट प्रॉफिट बढ़कर 70 करोड़ रुपये रहा. इसके अलावा पिछले तीन सालों में कंपनी की बिक्री 43.2% और मुनाफा 191.7% की CAGR से बढ़ा है.

1 साल में दिया 117 फीसदी का रिटर्न

कंपनी के शेयर ने निवेशकों को लगातार शानदार रिटर्न दिया है. पिछले एक महीने में इसमें 2.75 फीसदी की तेजी आई है. वहीं, तीन महीनों में शेयर 58 फीसदी चढ़ा है और एक साल में इसने 117 फीसदी का रिटर्न दिया है. अगर लंबी अवधि की बात करें, तो पिछले 5 साल में कंपनी का शेयर 168 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.

Netweb Technologies

Netweb Technologies हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग और AI सिस्टम बनाने वाली भारत की प्रमुख कंपनी है. कंपनी NVIDIA और AMD जैसी वैश्विक कंपनियों की अधिकृत OEM पार्टनर भी है. Netweb सरकार, रक्षा क्षेत्र, रिसर्च संस्थानों और बड़े टेक एंटरप्राइज के लिए AI सर्वर और हाई-एंड कंप्यूटिंग सिस्टम तैयार करती है.

कंपनी को IndiaAI Mission के तहत नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) का बड़ा ऑर्डर भी मिला है. जून 2026 तक कंपनी की ऑर्डर बुक 2506.9 करोड़ रुपये रही, जिससे आने वाली कई तिमाहियों की कमाई का भरोसा बढ़ा है. जून 2026 तिमाही में कंपनी की बिक्री 301.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 819.7 करोड़ रुपये हो गई. वहीं नेट प्रॉफिट 30.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 85.3 करोड़ रुपये पहुंच गया है. कंपनी का प्रति शेयर लाभ (EPS) भी 5.4 रुपये से बढ़कर 15 रुपये हो गया.

कंपनी के शेयर का हाल?

Netweb Technologies India Ltd का मार्केट कैप 26,118 करोड़ रुपये है. कंपनी का शेयर 3 अगस्त को शाम 4:01 बजे 1.39% की बढ़त के साथ 4,588 रुपये पर कारोबार कर रहा था. कंपनी का P/E रेशियो 100, बुक वैल्यू 127 रुपये और डिविडेंड यील्ड 0.07% है. वहीं, ROE 32.8% और ROCE 37.5% दर्ज किया गया है. कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है. कंपनी के शेयर ने एक साल में 111 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं 5 साल में 384 फीसदी का रिटर्न दिया है.

क्यों इन कंपनियों पर है नजर?

AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और कंपनियां इस तकनीक पर लगातार निवेश कर रही हैं. Saksoft AI आधारित डिजिटल सेवाओं पर फोकस कर रही है, RateGain ट्रैवल इंडस्ट्री के लिए AI समाधान विकसित कर रही है, जबकि Netweb AI इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में अहम भूमिका निभा रही है. मजबूत ऑर्डर बुक, नए प्रोडक्ट, बढ़ती मांग और बेहतर वित्तीय प्रदर्शन के चलते ये तीनों कंपनियां आने वाले समय में निवेशकों की नजर में बनी रह सकती हैं.

इसे भी पढ़ें- क्‍या अब नहीं मिलेगी जामुन और दूसरे फ्लेवर की शराब? FSSAI का ये नियम बन सकता है वजह

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.