यह सरकारी कंपनी बांटेगी इतने रुपये का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट तय; क्या आपके पास हैं इसके शेयर?

एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया गया है कि 2025-26 के लिए चौथे अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड डेट भी तय कर ली गई है. बोर्ड ने 2026-27 के लिए 1,60,000 करोड़ रुपये की उधार योजना को भी मंजूरी दी.

पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन बांटेगी डिविडेंड. Image Credit: FreePik

सरकार की मालिकाना हक वाली पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन ने मंगलवार को कहा कि उसके बोर्ड ने 2025-26 के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 3.25 रुपये के चौथे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है. एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया गया है कि 2025-26 के लिए चौथे अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से 23 मार्च, 2026 को रिकॉर्ड तिथि के रूप में तय किया गया है. बताया गया है कि अंतरिम डिविडेंड के भुगतान की तिथि 16 अप्रैल, 2026 या उससे पहले होगी.

32.50 फीसदी की दर

कंपनी ने कहा, ‘पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (PFC) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंगलवार यानी 17 मार्च, 2026 को हुई अपनी बैठक में, अन्य बातों के साथ-साथ, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले पेड-अप इक्विटी शेयरों पर 3.25 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (यानी 32.50 फीसदी की दर से) (TDS की कटौती के अधीन) चौथे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा को मंजूरी दे दी है.’

उधार योजना को मंजूरी

बोर्ड ने 2026-27 के लिए 1,60,000 करोड़ रुपये की उधार योजना को भी मंजूरी दी. इसमें कहा गया है कि कंपनी वित्त वर्ष 2026-27 में 1,60,000 करोड़ रुपये तक का उधार ले सकती है, जिसमें अतिरिक्त बजटीय संसाधनों (EBR) के तहत जुटाए गए फंड शामिल नहीं हैं.

यह उधार सीमा शेयरधारकों द्वारा विभिन्न स्रोतों के माध्यम से एक या अधिक किस्तों/सीरीज में मंजूर की गई उधार सीमाओं के अधीन होगी.

बॉन्ड, सिक्योरिटीज और टर्म लोन

1,60,000 करोड़ रुपये के इस उधार में बॉन्ड, सिक्योरिटीज, लंबी या मध्यम अवधि के साधनों और टर्म लोन के रूप में 1,00,000 करोड़ रुपये शामिल होंगे. इसमें विभिन्न साधनों को जारी करके विदेशी मुद्रा में लिए जाने वाले 20,000 करोड़ रुपये के उधार भी शामिल हैं.

PFC के शेयरों का हाल

PFC के शेयर मंगलवार को 2.9 फीसदी की कीमत 2.72 फीसदी बढ़कर 417.30 रुपये प्रति शेयर बंद हुए. शेयर की चाल पिछले एक महीने में सुस्त नजर आई है. वही, पिछले छह महीने में शेयर 3 फीसदी बढ़ा है. एक साल में 6 फीसदी से अधिक की तेजी आई है.

यह भी पढ़ें: Jio Payments Bank ने पेश की UPI-बेस्ड कैश निकालने की सर्विस, नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत; जानें- किसे मिलेगा फायदा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.