600% डिविडेंड के ऐलान से रॉकेट बना शेयर, 15% उछला स्टॉक; जानें रिकॉर्ड डेट

आईटी सेक्टर की कंपनी R Systems International Limited के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी द्वारा 600% अंतरिम डिविडेंड की घोषणा के बाद स्टॉक करीब 15% तक उछल गया. कंपनी ने 6 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है.

आईटी सेक्टर की कंपनी R Systems International Limited के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 600 प्रतिशत अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है, जिसके बाद शेयर करीब 15 प्रतिशत तक उछल गया. कंपनी का मार्केट कैप करीब 3,057 करोड़ रुपये है और शेयर 297.50 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव 258.50 रुपये था.

कंपनी ने 600% अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की

कंपनी के बोर्ड ने 6 मार्च 2026 को हुई बैठक में वित्त वर्ष 2026 के लिए 6 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने की मंजूरी दी है. शेयर का फेस वैल्यू 1 रुपये है, इसलिए यह 600 प्रतिशत डिविडेंड बनता है. कंपनी ने बताया कि 12 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. जिन निवेशकों के नाम इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में होंगे, उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा. डिविडेंड का भुगतान 4 अप्रैल 2026 तक कर दिया जाएगा. बीते पांच साल में इसके शेयरों में 150 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है.

डिजिटल और AI सेवाओं में मजबूत उपस्थिति

R Systems International Limited तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एनालिटिक्स और नॉलेज सर्विसेज प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है. कंपनी अपने ग्राहकों को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में मदद करती है. कंपनी के दो मुख्य बिजनेस सेगमेंट हैं. पहला आईटी सर्विसेज, जिसमें डिजिटल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग, क्लाउड, DevOps, डेटा और AI जैसी सेवाएं शामिल हैं. दूसरा बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO) है, जिसमें रेवेन्यू मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट और ERP जैसी सेवाएं दी जाती हैं.

कंपनी के वित्तीय नतीजे कैसे रहे?

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो सालाना आधार पर कंपनी की रेवेन्यू 449 करोड़ रुपये से बढ़कर 555 करोड़ रुपये हो गई, यानी लगभग 23.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 71 करोड़ से बढ़कर 94 करोड़ रुपये हो गया, जो करीब 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. हालांकि, इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 39 करोड़ से घटकर 36 करोड़ रुपये रह गया, यानी करीब 7.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.