इस रेलवे कंपनी को मिला ₹535,00,00,000 का मेगा ऑर्डर, शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, 9% तक उछला

रेलवे कंपनी टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग को विदेशी कंपनी से बड़ा ऑर्डर मिला है, जिससे गुरुवार को इसके शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में ही 9 फीसदी तक उछल गए. तो कंपनी को कितने करोड़ का मिला ऑर्डर, क्‍या होगा कंपनी का काम, यहां जानें पूरी डिटेल.

CONCOR के शेयर में बीते एक साल में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई है. Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Texmaco Rail & Engineering Share Price: टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग ने गुरुवार को शेयर बाजार में तहलका मचा दिया. इसके शेयरों में करीब 9 फीसदी की जोरदार तेजी देखी गई. स्‍टॉक में आए इस उछाल का कारण कंपनी को मिला एक बड़ा प्रोजेक्‍ट है. दरअसल टेक्‍समैको को मध्य अफ्रीका की कंपनी CAMALCO SA से 535.6 करोड़ रुपये का मेगा ऑर्डर मिला है.

कंपनी को मिले इस बड़े ऑर्डर के चलते गुरुवार को टेक्समैको रेल के शेयर तूफानी तेजी से भागते नजर आए. स्‍टॉक लगभग 9 फीसदी उछलकर 189 रुपये पर पहुंच गए, जबकि सुबह 10:10 बजे तक इसके शेयर 5.58% की बढ़त के साथ 183.07 पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले एक महीने में शेयर में 16% की तेजी आई है.

क्‍या करेगी कंपनी?

इस डील के तहत टेक्समैको 1,600 से ज्यादा ओपन-टॉप फ्रेट वैगनों का डिजाइन, निर्माण और मेंटेनेंस करेगा, जिसका इस्‍तेमाल कैमरून में बॉक्साइट परिवहन के लिए होगा. शुरुआती ऑर्डर 560 ओपन टॉप वैगन की आपूर्ति का होगा, जिसे अगले दो वर्षों में दो चरणों में पूरा किया जाएगा. इसके अलावा, अगले चरणों में 1,040 अतिरिक्त वैगन के ऑर्डर का भी प्रावधान होगा. कंपनी के वाइस-चेयरमैन इंद्रजीत मुखर्जी का कहना है कि ये भारत की ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ पहल का हिस्सा है, इससे वैश्विक मंच पर देश की ताकत दिखेगी. कंपनी को मिले इस नए कॉन्‍ट्रैक्‍ट से टेक्समैको की ऑर्डर बुक को और मजबूत हो गई है, जिससे अब ये बढ़कर 7,820 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें: DRDO के नए ऑर्डर से इन 5 डिफेंस स्‍टॉक्‍स को मिलेगी नई धार! कमाई के साथ बढ़ेगी देश की शान, रखें पैनी नजर

कैसा रहा वित्‍तीय प्रदर्शन?

टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में मुनाफे में 12% की कमी दर्ज की. कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के 45 करोड़ रुपये से घटकर 40 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, रेलवे और इंजीनियरिंग सेगमेंट में लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर कंपनी का रेवेन्यू 17.5% बढ़कर 1,346.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. कंपनी के ऑपरेटिंग प्रदर्शन में भी सुधार देखा गया. टेक्समैको का EBITDA साल-दर-साल 14.7% बढ़कर 97.6 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का मार्जिन 7.3% पर स्थिर रहा,.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, या आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

₹50000 करोड़ के कवच मिशन से बदलेगी रेलवे की तस्वीर! इन 3 शेयरों पर रखें नजर; ₹5000 करोड़ से बड़ा ऑर्डर बुक

Tata Motors PV के शेयरों में आएगी रफ्तार, ब्रोकरेज ने जताया भरोसा; जानें- कितना है टारगेट प्राइस

AI से एटॉमिक एनर्जी तक! गौतम अडानी ने AGM में दिखाया कंपनी का फ्यूचर, निवेश के बड़े ऐलानों से शेयरों में तेजी

FII का 110 दिन में ₹1100 करोड़ का सेलिंग प्रेशर! बैंकिंग शेयरों में बिकवाली क्यों, जानें किन स्टॉक्स में बन रहा मौका?

4 कंपनियों की बाजार में एंट्री, दो IPO डिस्काउंट पर लिस्ट, दो में लगा अपर सर्किट, GMP नहीं आया काम!

तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 140 अंक चढ़ा, निफ्टी 24900 के नीचे; रुपया 16 पैसे कमजोर; IT शेयरों में उछाल