Tata Motors PV के शेयरों में आएगी रफ्तार, ब्रोकरेज ने जताया भरोसा; जानें- कितना है टारगेट प्राइस

Tata Motors Share Price Target: कंपनी ने मंगलवार को कहा था कि उसका टारगेट फाइनेंशियल ईयर 2031 तक अपने रेवेन्यू और बिक्री की संख्या को लगभग दोगुना करना है. FY29 तक कैपेसिटी को बढ़ाकर 1.3 मिलियन यूनिट करने की योजना है, साथ ही सेल्स और सर्विस नेटवर्क को 2-3 गुना बढ़ाने का भी प्लान है.

टाटा मोटर्स शेयर. Image Credit: Getty image

Tata Motors Share Price Target: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर (Tata Motors PV Share) के शेयर एक बार फिर से फोकस में हैं, क्योंकि कंपनी ने मंगलवार को कहा था कि उसका टारगेट फाइनेंशियल ईयर 2031 तक अपने रेवेन्यू और बिक्री की संख्या को लगभग दोगुना करना है. कंपनी इलेक्ट्रिक और गैस से चलने वाली गाड़ियों के दम पर दुनिया के तीसरे सबसे बड़े कार मार्केट में 20 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करना चाहती है.

इसके अलावा कंपनी की हालिया एनालिस्ट मीट के बाद प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों की ओर से पॉजिटिव नजरिए के चलते शेयर पर बुलिश रेटिंग बरकरार है. ब्रोकरेज फर्म एमके (Emkay) ने टाटा मोटर्स के इस शेयर पर दांव लगाया है और उसे उम्मीद है कि आने वाले समय में इसमें तेजी आएगी.

कंपनी का लक्ष्य

ब्रोकरेज फर्म एमके के अनुसार, हमने TMPV की इंडिया एनालिस्ट मीट (लिंक) में हिस्सा लिया. कंपनी का लक्ष्य फाइनेंशियल ईयर 31 तक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में 20 फीसदी हिस्सेदारी करना है. फाइनेंशियल 26 में यह 13.5 फीसदी थी. इसके लिए कंपनी रणनीतिक प्रोडक्ट कदम उठाएगी (तेजी से बढ़ते सेगमेंट और खाली पड़े मार्केट स्पेस को भरने के लिए 3 EV समेत 6 नए मॉडल और 20 से अधिक फेसलिफ्ट/रिफ्रेश लॉन्च किए जाएंगे), जिससे TAM के 80% हिस्से को कवर किया जा सकेगा (अभी यह 65% है).

टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज ने कहा कि भारत में पैसेंजर व्हीकल (PV) के अच्छे आउटलुक को ध्यान में रखते हुए, और JLR के कमजोर गाइडेंस के असर को देखते हुए (JLR का गाइडेंस कमजोर है. घरेलू PVs इस असर को कम करेंगे), हम ‘ADD’ रेटिंग और 390 रुपये का टारगेट प्राइस बनाए रखे हैं, जिसमें JLR का हिस्सा 19 फीसदी है).

घरेलू मार्केट शेयर को बढ़ाने की योजना

ब्रोकरेज ने कहा कि Tata Motors PV का लक्ष्य FY26-31 के दौरान 15% कंपाउंड एनुअल वॉल्यूम ग्रोथ हासिल करना है, जो इंडस्ट्री की 6-7% की रफ्तार से काफी ज्यादा है. साथ ही, कंपनी घरेलू मार्केट शेयर को 13.5% से बढ़ाकर 20% करने का लक्ष्य भी रख रही है. इस ग्रोथ को छह नए मॉडल (जिनमें तीन EV शामिल हैं), 20 से ज्यादा फेसलिफ्ट और टारगेट मार्केट के 80% हिस्से तक पहुंचने के लिए किए जा रहे विस्तार से मदद मिलने की उम्मीद है.

सेल्स और सर्विस नेटवर्क को 2-3 गुना बढ़ाने का प्लान

FY29 तक कैपेसिटी को बढ़ाकर 1.3 मिलियन यूनिट करने की योजना है, साथ ही सेल्स और सर्विस नेटवर्क को 2-3 गुना बढ़ाने का भी प्लान है. कंपनी ने ICE में 5-6% और EV कंपोनेंट्स में 25-35% तक लागत कम करने की योजना भी बताई है. Emkay ने कहा कि भारत में PV (पैसेंजर व्हीकल) के बेहतर आसार JLR के कमजोर गाइडेंस की भरपाई कर देंगे.

यह भी पढ़ें: AI से एटॉमिक एनर्जी तक! गौतम अडानी ने AGM में दिखाया कंपनी का फ्यूचर, निवेश के बड़े ऐलानों से शेयरों में तेजी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.