1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी टाटा मोटर्स की कमर्शियल गाड़ियां, ₹23000 तक की बढ़ोतरी संभव

अगर आप टाटा मोटर्स की कमर्शियल गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 1 जुलाई से पहले फैसला लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. कंपनी ने कच्चे माल और उत्पादन लागत में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए अपने सभी कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में 2.5% तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

TATA ACE Image Credit: Money9 Live

अगर आप टाटा मोटर्स की कमर्शियल गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो कम कीमते में गाड़ी खरीदने के लिए आपके पास 1 जुलाई तक का ही समय है. देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए घोषणा की है कि वह अगले महीने की पहली तारीख से अपने सभी कमर्शियल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है.

2.5 फीसदी तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

टाटा मोटर्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, 1 जुलाई से कमर्शियल गाड़ियों के दाम 2.5 प्रतिशत तक बढ़ा दिए जाएंगे. कंपनी ने साफ किया है कि यह बढ़ोतरी सभी मॉडल्स और उनके अलग-अलग वेरिएंट्स पर लागू होगी. हालांकि, किस गाड़ी के दाम कितने बढ़ेंगे, यह उसके मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगा. इसलिए अलग-अलग गाड़ियों के लिए कीमत बढ़ने का ग्राफ भी अलग होगा.

टाटा मोटर्स की सबसे लोकप्रिय छोटी और मध्यम कमर्शियल गाड़ियों के मौजूदा औसत एक्स-शोरूम प्राइस के आधार पर, 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद होने वाले इजाफे का एक अनुमानित कैलकुलेशन है:

गाड़ी का नामवर्तमान औसत कीमत (एक्स-शोरूम)2.5% बढ़ोतरी (रुपये में)नई संभावित कीमत
Tata Ace Gold₹4.50 लाख+ ₹11,250₹4.61 लाख
Tata Intra V30₹8.31 लाख+ ₹20,775₹8.51 लाख
Tata Yodha 2.0₹9.22 लाख+ ₹23,050₹9.45 लाख

यह भी पढ़ें: TATA Nexon का सबसे बड़ा मेकओवर! 2027 में नए डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आएगी नई SUV

क्यों उठाने पड़े कंपनी को ये कदम?

ऑटो सेक्टर में लागत लगातार बढ़ती जा रही है. टाटा मोटर्स का कहना है कि कमोडिटी की कीमतों में आ रही तेजी और इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए कीमतों को बढ़ाना जरूरी हो गया था. कंपनी इस बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा खुद वहन कर रही है और कुछ हिस्सा कीमतों में बढ़ोतरी के जरिए कम करने की कोशिश कर रही है.