टाटा मोटर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, JLR की चुनौतियों के बावजूद 390 रुपये का टारगेट; जानें कैसे मिलेगा बूस्ट?
टाटा मोटर्स पर ब्रोकरेज फर्म Emkay ने भरोसा जताते हुए 'ADD' रेटिंग बरकरार रखी है. हालांकि JLR को अमेरिका में टैरिफ और चीन में कमजोर मांग जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन घरेलू बाजार में मजबूत मांग, नए लॉन्च और EV रणनीति कंपनी की ग्रोथ को गति दे सकते हैं.
TATA Motors Passenger Vehicle Target Price: टाटा मोटर्स के निवेशकों और ऑटो सेक्टर पर नजर रखने वालों के लिए दिग्गज ब्रोकरेज फर्म Emkay ने रिपोर्ट जारी की है. एम्के ने टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (TMPV) के शेयरों पर भरोसा जताते हुए इसे ‘ADD’ रेटिंग के साथ अपनी लिस्ट में बनाए रखा है. घरेलू बाजार में गाड़ियों की मजबूत मांग और कंपनी की नई रणनीतियों के दम पर आने वाले दिनों में इस स्टॉक में तेजी देखने को मिल सकती है. हालांकि, फर्म ने कंपनी के ग्रोथ को थोड़ा स्लो करते हुए टारगेट प्राइस घटा दिया है. क्योंकि, जगुआर लैंड रोवर (JLR) को लेकर कुछ वैश्विक चुनौतियां हैं, लेकिन दिग्गजों का कहना है कि भारतीय बाजार का मजबूत प्रदर्शन कंपनी को सहारा देने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहा है.
घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स की मजबूत रफ्तार
भारतीय पैसेंजर व्हीकल (PV) मार्केट में टाटा मोटर्स का दबदबा लगातार मजबूत हो रहा है. चालू वित्त वर्ष 2027 (FY27) में घरेलू ऑटो इंडस्ट्री में 10% की ग्रोथ की उम्मीद है, और टाटा मोटर्स इस रफ्तार को पछाड़ने की तैयारी में है. कंपनी के पास गाड़ियों की बुकिंग की एक मजबूत ऑर्डरबुक है. वेटिंग पीरियड 4 से 8 हफ्ते का है, जबकि डीलर इन्वेंट्री सिर्फ 20 दिनों की है, जो काफी सेहतमंद मानी जाती है. कंपनी इस मांग को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता भी बढ़ा रही है.
नए लॉन्च और कीमतों में बढ़ोतरी से फायदा
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आने वाले दिनों में 2 नए मॉडल्स और 4 फेसलिफ्ट गाड़ियां बाजार में उतारने जा रही है, जो पेट्रोल-डीजल (ICE) और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) दोनों सेगमेंट में होंगी. हालांकि, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण कंपनी पर थोड़ा दबाव है, जिससे निपटने के लिए टाटा मोटर्स ने अप्रैल और जुलाई 2026 में 0.5% से 1.5% तक कीमतें बढ़ाई हैं.
क्या है टारगेट प्राइस?
ब्रोकरेज फर्म एम्के ने वैश्विक स्तर पर जेएलआर (JLR) को मिल रही चुनौतियों, जैसे अमेरिका में टैरिफ, चीन में लग्जरी टैक्स और वारंटी से जुड़े खर्चों के कारण टाटा मोटर्स के टारगेट प्राइस में कुछ कटौती की है. एम्के ने इसका टारगेट प्राइस 440 रुपये से घटाकर 390 रुपये तय किया है. जेएलआर ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 26 अरब पाउंड के रेवेन्यू का टारगेट रखा है, जो 13.5% की सालाना बढ़त को दिखाता है.
यह भी पढ़ें: निवेशकों के लिए अलर्ट! बिना इन पांच बातों को जानें NSE IPO में लगाया दांव तो हो सकती है बड़ी चूक
नॉर्थ अमेरिका और इलेक्ट्रिक गाड़ियां बदलेंगी गेम
JLR के लिए नॉर्थ अमेरिका सबसे बड़ा और मुनाफे वाला बाजार बनकर उभर रहा है. इसके लिए कंपनी ने स्टेलेंटिस (Stellantis) के साथ हाथ मिलाया है ताकि खास तौर पर वहां के लिए डिफेंडर मॉडल्स तैयार किए जा सकें. इसके अलावा, रेंज रोवर, डिफेंडर और डिस्कवरी जैसी गाड़ियां अलग-अलग हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक विकल्पों में आती रहेंगी, जबकि ‘जगुआर’ को पूरी तरह से एक प्योर ईवी (EV) ब्रांड बनाने की तैयारी है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
4 डिफेंस स्टॉक्स में मजबूत टेक्निकल सेटअप! ब्रेकआउट के बाद आ सकती है तेजी; HAL समेत कई बड़े नाम शामिल
हरे निशान में खुला बाजार, निफ्टी 24600 के करीब; Titan, Tech Mahindra और ICICI Bank में तेजी
23731 करोड़ रुपये का सरकारी दांव, CBG सेक्टर में आएगी तेजी! इन 3 स्टॉक पर रखें नजर
