TATA Nexon का सबसे बड़ा मेकओवर! 2027 में नए डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आएगी नई SUV
टाटा मोटर्स 2027 में अपनी सबसे लोकप्रिय SUV नेक्सन का नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है. नई Tata Nexon में पूरी तरह नया डिजाइन, अपडेटेड केबिन और पेट्रोल, डीजल, CNG व EV पावरट्रेन विकल्प मिलेंगे. 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी नेक्सन एक दशक बाद सबसे बड़े बदलाव के साथ भारतीय बाजार में दस्तक देगी.
Tata Nexon Latest Update: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी बादशाहत दोबारा हासिल करने के बाद, Tata Motors अब भारतीय ऑटो बाजार में एक और बड़ा धमाका करने की तैयारी में है. कंपनी अपनी सबसे पॉपुलर और भरोसेमंद एसयूवी ‘नेक्सन’ (Nexon) का नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल लाने जा रही है. FE रिपोर्ट के मुताबिक, नया मॉडल मिड-2027 तक बाजार में दस्तक दे सकता है. सितंबर 2017 में पहली बार लॉन्च हुई नेक्सन के लिए यह करीब एक दशक बाद सबसे बड़ा और ऐतिहासिक अपडेट होगा.
टाटा मोटर्स ने अगले 5 सालों में अपने पैसेंजर और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में 33,000 से 35,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम निवेश का प्लान बनाया है. कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2030 (FY30) तक बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 18-20% करने का है, और नई नेक्सन इसमें सबसे अहम भूमिका निभाएगी.
गिरावट के बाद ऐसे की शानदार वापसी
JATO Dynamics के आंकड़ों के मुताबिक, 2017 से अप्रैल 2026 के बीच नेक्सन की 10.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. हालांकि, 2024 में मारुति ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा XUV 3XO जैसी गाड़ियों से मिले कड़े कॉम्पिटिशन के कारण नेक्सन की बिक्री घटकर 1.61 लाख यूनिट्स रह गई थी.
लेकिन टाटा ने हार नहीं मानी. कंपनी ने आक्रामक प्राइसिंग, नए फीचर्स और CNG पोर्टफोलियो का विस्तार कर ऐसी वापसी की कि साल 2025 में नेक्सन ने 2 लाख सालाना बिक्री का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बना दिया.
मार्केट शेयर में बनी नंबर-1 एसयूवी
इस बेहतरीन रणनीति की बदौलत नेक्सन का मार्केट शेयर जो 2024 में घटकर 21.4% हो गया था, वह 2025 में बढ़कर 24.4% पर पहुंच गया. वहीं, मार्च 2026 तक के आंकड़ों (YTD) के अनुसार, नेक्सन 26.1% बाजार हिस्सेदारी के साथ अपने सेगमेंट में सबसे आगे निकल चुकी है.
मल्टी-फ्यूल रणनीति और क्या होगा खास?
नेक्सन की इस सफलता के पीछे इसकी ‘मल्टी-फ्यूल’ रणनीति है, जिसके तहत यह पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक (EV) और सीएनजी वेरिएंट्स में आती है. साल 2025 में बिकी कुल नेक्सन में से अकेले एक-तिहाई हिस्सेदारी (66,000 से ज्यादा यूनिट्स) नेक्सन सीएनजी की थी.
यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी WagonR फ्लेक्स फ्यूल की कीमत का खुलासा, 100 फीसदी इथेनॉल पर चलेगी कार
अगली जनरेशन की नेक्सन में क्या बदलेगा:
- नया लुक और केबिन: यह एसयूवी पूरी तरह से नए एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन के साथ आएगी.
- अपडेटेड प्लेटफॉर्म: इसे मौजूदा प्लेटफॉर्म के बेहद मॉडर्न और हैवी अपडेटेड वर्जन पर तैयार किया जाएगा.
- इंजन के विकल्प: इसमें पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक (EV) का ऑप्शन मिलता रहेगा, हालांकि शुरुआती दौर में पेट्रोल-हाइब्रिड मॉडल मिलने की उम्मीद नहीं है.
टाटा के लिए नई नेक्सन सिर्फ एक नया मॉडल नहीं, बल्कि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी बादशाहत को हमेशा के लिए बरकरार रखने का सबसे बड़ा हथियार है.
Latest Stories
कार में लगा यह छोटा सा बटन बचाएगा फ्यूल, मिनटों में ठंडा कर सकता है केबिन; जानें सही इस्तेमाल
मारुति सुजुकी WagonR फ्लेक्स फ्यूल की कीमत का खुलासा, 100 फीसदी इथेनॉल पर चलेगी कार
E20 पेट्रोल भरवाने वालों के लिए चेतावनी! पुरानी कार में हुआ नुकसान तो इंश्योरेंस क्लेम हो सकता है खारिज
