रेलवे से ऑटोमेशन तक बढ़ती डिमांड, महंगे वैल्यूएशन के बावजूद क्यों नजर में बना हुआ है ABB India स्टॉक?

ABB India के शेयरों में हालिया तेजी के पीछे कंपनी का 52% सालाना बढ़ा ऑर्डर इनफ्लो है, जिसने डिमांड रिकवरी के संकेत दिए हैं. हालांकि तिमाही नतीजों में मुनाफे पर दबाव दिखा, लेकिन मजबूत ऑर्डर बुक और 2026 में कैपेक्स साइकल से जुड़ी उम्मीदें निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं.

ABB Stock Image Credit: FreePik

इंफ्रा शेयरों में इन दिनों एक अजीब-सा विरोधाभास दिख रहा है. एक तरफ बाजार महंगे वैल्यूएशन को लेकर सतर्क है, दूसरी तरफ कुछ कंपनियों के ऑर्डर बुक ऐसे संकेत दे रहे हैं, जैसे अगला ग्रोथ साइकल दरवाजे पर खड़ा हो. ABB India उसी कहानी का ताजा उदाहरण है. हालिया कारोबारी सत्रों में शेयर में तेजी आई, वजह बना कंपनी के मजबूत ऑर्डर इनफ्लो के आंकड़े और मैनेजमेंट का बदला हुआ लहजा.

ऑर्डर इनफ्लो ने बदला माहौल

ABB India के लिए Q4CY25 एक अहम तिमाही रही. कंपनी का ऑर्डर इनफ्लो सालाना आधार पर 52% बढ़कर करीब ₹10,470 करोड़ पहुंच गया. मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि ऑर्डर बुक अब ऐसे स्तर पर है, जो अगले कई क्वार्टर तक रेवेन्यू को सपोर्ट कर सकती है. खास बात यह है कि ऑर्डर केवल एक सेक्टर से नहीं, बल्कि रेलवे, पावर, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों से आए हैं.

मैनेजमेंट ने साफ कहा है कि 2025 की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन अब डिमांड में सुधार के संकेत दिखने लगे हैं. सरकार की ओर से लगातार हो रहे कैपेक्स खर्च और इंडस्ट्रियल सेक्टर में दोबारा हलचल ABB के लिए पॉजिटिव मानी जा रही है. कंपनी को उम्मीद है कि 2026 में ऑर्डर विन्स की रफ्तार और तेज होगी, खासकर रेलवे और ऑटोमेशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स में.

मुनाफे पर दबाव क्या कहता है?

जहां ऑर्डर इनफ्लो मजबूत रहा, वहीं मुनाफे के मोर्चे पर तस्वीर थोड़ी फीकी दिखी. Q4 में EBITDA में सालाना आधार पर 17% की गिरावट आई और मार्जिन पर भी दबाव रहा. इसके पीछे लेबर कोड का असर और कुछ हाई-मार्जिन ऑर्डर्स की टाइमिंग को वजह बताया गया. हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि जैसे-जैसे बड़े ऑर्डर एग्जीक्यूशन फेज में आएंगे, मार्जिन में स्थिरता लौट सकती है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका के 126% टैरिफ का असर नहीं पड़ेगा Waaree Energies पर, Nuvama-Emkay ने कहा अभी 56% तक उछलेगा स्टॉक

आंकड़ों में समझें स्थिति

पैरामीटरQ4CY25 स्थिति
ऑर्डर इनफ्लो₹10,470 करोड़
सालाना ग्रोथ52%
EBITDA ट्रेंडदबाव में
आउटलुक2026 में सुधार की उम्मीद

क्या है शेयरों का हाल?

कंपनी के शेयरों ने बीते 5 वर्षों में 303 फीसदी का मुनाफा दिया है. गुरुवार को कंपनी के शेयर दोपहर 1.30 बजे 6,130 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 1,30,653 करोड़ रुपये है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

इन 9 PSU कंपनियों में हिस्सेदारी घटा सकती है सरकार, आएगा OFS; जानें कहां और कितना मिलेगा खरीदारी का मौका

Apple Pay की खबर ने फिनटेक सेक्टर में मचाया तहलका, पेटीएम से लेकर पाइन लैब्स तक हिले; शेयर धड़ाम

Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट बंद, फार्मा-ऑयल एंड गैस में बढ़त; मीडिया के शेयर टूटे

1300% मल्टीबैगर रिटर्न का ट्रैक रिकॉर्ड, अब EV में एंट्री, मेगा ऑर्डर मिलते ही स्टॉक में लगा अपर सर्किट, ₹30 से सस्ता

घाटे से मुनाफे में लौटीं ये 3 कंपनियां, डॉली खन्ना से लेकर सुनील कांत मुंजाल का लगा है दांव, Bluestone से लेकर Coffee Day लिस्ट में शामिल

126% अमेरिकी टैरिफ की आहट के बीच इस सोलर कंपनी को मिले ₹172 करोड़ के ऑर्डर, शेयर में आई तेजी, रखें फोकस में