इस सेमीकंडक्टर स्टॉक में बंपर रैली, Make in India का मिलेगा सपोर्ट! FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग
कंपनी का शेयर बीएसई पर करीब 8 फीसदी बढ़कर 151.75 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी का मार्केट कैप लगभग 1,207.5 करोड़ रुपये है. दिसंबर तिमाही में FIIs ने अपनी होल्डिंग को 9.52 से बढ़ाकर 9.93 फीसदी कर दिया है.
मंगलवार के कारोबार में सेमीकंडक्टर स्टॉक RIR Power Electronics Limited के शेयरों में 9 प्रतिशत तक उछाल देखने को मिला. कंपनी ने भारत का पहला स्वदेशी 25 kV हाई वोल्टेज थायरिस्टर स्विच विकसित करने का ऐलान किया. कंपनी का शेयर बीएसई पर करीब 8 फीसदी बढ़कर 151.75 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी का मार्केट कैप लगभग 1,207.5 करोड़ रुपये है. हालांकि पिछले एक साल में यह शेयर करीब 66 प्रतिशत टूटा है और एक महीने में 14 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुका है. दिसंबर तिमाही में FIIs ने अपनी होल्डिंग को 9.52 से बढ़ाकर 9.93 फीसदी कर दिया है.
क्या है बड़ी खबर?
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने 25 किलोवोल्ट और 120 किलोएम्पियर क्षमता वाला हाई परफॉर्मेंस सेमीकंडक्टर स्विच सफलतापूर्वक विकसित किया है. यह भारत में इस तरह का पहला स्वदेशी प्रोडक्ट है, जो हाई पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में बड़ा कदम माना जा रहा है.
Make in India को मिलेगा बढ़ावा
यह डेवलपमेंट ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूत करेगा और इंपोर्ट पर निर्भरता कम करने में मदद करेगा. इससे भारत की ग्लोबल पावर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी. इस सिस्टम के केंद्र में 125 मिमी का सिलिकॉन कंट्रोल्ड रेक्टिफायर (SCR) है, जो 8 kV तक वोल्टेज संभाल सकता है. कई SCR यूनिट्स को सीरीज में जोड़कर हाई वोल्टेज और हाई करंट को नियंत्रित किया जाता है.
किन सेक्टर में होगा इस्तेमाल
यह हाई वोल्टेज थायरिस्टर स्विच खास तौर पर हाई एनर्जी एप्लिकेशन के लिए बनाया गया है. इसका इस्तेमाल डिफेंस सिस्टम, एडवांस मेडिकल इक्विपमेंट और डायरेक्टेड एनर्जी टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर में किया जा सकता है. कंपनी ने इस प्रोडक्ट का टेस्ट गुजरात के हलोल स्थित अपने हाई वोल्टेज टेस्टिंग फैसिलिटी में किया है, जहां इसकी परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता मजबूत पाई गई.
कंपनी का बिजनेस
RIR Power Electronics Limited सेमीकंडक्टर डिवाइस जैसे डायोड, थायरिस्टर, पावर मॉड्यूल और हाई पावर इक्विपमेंट बनाती है. इन प्रोडक्ट्स रेलवे, पावर, मेटल, डिफेंस, ऑटोमोबाइल और ऑयल एंड गैस जैसे सेक्टर में इस्तेमाल होते हैं.
फाइनेंशियल प्रदर्शन
कंपनी की आय में हल्की बढ़त देखने को मिली है. Q3 FY26 में रेवेन्यू 19.87 करोड़ रुपये से बढ़कर 20.3 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि मुनाफा 1.4 करोड़ रुपये से घटकर 0.44 करोड़ रुपये रह गया, यानी करीब 68 प्रतिशत की गिरावट आई है.
इसे भी पढ़ें- गोली की रफ्तार से भागा ये AI स्टॉक! मिला सरकारी ऑर्डर, भाव ₹20 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.