इन 3 सेमीकंडक्टर स्टॉक्स पर रखें नजर, दमदार है ग्रोथ प्लान, न के बराबर कर्ज, 5 साल में 945% तक उछाले शेयर
भारत तेजी से सेमीकंडक्टर सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है. मोबाइल, एआई, ऑटोमोबाइल और हेल्थकेयर जैसी तकनीकों में बढ़ती चिप्स की मांग के बीच कई भारतीय कंपनियां इस क्षेत्र में बड़े निवेश कर रही हैं. सरकार की मदद और नई परियोजनाओं के चलते भारत अब वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनने की दिशा में आगे बढ़ता नजर आ रहा है.

Semiconductor Stocks : भारत अब सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है. मोबाइल, कार, एआई और हेल्थकेयर जैसी तकनीकों में इस्तेमाल होने वाली चिप्स की मांग लगातार बढ़ रही है. इसी को देखते हुए देश में कई नई परियोजनाएं शुरू हो रही हैं. सरकार की सेमिकॉन इंडिया योजना और प्राइवेट कंपनियों के निवेश से भारत वैश्विक चिप निर्माण हब बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है. ऐसे में कुछ भारतीय कंपनियां इस सेक्टर में तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं. इस रिपोर्ट में तीन कंपनियों के बारे में बताया गया है. ये कंपनी लगभग कर्ज मुक्त हैं. ऐसे में निवेशकों की दिलचस्पी और भी बढ़ जाती है.
Kaynes Technologies ने बढ़ाई सेमीकंडक्टर क्षेत्र में ताकत
Kaynes Technologies ने पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से आगे बढ़कर सेमीकंडक्टर पैकेजिंग और टेस्टिंग के क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाई है. कंपनी की सहायक इकाई Kaynes Semicon आधुनिक तकनीक से लैस प्लांट चला रही है. हाल ही में गुजरात के साणंद में कंपनी के नए प्लांट का उद्घाटन किया गया, जिसे भारत सरकार की सेमीकंडक्टर मिशन योजना के तहत मंजूरी मिली थी.
करीब 33 अरब रुपये के निवेश से तैयार यह यूनिट रोजाना लाखों चिप्स की टेस्टिंग और पैकेजिंग करने में सक्षम होगी. कंपनी अब नई तकनीकों जैसे गैलियम नाइट्राइड (GaN) और माइक्रो-LED सेगमेंट में भी विस्तार की तैयारी कर रही है. इससे आने वाले समय में कंपनी की स्थिति और मजबूत हो सकती है.
शेयर का क्या है हाल?
- CMP – ₹3,229.60 (27 May, 2026)
- 1 महीने में – 23 फीसदी टूटा
- 1 साल में – 46 फीसदी की गिरावट
- 3 साल में – 141 फीसदी की तेजी
- 5 साल में – 315 फीसदी का उछाल
CG Power ने गुजरात में शुरू की नई OSAT सुविधा
CG Power and Industrial Solutions भी भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है. कंपनी की सहायक इकाई CG Semi ने गुजरात के साणंद में अपना पहला OSAT (Outsourced Semiconductor Assembly and Test) प्लांट शुरू किया है. यह यूनिट चिप्स की पैकेजिंग और टेस्टिंग का काम करेगी.
कंपनी अगले पांच वर्षों में इस प्रोजेक्ट पर 76 अरब रुपये से ज्यादा निवेश करने की योजना बना रही है. इसके अलावा CG Power की दूसरी कंपनी Axiro Semiconductor, 6G और AI आधारित तकनीकों पर काम कर रही है. हाल ही में कंपनी ने जापान की एक AI प्रोसेसर बनाने वाली फर्म में निवेश भी किया है, जिससे उसके भविष्य के विस्तार की संभावनाएं मजबूत मानी जा रही हैं.
शेयर का क्या है हाल?
- CMP – ₹934.80 (27 May, 2026)
- 1 महीने में – 14 फीसदी भाग
- 1 साल में – 35 फीसदी का उछाल
- 3 साल में – 140 फीसदी की तेजी
- 5 साल में – 945 फीसदी का उछाल
Tata Elxsi डिजाइन और एम्बेडेड टेक्नोलॉजी में आगे
Tata Elxsi दुनिया की बड़ी डिजाइन और टेक्नोलॉजी सेवा कंपनियों में गिनी जाती है. कंपनी ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, कम्युनिकेशन और ट्रांसपोर्ट जैसे क्षेत्रों के लिए डिजिटल और एम्बेडेड सॉल्यूशंस तैयार करती है. सेमीकंडक्टर सेक्टर में कंपनी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और डिजाइन सेवाएं उपलब्ध कराती है.
कंपनी की तकनीक चिप्स और स्मार्ट डिवाइसेज को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है. Tata Elxsi Wi-Fi, Bluetooth, USB और अन्य नेटवर्किंग तकनीकों के लिए सॉफ्टवेयर और ड्राइवर विकसित करती है. AI और IoT की बढ़ती मांग के साथ कंपनी को आने वाले वर्षों में बड़ा फायदा मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें- सरकार अगले महीने बेच सकती है LIC में हिस्सेदारी, 10000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, टूटे शेयर
शेयर का क्या है हाल?
- CMP – ₹4,331.20 (27 May, 2026)
- 1 महीने में – 3 फीसदी भाग
- 1 साल में – 33 फीसदी की गिरावट
- 3 साल में – 42 फीसदी तक टूटे
- 5 साल में – 19 फीसदी का उछाल
भारत का सेमीकंडक्टर बाजार तेजी से बढ़ रहा
भारत में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का आकार लगातार बढ़ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 2030 तक भारतीय सेमीकंडक्टर मार्केट 100 अरब डॉलर से अधिक का हो सकता है. सरकार की नीतियां और निजी निवेश इस क्षेत्र को मजबूती दे रहे हैं.
हालांकि विशेषज्ञ निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी कंपनी में निवेश से पहले उसके कारोबार, प्रबंधन और भविष्य की योजनाओं का अच्छे से अध्ययन जरूर करें. सेमीकंडक्टर सेक्टर में लंबी अवधि में बड़े अवसर जरूर दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसमें जोखिम भी बने हुए हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.