सरकार अगले महीने बेच सकती है LIC में हिस्सेदारी, 10000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, टूटे शेयर
यह शेयर बिक्री ऐसे समय में आ रही है जब बाजार पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान संघर्ष के आर्थिक असर को लेकर दबाव में है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भारत के आयात बिल को लेकर चिंता बढ़ी है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ईंधन की बचत और विदेशी यात्राएं सीमित करने की अपील भी की है.
सरकारी बीमा कंपनी Life Insurance Corporation of India यानी LIC में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार अगले महीने कंपनी में करीब 2 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है, जिससे लगभग 10,000 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस हिस्सेदारी बिक्री की औपचारिक प्रक्रिया जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में शुरू हो सकती है.
संस्थागत निवेशकों को बेचे जाएंगे शेयर
ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार यह हिस्सेदारी मुख्य रूप से संस्थागत निवेशकों को बेचने की योजना बना रही है. इस डील को मैनेज करने के लिए वित्त मंत्रालय के तहत आने वाला DIPAM (Department of Investment and Public Asset Management) कई बड़े निवेश बैंकों के साथ काम कर रहा है. इनमें Goldman Sachs Group, Motilal Oswal Investment Advisors, BNP Paribas और IIFL Capital Services शामिल हैं. हालांकि, फिलहाल बातचीत जारी है और डील के साइज और समय में बदलाव संभव माना जा रहा है.
आएगा बड़ा ऑफर
यह शेयर बिक्री ऐसे समय में आ रही है जब बाजार पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान संघर्ष के आर्थिक असर को लेकर दबाव में है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भारत के इंपोर्ट बिल को लेकर चिंता बढ़ी है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ईंधन की बचत और विदेशी यात्राएं सीमित करने की अपील भी की है.
2022 में आया था देश का सबसे बड़ा IPO
सरकार ने मई 2022 में LIC का IPO लॉन्च किया था. उस समय सरकार ने 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर करीब 2.10 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे. यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO माना जाता है. IPO में LIC के शेयर का इश्यू प्राइस 949 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था.
अभी सरकार के पास कितनी हिस्सेदारी?
31 मार्च 2026 तक उपलब्ध शेयरहोल्डिंग डाटा के मुताबिक, सरकार के पास LIC में 96.5 फीसदी हिस्सेदारी है. SEBI के नियमों के अनुसार किसी भी लिस्टेड कंपनी में कम से कम 25 फीसदी पब्लिक शेयरहोल्डिंग होना जरूरी है. LIC को यह नियम पूरा करने के लिए 2022 की लिस्टिंग के बाद 10 साल का समय दिया गया है. यानी कंपनी को मई 2032 तक 25 फीसदी पब्लिक शेयरहोल्डिंग का लक्ष्य पूरा करना होगा.
शेयर में गिरावट
बुधवार को Life Insurance Corporation of India का शेयर करीब 3.3 फीसदी गिरकर 826.7 रुपये पर कारोबार करता नजर आया. हालांकि, पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 2.89 फीसदी बढ़ा है. वहीं, पिछले एक साल में इसमें करीब 4.98 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.
इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, मुनाफे में 310% की उछाल, भाव ₹100 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
आईवियर मार्केट का Tanishq बनेगा Lenskart, ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग; 18% तक उछल सकता है शेयर
इस PSU स्टॉक में भारी बिकवाली! 4 फीसदी तक टूटे शेयर, जानें क्यों मची खलबली?
FIIs का है बड़ा स्टेक, ₹40000 करोड़ का ऑर्डर बुक, ब्रोकरेज बुलिश; आपने देखा इस दमदार स्टॉक को?
