Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, मुनाफे में 310% की उछाल, भाव ₹100 से कम
सोमवार को मैनक्सिया स्टील्स का शेयर 68.92 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 5 फीसदी ज्यादा था. रिटर्न की बात करें तो इस शेयर ने पिछले एक साल में करीब 8.79 फीसदी, दो साल में 16.32 फीसदी और तीन साल में करीब 76 फीसदी का रिटर्न दिया है. स्टॉक का 52-हफ्तों का हाई 83.36 रुपये और लो 46.55 रुपये रहा है.
पिछले कारोबारी दिन सोमवार को बाजार में बंपर रैली देखने को मिली थी. इस दौरान स्मॉलकैप मेटल और स्टील शेयरों में खास तेजी देखने को मिली. इसी कड़ी में Manaksia Steels के शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा और स्टॉक 68.92 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी ने Q4FY26 और पूरे FY26 के मजबूत नतीजे पेश किए हैं. Q4FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट यानी PAT में शानदार उछाल देखने को मिला है, जिससे कंपनी के शेयर निवेशकों के रडार पर आ गए हैं.
Q4FY26 में शानदार प्रदर्शन
- मैनक्सिया स्टील्स ने मार्च 2026 तिमाही यानी Q4FY26 में शानदार ग्रोथ दर्ज की. कंपनी का कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू बढ़कर 333.08 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 204.14 करोड़ रुपये था. यानी कंपनी की आय में सालाना आधार पर करीब 63.2 फीसदी की बढ़त हुई. तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 331.24 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 205 करोड़ रुपये थी.
- कंपनी का EBITDA 268.3 फीसदी उछलकर 36.12 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि Q4FY25 में यह 9.81 करोड़ रुपये था. वहीं, प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) 441.2 फीसदी की तेजी के साथ 26.40 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल इसी अवधि में यह 4.88 करोड़ रुपये था.
मुनाफे में 310 फीसदी से ज्यादा की छलांग
Q4FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट यानी PAT 310.6 फीसदी बढ़कर 19.32 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4.71 करोड़ रुपये था. कंपनी की टोटल कॉम्प्रिहेंसिव इनकम 12.82 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले कंपनी को 4.60 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था.
FY26 में भी दमदार ग्रोथ
- पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो कंपनी का कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू 78.3 फीसदी बढ़कर 1,131.10 करोड़ रुपये पहुंच गया. FY25 में यह 634.26 करोड़ रुपये था.
- FY26 में कंपनी की कुल आय 1,135.43 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 646.79 करोड़ रुपये थी. कंपनी का EBITDA लगभग तीन गुना होकर 80.89 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो FY25 में 27.31 करोड़ रुपये था. वहीं, PBT 351.3 फीसदी की बढ़त के साथ 54.15 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल यह 12 करोड़ रुपये था.
नेट प्रॉफिट में 309 फीसदी की बढ़त
FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 39.92 करोड़ रुपये रहा, जो FY25 के 9.75 करोड़ रुपये के मुकाबले 309.4 फीसदी ज्यादा है. कंपनी की टोटल कॉम्प्रिहेंसिव इनकम FY26 में 36.62 करोड़ रुपये रही.
ऑपरेशनल अपडेट
Q4FY26 के दौरान कंपनी का फाइनेंस कॉस्ट 6.75 करोड़ रुपये रहा, जबकि डिप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन खर्च 2.98 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. कंपनी ने बताया कि नए लेबर कोड्स के असर का आकलन किया गया है और फिलहाल इसका वित्तीय नतीजों पर कोई बड़ा असर नहीं दिख रहा है.
सब्सिडियरी कंपनियों के जरिए कारोबार
कंपनी के कंसोलिडेटेड नतीजों में उसकी कई पूरी तरह स्वामित्व वाली सब्सिडियरी शामिल हैं. इनमें Federated Steel Mills Limited, Far East Steel Industries Limited और Sumo Agrochem Limited शामिल हैं. कंपनी मुख्य रूप से स्टील और उससे जुड़े उत्पादों के निर्माण के कारोबार में काम करती है.
शेयर का प्रदर्शन
सोमवार को मैनक्सिया स्टील्स का शेयर 68.92 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 5 फीसदी ज्यादा था. रिटर्न की बात करें तो इस शेयर ने पिछले एक साल में करीब 8.79 फीसदी, दो साल में 16.32 फीसदी और तीन साल में करीब 76 फीसदी का रिटर्न दिया है. स्टॉक का 52-हफ्तों का हाई 83.36 रुपये और लो 46.55 रुपये रहा है.
कंपनी क्या करती है?
Manaksia Steels मेटल्स सेक्टर की कंपनी है, जो स्टील और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स के निर्माण का कारोबार करती है. कंपनी अपनी अलग-अलग सब्सिडियरी के जरिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबार करती है.
इसे भी पढ़ें- कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे, HPCL-BPCL से लेकर IndiGo तक शेयरों में आई बहार, जानें कौन बना टॉप गेनर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 77,186 और निफ्टी 24,072 के पार क्लोज
₹5972 करोड़ का ऑर्डर बुक, फिर भी Jupiter Wagons का शेयर 52-वीक हाई से 31% नीचे कर रहा कारोबार; क्या है वजह?
घाटे से मुनाफे में लौटी यह कंपनी, गोली की रफ्तार से भागे शेयर, कमाई भी हुई दोगुनी; रखें नजर
