Closing Bell: बाजार गिरकर बंद, सेंसेक्स 210 अंक टूटा, निफ्टी 24600 के ऊपर; निवेशकों के डूबे ₹3 लाख करोड़!
Nifty50 में Grasim Industries, HDFC Life, Max Healthcare, Bajaj Auto और Reliance Industries सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में रहे. वहीं, दूसरी तरफ Hindalco, Trent, Apollo Hospitals, Jio Financial और Eternal में खरीदारी देखने को मिली और ये Nifty के टॉप गेनर्स रहे.

Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार यानी 4 अगस्त को पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए. बाजार में बिकवाली का दबाव खासकर IT, Oil & Gas, Realty और दूसरे कई सेक्टरों में देखने को मिला. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 210.08 अंक यानी 0.27 फीसदी गिरकर 78,428.95 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 159.40 अंक यानी 0.64 फीसदी टूटकर 24,614.90 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में करीब 2,030 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,037 शेयरों में गिरावट रही. वहीं, 174 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए. इस गिरावट के बाद निवेशकों के करीब 3 लाख करोड़ रुपये डूब गए.
Grasim और HDFC Life बने टॉप लूजर्स
Nifty50 में Grasim Industries, HDFC Life, Max Healthcare, Bajaj Auto और Reliance Industries सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में रहे. वहीं, दूसरी तरफ Hindalco, Trent, Apollo Hospitals, Jio Financial और Eternal में खरीदारी देखने को मिली और ये Nifty के टॉप गेनर्स रहे.
Midcap में गिरावट, Smallcap में हल्की तेजी
ब्रॉडर मार्केट में भी मिला-जुला कारोबार रहा. Nifty Midcap इंडेक्स 0.3 फीसदी गिरकर बंद हुआ. वहीं Nifty Smallcap इंडेक्स में 0.2 फीसदी की हल्की तेजी रही. यानी बड़े शेयरों में दबाव के बीच छोटे शेयरों में कुछ खरीदारी देखने को मिली.
Adani Power का शेयर 2% से ज्यादा गिरा
Adani Power के शेयरों में मंगलवार को कमजोरी रही. शेयर 2.06 फीसदी गिरकर 209.25 रुपये पर कारोबार करता नजर आया.
Laurus Labs ने बनाया नया ऑल टाइम हाई
दूसरी तरफ Laurus Labs के शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली. BSE पर शेयर ने कारोबार के दौरान 1,838 रुपये का नया ऑल टाइम हाई बनाया. शेयर फिलहाल करीब 1,837.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था और इसमें 1.46 फीसदी की तेजी रही.
रुपया मामूली कमजोर
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को मामूली कमजोर होकर बंद हुआ. रुपया सोमवार के 95.34 रुपये प्रति डॉलर के बंद भाव के मुकाबले करीब 4 पैसे कमजोर होकर 95.38 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.
बाजार में क्यों रही कमजोरी?
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच बिकवाली का दबाव देखने को मिला. खासकर IT, Realty, Oil & Gas और FMCG जैसे सेक्टरों में कमजोरी ने बाजार को नीचे खींचा. हालांकि, Metal और Media सेक्टर में खरीदारी ने बाजार में गिरावट को कुछ हद तक सीमित किया. Smallcap शेयरों में भी हल्की तेजी रही. आने वाले कारोबारी सत्रों में निवेशकों की नजर Q1FY27 के नतीजों, ग्लोबल बाजारों, कच्चे तेल की कीमतों, FII-DII खरीदारी और जियोपॉलिटिकल घटनाक्रमों पर रहेगी.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty Metal और Nifty Media को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए. Information Technology, Oil & Gas, Realty, Infrastructure, Private Bank, Consumer Durables और FMCG इंडेक्स में करीब 0.5 फीसदी से 2 फीसदी तक की गिरावट रही. IT और Oil & Gas शेयरों में कमजोरी का असर बाजार के प्रमुख इंडेक्स पर भी देखने को मिला.
कैसा रहा था कल का बाजार?
सोमवार, 3 अगस्त को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. पूरे कारोबारी सत्र के दौरान निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे लगभग सभी प्रमुख सेक्टर्स में बढ़त दर्ज की गई. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 544 अंक उछलकर 78,639 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 390 अंकों की मजबूती के साथ 24,774 पर बंद हुआ.
इसे भी पढें- बाजार का स्टार बना ये शेयर! Q1 नतीजों के बाद निवेशकों ने जमकर की खरीदारी, लगा अपर सर्किट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.