बाजार का स्टार बना ये शेयर! Q1 नतीजों के बाद निवेशकों ने जमकर की खरीदारी, लगा अपर सर्किट
Ethos ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 47 फीसदी बढ़कर 28 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 19 करोड़ रुपये था. कंपनी की ऑपरेशंस से आय भी मजबूत रही.
Highlights
- लग्जरी वॉच रिटेलर Ethos के शेयरों में सोमवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली.
- Ethos ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 47 फीसदी बढ़कर 28 करोड़ रुपये हो गया.
- Ethos ने तिमाही के दौरान अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार भी जारी रखा.
लग्जरी वॉच रिटेलर Ethos के शेयरों में सोमवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कंपनी के वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी Q1FY27 के शानदार नतीजों के बाद शेयर 20 फीसदी के Upper Circuit पर पहुंच गया. NSE पर शेयर कारोबार के दौरान 20 फीसदी चढ़कर 3,090.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचा. हालांकि, बाद में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली और शेयर की बढ़त घटकर 2,902.50 रुपये पर बंद हुई. इस भाव पर शेयर में करीब 12.7 फीसदी की तेजी रही. सोमवार की इंट्रा-डे तेजी Ethos के शेयर में अब तक की एक दिन की सबसे बड़ी तेजी रही.
Q1 में मुनाफा 47 फीसदी बढ़ा
Ethos ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 47 फीसदी बढ़कर 28 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 19 करोड़ रुपये था. कंपनी की ऑपरेशंस से आय भी मजबूत रही. Q1 में रेवेन्यू 34 फीसदी बढ़कर 462 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 346 करोड़ रुपये था. यानी कंपनी के मुनाफे के साथ-साथ बिक्री में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली.
FY27 की शुरुआत मजबूत रही
कंपनी के Managing Director और CEO Pranav Saboo ने कहा कि Ethos ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत प्रदर्शन के साथ की है. पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 461.7 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 33.3 फीसदी ज्यादा है. उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन भारत में लग्जरी प्रोडक्ट्स की लगातार बनी हुई मांग को दिखाता है. कंपनी के मुताबिक उसके मजबूत ब्रांड पोर्टफोलियो, बेहतर अमल और ग्राहकों के अनुभव पर फोकस से कारोबार को फायदा मिला.
34 शहरों में 103 बुटीक
Ethos ने तिमाही के दौरान अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार भी जारी रखा. वित्त वर्ष 2025-26 के अंत में कंपनी के 30 शहरों में 94 बुटीक थे. Q1FY27 के अंत तक इनकी संख्या बढ़कर 34 शहरों में 103 बुटीक हो गई. कंपनी ने इस दौरान आगरा, फरीदाबाद, अमृतसर और विशाखापत्तनम जैसे नए बाजारों में भी एंट्री की है. मैनेजमेंट के मुताबिक कंपनी आगे भी अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार जारी रखेगी. साथ ही मौजूदा बाजारों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने और नए बाजारों में पहुंच बढ़ाने पर फोकस रहेगा.
पिछली तिमाही में भी रेवेन्यू बढ़ा था
Ethos ने इससे पहले मार्च तिमाही में भी रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ दर्ज की थी. Q4FY26 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 33 फीसदी बढ़कर 414 करोड़ रुपये रहा था, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 311 करोड़ रुपये था. हालांकि, मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट थोड़ा घटकर 22 करोड़ रुपये रह गया था, जो एक साल पहले 22.7 करोड़ रुपये था.
निवेशकों की नजर अब आगे की ग्रोथ पर
Q1FY27 के नतीजों के बाद Ethos के शेयर में तेज खरीदारी देखने को मिली है. कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे दोनों में मजबूत ग्रोथ के साथ रिटेल नेटवर्क के विस्तार ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. खासकर लग्जरी प्रोडक्ट्स की मांग और नए शहरों में बुटीक खोलने की कंपनी की रणनीति आगे की ग्रोथ के लिए अहम रह सकती है.
इसे भी पढ़ें- Q1 में 547% उछला मुनाफा, शेयर में लगा 20 फीसदी का अपर सर्किट, आशीष कचोलिया ने भी लगाया पैसा!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell : बाजार में शानदार रैली, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा, निफ्टी 24700 के ऊपर बंद, IT शेयरों ने किया कमाल!
₹20 से कम के इस स्टॉक में सोमवार को आई तेजी, Liberia सरकार के साथ MoU किया साइन; 5 साल में 309% उछला शेयर
FII ने बदला रुख, AI ट्रेड से पैसा निकला, Nifty 25,000 की तैयारी में? इन 4 सेक्टर में दिख सकता है मोमेंटम!
