Q1 में 547% उछला मुनाफा, शेयर में लगा 20 फीसदी का अपर सर्किट, आशीष कचोलिया ने भी लगाया पैसा!
कंपनी के कारोबार में निर्यात की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही. जून तिमाही के दौरान कंपनी ने 221.19 करोड़ रुपये का निर्यात किया, जो कुल स्टैंडअलोन आय का दो-तिहाई से भी अधिक है. वहीं, घरेलू बाजार से कंपनी की बिक्री 92.91 करोड़ रुपये रही. इससे साफ है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार कंपनी की ग्रोथ में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
Highlights
- दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया की इस स्टॉक में 2.08 फीसदी की हिस्सेदारी है.
- Q1 FY27 में दमदार प्रदर्शन
- निर्यात से मिली मजबूत रफ्तार
Ashish Kacholia Stocks : शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच Yasho Industries के शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 3,858.70 रुपये पर पहुंच गया. इस तेजी की वजह जून तिमाही (Q1 FY27) के दमदार नतीजे रहे. कंपनी ने आय और मुनाफे दोनों में शानदार बढ़त दर्ज की है. अहम बात ये है कि दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया की इस स्टॉक में 2.08 फीसदी की हिस्सेदारी है.
Q1 FY27 में दमदार प्रदर्शन
जून 2026 तिमाही में Yasho Industries की ऑपरेशनल इनकम सालाना आधार पर 58.7 फीसदी बढ़कर 314.09 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 197.88 करोड़ रुपये थी. कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 5.63 करोड़ रुपये से बढ़कर 36.44 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 547.3 फीसदी की शानदार छलांग है. इसके साथ ही प्रति शेयर आय (EPS) 4.67 रुपये से बढ़कर 30.23 रुपये हो गई.
निर्यात से मिली मजबूत रफ्तार
कंपनी के कारोबार में निर्यात की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही. जून तिमाही के दौरान कंपनी ने 221.19 करोड़ रुपये का निर्यात किया, जो कुल स्टैंडअलोन आय का दो-तिहाई से भी अधिक है. वहीं, घरेलू बाजार से कंपनी की बिक्री 92.91 करोड़ रुपये रही. इससे साफ है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार कंपनी की ग्रोथ में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
बोर्ड ने बढ़ाई कर्ज लेने की सीमा
तिमाही नतीजों को मंजूरी देने के साथ ही कंपनी के बोर्ड ने कर्ज लेने की सीमा बढ़ाने का भी फैसला किया. बोर्ड ने कंपनी की उधारी सीमा 750 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,250 करोड़ रुपये करने को मंजूरी दी है. हालांकि इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी. इसके अलावा, कर्ज के बदले कंपनी की संपत्तियों पर चार्ज बनाने की सीमा भी 1,250 करोड़ रुपये तक बढ़ाने को मंजूरी दी गई है.
आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी
जून 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पास कंपनी की 2.08 फीसदी हिस्सेदारी है. हालांकि पिछले कुछ तिमाहियों में उनकी हिस्सेदारी में हल्की कमी आई है, लेकिन वह अब भी कंपनी के प्रमुख सार्वजनिक निवेशकों में शामिल हैं.
कंपनी क्या करती है?
Yasho Industries एक स्पेशियलिटी केमिकल्स बनाने वाली कंपनी है. कंपनी अरोमा केमिकल्स, फूड एंटीऑक्सीडेंट, लुब्रिकेंट एडिटिव्स, रबर केमिकल्स और अन्य स्पेशियलिटी परफॉर्मेंस केमिकल्स का निर्माण करती है. कंपनी के उत्पाद भारत के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बेचे जाते हैं, जिससे उसके कारोबार में निर्यात की मजबूत हिस्सेदारी बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें- इस फार्मा कंपनी ने दिखाया दम, कारोबार में रिकॉर्ड ग्रोथ; FII-DII ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी, रडार पर रखें शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
HDFC और Axis बैंक में खरीदारी का मौका, किस शेयर में होगी जोरदार कमाई? CLSA ने दिया टारगेट
FII, DII से लेकर प्रमोटर्स तक की पसंद बने ये 3 स्टॉक, ताबड़तोड़ कर रहे खरीदारी; क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं शामिल?
इन दो शेयरों में लगा 20% का अपर सर्किट, एक ने 5 साल में दिया 25303% रिटर्न; जानें क्या करती है कंपनी
