Closing Bell: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1484 अंक टूटा, निफ्टी 25400 के नीचे, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़

23 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 1,483.72 अंक टूटकर 82,435.99 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 450.95 अंक गिरकर 25,349.65 पर आ गया. बाजार में 2,858 शेयरों में गिरावट रही और अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. हालांकि, Nifty IT में जोरदार तेजी देखने को मिली. निवेशकों पर बिकवाली का दबाव हावी रहा.

शेयर बाजार में गिरावट. Image Credit: Money9 Live

Market Closing Bell: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 23 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली. कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.75% तक टूटकर बंद हुए. बाजार में कमजोरी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुल 4,738 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 2,858 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि सिर्फ 1,612 शेयरों में तेजी दर्ज की गई. वहीं, 268 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचने वाले शेयरों की संख्या 169 रही, जबकि 132 शेयरों ने 52 हफ्ते का उच्च स्तर छुआ. इसके अलावा, 207 शेयर अपर सर्किट और 259 शेयर लोअर सर्किट में रहे. सेक्टोरल मोर्चे पर भी अधिकांश इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आए, हालांकि Nifty IT में जोरदार तेजी ने बाजार की गिरावट के बीच कुछ राहत दी.

1.8% टूटा Sensex, Nifty भी 451 अंक लुढ़का

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली. कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज गिरावट दर्ज की गई. BSE का सेंसेक्स 1,483.72 अंक यानी 1.77% टूटकर 82,435.99 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 50 भी 450.95 अंक यानी 1.75% गिरकर 25,349.65 पर बंद हुआ. दोनों प्रमुख सूचकांकों में कारोबार की शुरुआत से ही दबाव देखने को मिला. बीच में थोड़ी रिकवरी जरूर आई, लेकिन बिकवाली के दबाव के चलते बाजार दिन के निचले स्तरों के करीब आ गया.

निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़

शुक्रवार को कारोबार बंद होने पर BSE Sensex में शामिल कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 5,14,18,275 करोड़ रुपये था. हालांकि, सोमवार को बाजार बंद होने तक यह घटकर 5,08,93,997 करोड़ रुपये रह गया. इस तरह सिर्फ एक कारोबारी दिन में निवेशकों की संपत्ति में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आई.

सेक्टोरल इंडेक्स का क्या है हाल?

सोमवार को अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते हुए बंद हुए. हालांकि 23 नवंबर के इस तेज गिरावट में Nifty IT में जोरदार तेजी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: भारत ने सोना खरीदना किया कम! 7 महीने में 40% घटा गोल्ड इंपोर्ट, PM मोदी की अपील का कितना असर?

आज के टॉप गेनर्स

इस गिरावट में भी कुछ स्टॉक में बंपर तेजी आई है. इसमें IT कंपनी TCS टॉप पर हैं. ITC में 3.5 फीसदी से अधिक की तेजी आई है. वहां Shriram Finance और Tech Mahindra टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हैं.

ये हैं आज के टॉप लूजर्स

बाजार में आई इस बड़ी गिरावट में कुछ स्टॉक लाल निशान में कारोबार करते हुए बंद हुए. इसमें Tata Steel, Union Bank of India, Bank of Baroda और Axis Bank के स्टॉक शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.