तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 140 अंक चढ़ा, निफ्टी 24900 के नीचे; रुपया 16 पैसे कमजोर; IT शेयरों में उछाल
निफ्टी के टॉप गेनर्स में टेक महिंद्रा, अडानी एंटरप्राइजेज, इंफोसिस, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और आईसीआईसीआई बैंक शामिल रहे. वहीं, बजाज ऑटो, हिंदाल्को, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और ग्रासिम के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली. ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.13 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.

Stock Market Opening Bell : कल की गिरावट के बाद आज, 24 जून को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 140.02 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 76,340.70 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 32.10 अंक यानी 0.13 फीसदी चढ़कर 23,856.20 के स्तर पर पहुंच गया. बाजार में खरीदारी का रुझान मजबूत रहा. बीएसई पर 1,414 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, 849 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी में जोरदार तेजी देखने को मिली.
किन आईटी शेयरों में तेजी
| शेयर | करंट प्राइस | बदलाव ( फीसदी में ) |
|---|---|---|
| TECHM | 1,455.00 | +2.78% |
| OFSS | 9,985.00 | +1.24% |
| INFY | 1,040.40 | +1.08% |
| COFORGE | 1,491.40 | +0.69% |
| MPHASIS | 2,260.00 | +0.69% |
| LTM | 3,785.60 | +0.46% |
| TCS | 2,069.00 | +0.46% |
| PERSISTENT | 4,846.50 | +0.21% |
| WIPRO | 173.80 | -0.40% |
| HCLTECH | 1,102.90 | -0.59% |
निफ्टी के टॉप गेनर-लूजर
निफ्टी के टॉप गेनर्स में टेक महिंद्रा, अडानी एंटरप्राइजेज, इंफोसिस, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और आईसीआईसीआई बैंक शामिल रहे. वहीं, बजाज ऑटो, हिंदाल्को, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और ग्रासिम के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली.
ब्रॉडर मार्केट का हाल
ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.13 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.
रुपया कमजोर खुला
करेंसी मार्केट में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 16 पैसे की कमजोरी के साथ 94.89 पर खुला. पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 94.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
आज खुलेंगे तीन आईपीओ
- प्राइमरी मार्केट में आज तीन नए आईपीओ निवेशकों के लिए खुलेंगे. सीएसएम टेक्नोलॉजीज का आईपीओ बुधवार से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. यह 145.78 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है, जिसमें पूरी तरह फ्रेश इश्यू शामिल है.
- इसके अलावा धनवेल हाइब्रिड सीड्स और श्री प्रियंका जियो कॉमेक्स के आईपीओ भी आज निवेशकों के लिए खुलेंगे. ये क्रमशः 27.53 करोड़ रुपये और 94.51 करोड़ रुपये के बुक-बिल्ट इश्यू हैं.
- वहीं, एडविट ज्वेल्स और वाटरवेज लीजर टूरिज्म के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन में प्रवेश करेंगे. इनका इश्यू साइज क्रमशः 165.16 करोड़ रुपये और 585 करोड़ रुपये है.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
एशियाई बाजारों का हाल( 8:02 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 50 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 493 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 6 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.45 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में मंगलवार को 9 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली था, जिसके बाद ट्रेडिंग रोकनी पड़ी थी.
मंगलवार को बाजार में रही भारी बिकवाली
मंगलवार, 23 जून को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. BSE Sensex 893 अंक टूटकर 76,200 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 278 अंक फिसलकर 23,824 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही. वहीं, प्रमोटरों द्वारा ब्लॉक डील के जरिए 2,149 करोड़ की हिस्सेदारी बेचने के बाद Vedanta Limited का शेयर करीब 8 फीसदी गिरकर बंद हुआ.
इसे भी पढ़ें- इस स्टॉक में लगा 20% का अपर सर्किट, 50 मिलियन डॉलर के निवेश से मिला बूस्ट, भाव ₹10 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.