बाजार में हल्की तेजी, निफ्टी 24350 के ऊपर, 29 पैसे मजबूत हुआ रुपया; आईटी शेयरों में भारी बिकवाली

शुक्रवार सुबह सेंसेक्स 59.26 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 77,987.41 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 34.35 अंक यानी 0.14 फीसदी चढ़कर 24,351.50 के स्तर पर पहुंच गया. इस दौरान बाजार में 1,294 शेयरों में तेजी, 889 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 157 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहे थे.

स्टॉक मार्केट Image Credit: Canva

Stock Market Opening Bell : ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के दम पर शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 24,300 के ऊपर कारोबार करता दिखा, जबकि सेंसेक्स भी हरे निशान में खुला. फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जबकि आईटी सेक्टर के शेयरों पर दबाव रहा. शुक्रवार सुबह सेंसेक्स 59.26 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 77,987.41 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 34.35 अंक यानी 0.14 फीसदी चढ़कर 24,351.50 के स्तर पर पहुंच गया. इस दौरान बाजार में 1,294 शेयरों में तेजी, 889 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 157 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहे थे.

किन आईटी शेयरों में कितनी बिकवाली?

सोर्स-NSE

निफ्टी के गेनर-लूजर

निफ्टी पर बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, Eternal, श्रीराम फाइनेंस और Jio Financial टॉप गेनर शेयरों में शामिल रहे. वहीं, Infosys, TCS, HCL Tech, Tech Mahindra और Wipro में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली.

आज आएंगे इन कंपनियों के तिमाही नतीजे

आज कई बड़ी कंपनियां जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे जारी करेंगी. इनमें ABB India, Aditya Birla Capital, Bajaj Finserv, Dixon Technologies, GAIL (India), Glenmark Pharmaceuticals, Indian Oil Corporation (IOC), ITC, Jagran Prakashan, Maruti Suzuki India, National Aluminium Company (NALCO), Shree Cement, SJVN और Sun Pharmaceutical Industries जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं.

इसके अलावा, Aadhar Housing Finance, Aarti Drugs, Aether Industries, Aptus Value Housing Finance, Blue Dart Express, Century Plyboards, Kajaria Ceramics, Kirloskar Brothers, Strides Pharma Science, Voltamp Transformers समेत कई अन्य कंपनियां भी अपने नतीजे घोषित करेंगी.

IPO बाजार में क्या है आज?

  • आज G.V. Electricals और Fusion Klassroom Edutech के आईपीओ निवेश के लिए खुल गए हैं. ये दोनों बुक बिल्ड इश्यू हैं.
  • वहीं, MV Electrosystems और Juniper Green Energy के आईपीओ का दूसरा दिन है.
  • इसके अलावा, Dhaval Packaging और Oneindig Technologies के आईपीओ भी दूसरे दिन निवेशकों के लिए खुले रहेंगे.
  • Manipal Health Enterprises का 9,275.22 करोड़ रुपये का आईपीओ आज अंतिम दिन निवेश के लिए खुला है.

रुपये में मजबूती

करेंसी मार्केट में भारतीय रुपया मजबूत शुरुआत करने में सफल रहा. शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 29 पैसे मजबूत होकर 95.39 पर खुला. पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 95.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजारों का अपडेट ( 9:01 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 39 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 2300 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 0.25 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में करीब 1 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में करीब 7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में 14 फीसदी से ज्यादा की मजबूती देखने को मिली.

गुरुवार को कैसा रहा था बाजार?

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार पूरे दिन उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार करता रहा, लेकिन अंत में मजबूती के साथ बंद हुआ. बाजार में दिनभर हलचल के बावजूद निवेशकों की खरीदारी जारी रही, जिससे निफ्टी 24,300 के स्तर के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा. बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 66.95 अंक यानी 0.28 फीसदी चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंच गया. सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली, जबकि रियल्टी सेक्टर पर सबसे अधिक दबाव रहा और इसमें सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.

इसे भी पढ़ें- इस फार्मा कंपनी ने दिखाया दम, कारोबार में रिकॉर्ड ग्रोथ; FII-DII ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी, रडार पर रखें शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.