81.5% बढ़ा मुनाफा और 600% डिविडेंड का धमाका! Siemens Energy के शेयर में आया 9% तक का उछाल

Siemens Energy India ने सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफ़िट में साल-दर-साल 81.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 653 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिसे ज्यादा एक्सपोर्ट कंट्रीब्यूशन और डिसिप्लिन्ड ऑर्डर एग्ज़िक्यूशन से मदद मिली है.

डिविडेंड शेयर Image Credit: मनी9लाइव

Siemens Energy Share Price: कंपनी ने सितंबर तिमाही के लिए नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 81 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी और 600 फीसदी का फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है. इस घोषणा के बाद सीमेंस एनर्जी इंडिया के शेयर गुरुवार, 26 नवंबर 2026 यानी आज 9 फीसदी तक बढ़े. स्टॉक NSE पर 3231.60 रुपए पर खुला जो पिछले बंद भाव (2970 रुपए) से लगभग 9 फीसदी ज्यादा था. इस स्टॉक ने आज 3241 के इंट्राडे हाई टच किया है और इसका आज का लो 3100 रुपए था. खबर लिखे जाने तक 11:16 पर ये शेयर 3139.60 रुपए पर ट्रेड कर रहा था.

Siemens Energy India के नतीजे

कंपनी के एक बयान के मुताबिक, सीमेंस एनर्जी इंडिया ने सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 81.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 653 करोड़ का प्रॉफिट कमाया है, जिसे ज्यादा एक्सपोर्ट कंट्रीब्यूशन और डिसिप्लिन्ड ऑर्डर एग्जिक्यूशन से सपोर्ट मिला है. एक साल पहले इसी तिमाही में, 360 करोड़ का PAT किया था. ऑपरेशन से रेवेन्यू 30.4 फीसदी बढ़कर 3453 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले इसी समय में 2646 करोड़ था. कंपनी ने कहा कि उसने Q4FY26 में मज़बूत टॉपलाइन मोमेंटम दिया और प्रॉफ़िटेबिलिटी में सुधार किया, जिसे ऑपरेशनल एक्सीलेंस, ज़्यादा एक्सपोर्ट कंट्रीब्यूशन और डिसिप्लिन्ड ऑर्डर एग्ज़िक्यूशन से सपोर्ट मिला।

कंपनी के पास 4514 करोड़ के ऑर्डर

सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड अक्टूबर से सितंबर फाइनेंशियल ईयर को फॉलो करता है. सितंबर 2026 तक, कंपनी के पास 4514 करोड़ के नए ऑर्डर थे, जो सितंबर 2025 के 2351 करोड़ से 92.1 प्रतिशत ज्यादा थे. ऑर्डर बैकलॉग साल-दर-साल 25.6 प्रतिशत बढ़कर 16,206 करोड़ से 20,362 करोड़ हो गया.

Siemens Energy Dividend

सीमेंस एनर्जी इंडिया के बोर्ड ने 30 सितंबर 2026 को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर के लिए 2 रुपए के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर 600 फीसदी या 12 रुपए का फाइनल डिविडेंड रिकमेंड किया है. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की रिकमेंडेशन के मुताबिक, अगर कंपनी की अगली तीसरी एनुअल जनरल मीटिंग में डिविडेंड का ऐलान किया जाता है, तो इसका पेमेंट बुधवार 10 फरवरी 2027 से किया जाएगा.

SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह ने कहा कि 3230–3250 रुपए का जोन तुरंत एक रेजिस्टेंस बना हुआ है और इस रेंज के ऊपर एक बड़ा ब्रेकआउट शॉर्ट टर्म में 3400–3420 रुपए की ओर और तेजी ला सकता है. नीचे की तरफ, 3090–3070 रुपए का जोन तुरंत सपोर्ट का काम कर सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.

ये भी पढ़ें- SEBI के फैसले से निवेशकों को बड़ी राहत! बार-बार KYC कराने का झंझट हुआ खत्म, बदले ये नियम