Q1 में चमकी इन 3 स्मॉलकैप कंपनियों की कमाई, ऑपरेटिंग मार्जिन में जबरदस्त उछाल; रखें नजर
जून तिमाही में कई स्मॉलकैप कंपनियों ने ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन यानी OPM में जोरदार सुधार दर्ज किया है. D.P. Abhushan का OPM 5 फीसदी से बढ़कर 11 फीसदी, Krishana Phoschem का 11.8 फीसदी से 16.7 फीसदी और Madhya Bharat Agro Products का 10 फीसदी से 16 फीसदी पहुंच गया. बेहतर कॉस्ट कंट्रोल और मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन के चलते इन कंपनियों की प्रोफेबिलिटी मजबूत हुई है..

Smallcap Stocks: जून तिमाही के नतीजों में कई स्मॉलकैप कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. खास बात यह रही कि इन कंपनियों का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन यानी OPM पिछले क्वार्टर के मुकाबले काफी बढ़ा है. OPM में सुधार इस बात का संकेत होता है कि कंपनी लागत पर बेहतर कंट्रोल रख रही है और उसके कारोबार की कमाई मजबूत हो रही है. D.P. Abhushan, Krishana Phoschem और Madhya Bharat Agro Products ऐसी ही तीन कंपनियां हैं जिन्होंने Q1 FY27 में मार्जिन के मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन किया है.
D.P. Abhushan का ऑपरेटिंग मार्जिन दोगुना हुआ
ज्वेलरी बिजनेस से जुड़ी D.P. Abhushan ने जून तिमाही में शानदार सुधार दिखाया. कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन Q4 FY26 के 5 फीसदी से बढ़कर Q1 FY27 में 11 फीसदी पहुंच गया. यानी एक तिमाही में मार्जिन दोगुना से भी ज्यादा हो गया. कंपनी D.P. Jewellers ब्रांड के तहत मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कारोबार करती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 3059 करोड़ रुपये है.
Krishana Phoschem ने दिखाई मजबूत कमाई
फर्टिलाइजर और केमिकल्स बनाने वाली Krishana Phoschem का ऑपरेटिंग मार्जिन भी तेजी से बढ़ा है. मार्च तिमाही में कंपनी का OPM 11.8 फीसदी था, जो जून तिमाही में बढ़कर 16.7 फीसदी हो गया. कंपनी SSP, H Acid और Sulphuric Acid जैसे प्रोडक्ट बनाती है. इसका मार्केट कैप करीब 5010 करोड़ रुपये है और शेयर फिलहाल अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है.
Madhya Bharat Agro Products का भी शानदार प्रदर्शन
Madhya Bharat Agro Products ने भी ऑपरेटिंग प्रदर्शन में मजबूत सुधार दर्ज किया. कंपनी का OPM मार्च तिमाही के 10 फीसदी से बढ़कर जून तिमाही में 16 फीसदी पहुंच गया. कंपनी फर्टिलाइजर, इंडस्ट्रियल केमिकल्स और खाने वाला तेल का कारोबार करती है. इसका मार्केट कैप लगभग 6495 करोड़ रुपये है और शेयर भी अपने 52 सप्ताह के हाई लेवल के करीब बना हुआ है.
ऑपरेटिंग मार्जिन क्यों होता है महत्वपूर्ण
ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन किसी कंपनी की मुख्य कारोबारी क्षमता को दिखाता है. अगर OPM लगातार बढ रहा है तो इसका मतलब है कि कंपनी कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा रही है. यह बेहतर कॉस्ट कंट्रोल, मजबूत मांग या प्रोडक्ट की बेहतर कीमत मिलने का संकेत भी हो सकता है. निवेशक किसी कंपनी की क्वालिटी परखने के लिए इस आंकडे पर खास नजर रखते हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.