₹50 से सस्ता! छोटे स्टॉक्स में स्मार्ट मनी की एंट्री, प्रोमोटर्स ने MSP Steel, IRB Infra समेत इन शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी

बाजार की उतार-चढ़ाव के बीच कुछ चुनिंदा छोटे स्टॉक्स में खास गतिविधि देखने को मिली है. प्रोमोटर्स की ताजा खरीदारी ने निवेशकों का ध्यान खींचा है और “स्मार्ट मनी” के संकेत दिए हैं. सवाल यह है कि क्या यह कदम आने वाले समय में इन शेयरों की दिशा बदल सकता है.

promoter buying stocks Image Credit: FreePik

भारत के शेयर बाजार में कुछ ऐसे छोटे स्टॉक है जिसपर आपकी नजर ना गई हो लेकिन प्रोमोटर्स धड़ाधड़ इनके शेयरों को खरीदे जा रहे हैं. शुक्रवार को भी इन कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग के आखिरी सत्र में मजबूत खरीदारी देखी गई. प्रोमोटर्स के ये एक्शन अक्सर इशारा करते हैं कि कंपनी के शेयरों में तेजी आ सकती है. ऐसे में आप अगर इन्हें फोकस में रखते हैं तो ये आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है.

प्रोमोटर्स ने कल क्या खरीदा?

नीचे कंपनियों में प्रोमोटर्स द्वारा खरीदे गए शेयरों की मात्रा दी गई है:

कंपनीप्रोमोटर्स द्वारा शेयर खरीदे गए (No. of Shares)
MSP Steel17.38 Lakh
IRB Infra15 Lakh
La Opala RG0.63 Lakh
Dollar Industries0.87 Lakh

MSP Steel

MSP Steel & Power Limited भारत की एक प्रमुख स्टील निर्माण कंपनी है. यह कंपनी पोल्ट, स्पोंज आयरन, एमएस बिलेट्स, टीएमटी बार और स्ट्रक्चरल स्टील जैसे उत्पाद बनाती है, जो निर्माण और बुनियादी ढांचे के लिए उपयोग किए जाते हैं. कंपनी के पास अपना पावर प्लांट भी है. इसका कारोबार मुख्य रूप से Raigarh, Chhattisgarh में स्थित है और यह घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्टील उत्पाद उपलब्ध कराती है.

कंपनी के शेयर शुक्रवार को 31.78 रुपये पर बंद हुए. बीते पांच वर्षों में स्टॉक से 305 फीसदी का मुनाफा हुआ है.

IRB Infra

IRB Infrastructure Developers Ltd. एक भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है जो रोड, हाईवे और टोल प्रोजेक्ट्स के निर्माण, संचालन और रखरखाव में विशेषज्ञ है. यह कंपनी Build-Operate-Transfer (BOT) और TOT (Toll-Operate-Transfer) मॉडल के तहत हाईवे प्रोजेक्ट्स को विकसित करती है और कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर काम कर चुकी है.

कंपनी के शेयर आज 41.71 रुपये पर बंद हुए. बीते पांच वर्षों में कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को 280 फीसदी का मुनाफा दिया है.

La Opala RG

La Opala RG Limited एक डोमेस्टिक ग्लासवेयर प्रोडक्शन कंपनी है. यह कंपनी ओपाल ग्लास टेबलवेयर और क्रिस्टलवेयर जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है जैसे प्लेटें, कटोरियां, डिनर सेट, और कप-सॉसर. इसके उत्पाद “La Opala”, “Diva” और “Solitaire” जैसे ब्रांड नामों से बाजार में उपलब्ध हैं और भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बेचे जाते हैं. कंपनी के शेयरों की बात करें तो ये 206 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. बीते पांच वर्षों में कंपनी के शेयरों ने करीब 8 फीसदी का मुनाफा दिया.

Dollar Industries

Dollar Industries Ltd. भारतीय होसियरी और अपैरल सेक्टर में एक प्रमुख कंपनी है. यह इनरवियर, थर्मल वेयर, कैजुअल वेयर और संबंधित वस्त्र का निर्माण और डिस्ट्रीब्युशन करती है. कंपनी का ब्रांडेड प्रोडक्ट्स पूरे भारत में फैले हुए हैं और इसका लगभग 15% मार्केट शेयर है. इसके उत्पाद घरेलू बाजार के अलावा कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उपलब्ध हैं. कंपनी के स्टॉक 293 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैंं. बीते पांच वर्ष में निवेशकों को इससे 17 फीसदी के करीब मुनाफा मिला है.

प्रोमोटर्स की खरीदारी को अक्सर “स्मार्ट मनी” माना जाता है, क्योंकि असल खिलाड़ी यह मान सकते हैं कि कंपनी के भविष्य में विकास की संभावनाएं बेहतर हैं. हालांकि, निवेश करने से पहले पूरी फंडामेंटल और मार्केट रिसर्च करना जरूरी है ताकि जोखिम और अवसर दोनों स्पष्ट रूप से समझ में आएं.

डिटेल जानकारी के लिए नीचे दिए वीडियो को देखें:

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

मार्च में 12 दिन बंद रहेगा स्टॉक मार्केट, BSE और NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें पूरी डिटेल्स

सुजलॉन के शेयर हर रोज छू रहे गिरावट के नए लेवल, निवेशकों को अब क्या करना चाहिए, एक्सपर्ट से जान लीजिए

₹25 से कम का AI स्टॉक एक दिन में 10% उछला, 5 साल में 300% से ज्यादा आई तेजी; ग्रीन एनर्जी सेगमेंट में बढ़ा रहा फोकस

ग्रीन इंफ्रा बॉन्ड के जरिए 10000 करोड़ रुपये तक जुटाएगा बैंक ऑफ बड़ौदा, 4 मार्च को होगा जारी; निवेशक रखें नजर

COMEX पर चांदी का स्टॉक 32% घटा, चीन के इक्सचेंज पर 2015 के बाद सबसे निचले स्तर पर, कीमतों पर क्या पड़ेगा असर

AI का डर! Infosys का शेयर फरवरी में 20% टूटा, 13 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट; जानें कितना घटा मार्केट कैप