4 कंपनियों की बाजार में एंट्री, दो IPO डिस्काउंट पर लिस्ट, दो में लगा अपर सर्किट, GMP नहीं आया काम!
यह सप्ताह SME IPO निवेशकों के लिए मिला-जुला रहा. मंगलवार को शेयर बाजार में चार SME कंपनियों Liotech Industries, Diksha Polymers, Clay Craft और Leapfrog Engineering ने कारोबार की शुरुआत की. इनमें Clay Craft ने सबसे बेहतर लिस्टिंग प्रदर्शन किया, जबकि Liotech Industries और Leapfrog Engineering डिस्काउंट पर लिस्ट होकर निवेशकों को निराश कर गए. वहीं Diksha Polymers ने मामूली प्रीमियम के साथ अच्छी शुरुआत दर्ज की.

IPO Listing Today : आज प्राइमरी मार्केट से शेयर बाजार में कदम रखने वाली चार SME कंपनियों Liotech Industries, Diksha Polymers, Clay Craft और Leapfrog Engineering की लिस्टिंग पर निवेशकों की नजर रही. इनमें Clay Craft ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 4 फीसदी प्रीमियम पर शुरुआत की. वहीं Liotech Industries और Leapfrog Engineering की लिस्टिंग निवेशकों को निराश कर गई. आइए जानते हैं चारों कंपनियों के शेयरों का लिस्टिंग प्रदर्शन, GMP और सब्सक्रिप्शन का हाल.
Liotech Industries की कमजोर लिस्टिंग
Liotech Industries का IPO 321 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था. कंपनी का GMP लिस्टिंग से पहले शून्य था और इश्यू को 1.91 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. शेयर 24 जून को बाजार में 257 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इश्यू प्राइस से करीब 19.94 फीसदी की गिरावट दर्शाता है. इस तरह IPO निवेशकों को पहले दिन ही बड़ा झटका लगा. साथ ही लिस्टिंग के कुछ ही मिनटों के भीतर स्टॉक में 244.15 रुपये पर लोअर सर्किट लग गया.
Diksha Polymers ने दिया मामूली प्रीमियम
Diksha Polymers का IPO 112 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी किया गया था. इश्यू को निवेशकों से 2.88 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि GMP भी लगभग शून्य था. कंपनी के शेयर 114.50 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस के मुकाबले 2.23 फीसदी प्रीमियम को दर्शाता है. हालांकि लिस्टिंग गेन सीमित रहा, लेकिन निवेशकों को सकारात्मक शुरुआत मिली. लिस्टिंग के बाद शेयर में तेजी जारी रही और 120.20 रुपये पर स्टॉक में अपर सर्किट लगा.
Clay Craft ने कराया दमदार डेब्यू
आज की चारों लिस्टिंग में Clay Craft सबसे आगे रही. कंपनी का IPO 203 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था और इसे निवेशकों का जबरदस्त समर्थन मिला. इश्यू 103.06 गुना सब्सक्राइब हुआ था, जबकि GMP 35 रुपये या करीब 17.24 फीसदी के प्रीमियम का संकेत दे रहा था. शेयर 211 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इश्यू प्राइस से 3.94 फीसदी अधिक है. हालांकि GMP के मुकाबले लिस्टिंग कुछ कमजोर रही, फिर भी यह दिन की सबसे बेहतर लिस्टिंग साबित हुई. लिस्टिंग के बाद भी खरीदारी जारी रही. परिणामस्वरूप स्टॉक में 221.55 रुपये का अपर सर्किट लग गया.
Leapfrog Engineering ने किया निराश
Leapfrog Engineering का IPO 23 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था. इश्यू को 2.7 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, लेकिन GMP शून्य बना हुआ था. कंपनी के शेयर 22 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस से 4.35 फीसदी की डिस्काउंट पर लिस्टिंग को दर्शाता है. इससे IPO निवेशकों को शुरुआती नुकसान उठाना पड़ा.
कुल मिलाकर, आज लिस्ट हुई चार SME कंपनियों में केवल Clay Craft और Diksha Polymers ने प्रीमियम पर शुरुआत की, जबकि Liotech Industries और Leapfrog Engineering डिस्काउंट पर लिस्ट होकर निवेशकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सके.
यह भी पढ़ें: SME IPO मुनाफे की मशीन या बुलबुला? एक झटके में लाखों की कमाई, फिर लोअर सर्किट; जानें इन 3 शेयरों की कैसी है चाल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.