बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 135 अंक चढ़ा, निफ्टी 24400 के करीब, मेटल-रियल्टी शेयरों में बिकवाली

निफ्टी पर शुरुआती कारोबार में ICICI Bank, Trent, Adani Enterprises और Larsen & Toubro जैसे शेयर बढ़त में रहे. वहीं दूसरी ओर Jio Financial Services, Bajaj Finance, Bajaj Finserv, Bharat Electronics और Bajaj Auto में कमजोरी देखने को मिली.

NSE Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Stock Market Opening Bell : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में पहले बाजार में लाल निशान में कारोबार कर रहा था, फिर बाद में बाजार हरे निशान में आ गया. इस दौरान सेंसेक्स 57 अंकों की गिरावट के साथ 78479 के लेवल पर वहीं, निफ्टी 20 अंकों की तेजी के साथ 24,385 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. मार्केट ब्रेड्थ मिलाजुला रहा, जहां करीब 206 शेयरों में बढ़त, 158 में गिरावट और 34 शेयर बिना बदलाव के कारोबार करते दिखे. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो रियल्टी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली.

निफ्टी के गेनर-लूजर

निफ्टी पर शुरुआती कारोबार में ICICI Bank, Trent, Adani Enterprises और Larsen & Toubro जैसे शेयर बढ़त में रहे. वहीं दूसरी ओर Jio Financial Services, Bajaj Finance, Bajaj Finserv, Bharat Electronics और Bajaj Auto में कमजोरी देखने को मिली.

कैसा खुला रुपया?

सोमवार को रुपये ने मजबूती के साथ शुरुआत की. Indian Rupee डॉलर के मुकाबले 92.82 के स्तर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 92.92 पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजार का हाल ( 9:05 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 59 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 694 अंकों की तेजी देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 302 अंकों की बढ़त देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.23 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 489 अंकों की तेजी रही थी.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 1.34 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.

गुरुवार को कैसा रहा था बाजार?

17 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे. सेंसेक्स में 504 अंकों की बढ़त दर्ज हुई, जबकि निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 के स्तर पर बंद हुआ था. बाजार में आईटी सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर्स में खरीदारी का माहौल रहा. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जहां Nifty Midcap 100 और Nifty Smallcap 100 दोनों करीब 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

कचरे से करोड़ों की कमाई… ‘अर्बन माइनिंग’ से ₹2 लाख करोड़ का मौका, ये 3 स्टॉक्स आगे; 5 साल में 2000% तक का रिटर्न

HDFC vs ICICI: किसमें कितना दम, रिजल्ट के बाद कहां लगाएं दांव, कौन बनेगा पोर्टफोलियो का स्टार?

बाजार खुलते ही चमके ये 2 अनमोल रत्न! एक झटके में 13% से ज्यादा उछले; क्या आपके पोर्टफोलियों में शामिल?

प्रमोटर्स की बड़ी खरीदारी! इन 3 शेयरों में लगातार बढ़ा रहे होल्डिंग, रडार पर रखें स्टॉक्स

चट्टान जैसे मजबूत फंडामेंटल वाले 3 पेनी स्टॉक्स! कर्ज मुक्त हैं कंपनियां, एक नवरत्न, दूसरी ₹30 से भी कम

इन 5 फंडामेंटली मजबूत मिडकैप स्टॉक्स में मौका! हाई से 38% तक नीचे कर रहे ट्रेड, प्रॉफिट 60% की रफ्तार से बढ़ा