HDFC Bank vs ICICI Bank Q4 Results: देश के दो दिग्गज प्राइवेट बैंकों ने जारी किया रिजल्ट, डिविडेंड का भी ऐलान; जानें किसने मारी बाजी?
देश के दो बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank और ICICI Bank ने Q4FY26 रिजल्ट जारी कर दिए हैं. दोनों बैंकों ने मुनाफे में बढ़ोतरी दर्ज की है और डिविडेंड का भी ऐलान किया है. HDFC Bank ने 19,221 करोड़ रुपये और ICICI Bank ने 13,702 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया.
HDFC Bank vs ICICI Bank Q4 Results: देश के प्राइवेट बैंक सेक्टर की दो सबसे बड़ी दिग्गज कंपनियों HDFC Bank और ICICI Bank ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही यानी Q4FY26 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. दोनों बैंकों ने मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की है और शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है. ऐसे में निवेशकों के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि आखिर Q4 रिजल्ट की इस जंग में किस बैंक ने बाजी मारी. अगर नेट प्रॉफिट, नेट इंटरेस्ट इनकम, एसेट क्वालिटी और डिविडेंड जैसे प्रमुख पैमानों पर नजर डालें तो मुकाबला काफी दिलचस्प नजर आता है.
नेट प्रॉफिट में किसने मारी बाजी
HDFC Bank ने मार्च तिमाही में 9 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 19,221 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया. पिछले साल समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 17,616 करोड़ रुपये था. दूसरी ओर ICICI Bank ने 8.5 फीसदी की बढ़त के साथ 13,702 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वर्ष 12,629 करोड़ रुपये था. अगर केवल मुनाफे के आंकड़े देखें तो HDFC Bank ने साफ तौर पर ICICI Bank को पीछे छोड़ दिया है.
- HDFC Bank ने 9 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 19,221 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट.
- ICICI Bank ने 8.5 फीसदी बढ़त के साथ 13,702 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट .
नेट इंटरेस्ट इनकम में कौन आगे
HDFC Bank की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 3.2 फीसदी बढ़कर 33,080 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 32,070 करोड़ रुपये थी. वहीं ICICI Bank की NII 8.43 फीसदी बढ़कर 22,979 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 21,193 करोड़ रुपये थी. इसमें 1,786 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. यहां HDFC Bank कुल राशि के लिहाज से आगे रहा, लेकिन ग्रोथ रेट के मामले में ICICI Bank ने बेहतर प्रदर्शन किया.
एसेट क्वालिटी में किसकी स्थिति मजबूत
HDFC Bank का ग्रॉस NPA घटकर 1.15 फीसदी रहा, जबकि नेट NPA 0.38 फीसदी दर्ज किया गया. ICICI Bank का ग्रॉस NPA 1.40 फीसदी और नेट NPA 0.33 फीसदी रहा. इससे साफ है कि HDFC Bank का ग्रॉस NPA बेहतर रहा, जबकि नेट NPA के मामले में ICICI Bank थोड़ा आगे रहा.
डिविडेंड में किसने दिया ज्यादा तोहफा
HDFC Bank ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 13 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड घोषित किया है. इससे पहले बैंक 2.50 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल इंटरिम डिविडेंड भी दे चुका है. इस तरह कुल डिविडेंड 15.50 रुपये प्रति शेयर हो गया. वहीं ICICI Bank ने 12 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है.
- HDFC Bank: 13 रुपये फाइनल डिविडेंड, कुल डिविडेंड 15.50 रुपये प्रति शेयर.
- ICICI Bank: 12 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड .
शेयर बाजार में कैसी रही चाल
17 अप्रैल यानी शुक्रवार को HDFC Bank का शेयर 0.56 फीसदी बढ़कर 799.90 रुपये पर बंद हुआ. वहीं ICICI Bank का शेयर 0.10 फीसदी बढ़कर 1,346.80 रुपये पर पहुंच गया है.
किसने मारी बाजी
अगर कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो HDFC Bank ने नेट प्रॉफिट, डिविडेंड और बैलेंस शीट मजबूती के मामले में बढ़त बनाई है. वहीं ICICI Bank ने बेहतर NII ग्रोथ, कम प्रोविजनिंग और मजबूत नेट NPA के जरिए दमदार प्रदर्शन दिखाया है. कुल मिलाकर Q4 रिजल्ट की इस जंग में HDFC Bank थोड़ा आगे नजर आया, लेकिन ICICI Bank ने भी कड़ी टक्कर दी है.
यह भी पढ़ें: ₹2.38 लाख करोड़ का डिफेंस धमाका! BEL-HAL नहीं, अब ये 3 छुपे स्टॉक बन सकते हैं रॉकेट; एक दिन में 16% उछला शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
SBI Group ने इन 3 स्टॉक्स में लगाया 1759 करोड़ का दांव, एक ने दिया 700% रिटर्न, रखें नजर
जयपुर एयरपोर्ट ने खोला खजाना! इस स्मॉलकैप कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर पर रखें नजर
₹2.38 लाख करोड़ का डिफेंस धमाका! BEL-HAL नहीं, अब ये 3 छुपे स्टॉक बन सकते हैं रॉकेट; एक दिन में 16% उछला शेयर
